Chilly Wave Replace: ठंड से कंपकंपाया उत्तर भारत, राजस्थान में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान, फिलहाल नहीं मिलेगी राहत

Climate Forecast: उत्तर भारत में शीत लहर के चलते दिल्ली समेत आसपास के शहरों में ठंडक बनी हुई है। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल और जम्मू-कश्मीर तक लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

Publish Date: Thu, 11 Jan 2024 09:52 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 11 Jan 2024 09:55 PM (IST)

Cold Wave Update: ठंड से कंपकंपाया उत्तर भारत, राजस्थान में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान, फिलहाल नहीं मिलेगी राहत
Chilly Wave Replace

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Climate Forecast: उत्तर भारत में शीत लहर के चलते दिल्ली समेत आसपास के शहरों में ठंडक बनी हुई है। दिल्लीवासियों की गुरुवार की सुबह ठंडी और धुंध भरी रही। न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तराखंड से लेकर हिमाचल और जम्मू-कश्मीर तक लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

पंजाब के 6 शहरों में कड़ाके की ठंड

पंजाब का फरीदकोट सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। फरीदकोट, बठिडा, अमृतसर, लुधियाना, गुरदासपुर व पटियाला का न्यूनतम व अधिकतम तापमान शिमला से कम रहा। शिमला का न्यूनतम तापमान गुरुवार को 6.8 व अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सिसय रहा।

naidunia_image

naidunia_image

खेतों में बर्फ जमी नजर आई

राजस्थान के चूरू, सीकर और बीकानेर जिलों के खेतों में बर्फ जमी दिखाई दी। माउंट आबू में दो दिन में तापमान में भारी गिरावट हुई है। गुरुवार की सुबह माइनस तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सीकर जिले में भी तापमान जमाव बिदु के करीब 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

naidunia_image

उत्तराखंड में कंपकंपाने वाली ठंड

उत्तराखंड के कई शहर शीत लहर की मार झेल रहे हैं। ऊधमसिंह और हरिद्वार समेत कई मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया।

ऊना सीजन का सबसे ठंडा दिन

हिमाचल प्रदेश में ऊना में 7 डिग्री की गिरावट के साथ सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 10 दिनों तक बर्फबारी और बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि मंडी, कंगड़ा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन व सिरमौर में घनी धुंध को लेकर अलर्ट जारी किया है।

कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे

कश्मीर के अधिकांश जिलों में तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को जम्मू में बादल और धुंध छाई रही। अधिकतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जम्मू में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।