Bhopal Information: रैग इनोवेशन मशीन से बना रहे किफायती सेनेटरी नैपकिन, कीमत मात्र 01 रुपया

Bhopal Information: रैग इनोवेशन मशीन से बना रहे किफायती सेनेटरी नैपकिन, कीमत मात्र 01 रुपया

शहर के दो युवाओं ने बनाई अनूठी मशीन। सौर ऊर्जा से संचािलत होती है मशीन। इस मशीन से कई महिलाओं को मिला रोजगार।

Publish Date: Fri, 12 Jan 2024 12:32 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 12 Jan 2024 12:32 PM (IST)

रैग इनोवेशन मशीन का माडल।

HighLights

  1. अनुराग और विराग नामक दो दोस्तों ने स्कालरशिप से पैसों से शुरू किया स्टार्टअप।
  2. जयपुर में मशीन देखकर आया आइडिया।
  3. एक साल में बनकर तैयार हुई मशीन।

भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। शहर के दो युवाओं ने रैग इनोवेशन मशीन नामक एक ऐसा स्टार्टअप तैयार किया है, जिसकी मदद से बेहद कम लागत में सेनेटरी नैपकिन तैयार की जा रही है। यह नैपकिन महिलाओं को बाजार से सस्ती और सुलभ है। इस मशीन से तैयार नैपकिन की कीमत मात्र एक रुपया है। इसे अनुराग और विराग ने तैयार किया है। विराग बताते हैं कि दोस्त अनुराग बोहरे ने जयपुर में इस तरह की कम लागत वाली मशीन देखी थी। इसके बाद यह आइडिया आया, जिस पर काम करने के बाद सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए कच्चे माल पर शोध करना शुरू किया और एक साल में अलग-अलग जगह उसके बारे में जानकारी जुटाई।

डेढ़ लाख रुपये लागत

विराग के अनुसार स्टार्टअप को बनाने में करीब डेढ़ लाख रुपए की लागत आई। हालांकि मशीन को बनाने में एक साल का समय लग गया। मशीन के निर्माण में बहुत चुनौतियां थीं। इस दौरान सपोर्ट करने वाला भी कोई नहीं था। साथ ही फंडिंग में भी काफी परेशानियों का समाना करना पड़ा। मशीन को तैयार करने में स्कालरशिप के पैसे लगाए। इसके अलावा मशीन को रखने के लिए जगह भी नहीं थी। भिंड गांव में 5 हजार वर्ग फीट में मशीन निर्माण का काम शुरू किया। अब इससे कई महिलाओं को रोजगार भी मिला है।

सौर ऊर्जा द्वारा संचालित

विराग ने बताया कि स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए इसमें गोंद का उपयोग नहीं किया जाता है। इसे तैयार करने में डाई का उपयोग करते हैं, जिससे स्वच्छता बनी रहे। हाइजीन का ख्याल रखते हुए हजारों नैपकिन का उत्पादन किया जाता है। मशीन सौर ऊर्जा द्वारा संचालित है।

10 घंटे में 2 से 5 हजार सेनेटरी पैड होते हैं तैयार

विराग बताते हैं कि अभी तक देश के विभिन्न हिस्सों में 150 से अधिक मशीनों को हम बेच चुके हैं। मशीन द्वारा प्रतिदिन (8 से 10 घंटे की शिफ्ट में) 2,000 से 5,000 सेनेटरी पैड्स तैयार किए जाते हैं।

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन