Social Media Viral Video: कई बार सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो दिल को छू जाते हैं. उनमें सच्ची इंसानियत, वफादारी या प्यार की झलक दिखती है, भले ही वो इंसान से जुड़ी हो या जानवर से. ऐसा ही एक बेहद भावुक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर लोगों के दिलों को पिघला रहा है. इसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो रही हैं. वीडियो में एक छोटी सी लड़की सड़क के किनारे सोई हुई नजर आती है और उसके पास एक कुत्ता बैठा होता है, जो पहरा दे रहा है.
लड़की की सुरक्षा में सड़क पर बैठा रहा कुत्ता
वीडियो में देखा जा सकता है कि यह मासूम बच्ची फटे पुराने कपड़ों में फुटपाथ पर सो रही होती है. उसके सिरहाने कुछ पुराने थैले और कपड़े रखे होते हैं और पास में उसका साथी कुत्ता बैठा है, जैसे ही कोई राहगीर उसके पास से गुजरता है. कुत्ता तुरंत सतर्क हो जाता है और भौंकने लगता है. ऐसा लगता है, जैसे वह लड़की की सुरक्षा कर रहा हो.
कुछ देर तक वह हर गुजरने वाले को देखता है, फिर धीरे-धीरे लड़की के पास जाकर फिर से बैठ जाता है. सोशल मीडिया पर वीडियो हजारों लोगों के दिल को छू गया है.
वफादारी सबसे बड़ी चीज होती है- यूजर्स बोले
यूजर्स ने कमेंट्स में लिखा कि इंसान हो या जानवर, प्यार और वफादारी सबसे बड़ी चीज होती है. एक यूजर ने लिखा कि ये कुत्ता उस बच्ची से ज्यादा समझदार है, जो बिना किसी स्वार्थ के उसकी रखवाली कर रहा है. किसी ने इसे सबसे इमोशनल वीडियो बताया. तो किसी ने कहा कि पैसे और घर के बिना भी प्यार जिंदा है.
हालांकि जांच पड़ताल के बाद पता चला कि यह वीडियो एआई जनरेटिड है यानी इसे एआई टूल्स के जरिए तैयार किया गया है.





