गीता का पाठ करते करते हो गई महाभारत…स्टेज पर कथावाचकों के बीच जमकर चले लात घूंसे,वीडियो वायरल

[ad_1]

Trending Video: धर्म की राह पर चलने और शांति का संदेश देने वाली ‘श्रीमद्भागवत कथा’ आमतौर पर श्रद्धा, भक्ति और संयम का प्रतीक मानी जाती है. लेकिन जब कथा कहने वाले ही मंच पर आपस में उलझ जाएं, वो भी लात-घूंसों के साथ तो फिर लोग ये सवाल पूछने पर मजबूर हो जाते हैं कि ‘ये किस तरह की कथा है?’ सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ऐसा ही एक दृश्य कथित तौर पर मथुरा से सामने आया है, जिसमें भागवत पाठ के दौरान स्टेज पर कथावाचकों के बीच जमकर हाथापाई हो गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच पर भगवा वस्त्रों में मौजूद कथावाचक आपस में भिड़ते हैं और बात इतनी बढ़ जाती है कि एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलने लगते हैं.

मुख्य कथावाचक करते रहे विनती

वीडियो में एक और हैरान करने वाला दृश्य है जहां मुख्य कथावाचक, जो मंच के केंद्र में सिंहासन पर विराजमान हैं, बार-बार समझाने की कोशिश करते दिखते हैं. वह folded hands के साथ आग्रह करते हैं, “मेरी नाक मत कटवाओ, सबके सामने तमाशा मत बनाओ.” लेकिन उनकी बातें बाकी मंच पर जारी ‘धार्मिक महाभारत’ के सामने बेअसर साबित होती हैं. आयोजक या बाकी मौजूद लोग भी उस समय कुछ खास नहीं कर पाते और माहौल थोड़ी देर के लिए पूरी तरह अशांत हो जाता है.

स्पष्ट जानकारी नहीं आई सामने

यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विवाद की असली वजह क्या थी, लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है. इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे ‘कलियुग का प्रभाव’ बता रहे हैं, तो कुछ इस बात पर दुख जता रहे हैं कि कथा जैसे पवित्र मंच पर ऐसी घटना होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

यह भी पढ़ें: तलब बड़ी चीज है…कब्र में पैर लेकिन चाचा से नहीं छूट रहा दो पैग का नशा- वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भागवत होते होते महाभारत हो गई. एक और यूजर ने लिखा…अरे महाराज की तो सुन लो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ढोंगी है सभी लोग.

यह भी पढ़ें: बिहार के लाल क्या हो गया हाल… नीतीश कुमार ने IAS अफसर के सिर पर रखा गमला, तो यूजर्स ने ले लिए मजे


मीन राशिफल 29 मई 2025: भाइयों संग नया बिज़नेस शुरू करने का सुनहरा मौका

[ad_1]

Pisces Horoscope 29 May 2025: मीन राशिफल 29 मई 2025, गुरुवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आपकी मीन राशि क्या कहती है.

मीन राशि बिजनेस राशिफल – मीन राशि वाले अपने भाइयों के साथ मिलकर नया बिज़नेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं. जीवनसाथी से लाभदायक सलाह मिल सकती है, जो व्यापारिक दृष्टिकोण से फायदेमंद हो सकती है. रुके कार्यों में गति आएगी. निवेश शुभ रहेगा. यदि आपने किसी लोन आदि के लिए अप्लाई किया था, तो वह भी आपको आसानी से मिल सकता है.

मीन राशि जॉब राशिफल – मीन राशि वालों को काम के सिलसिले में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई है, जो नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रासंगिक है. आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे. नई परियोजनाओं में भागीदारी का अवसर मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में आज जोश के साथ कोई फैसला ना लें, अन्यथा भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है.

मीन राशि फैमली राशिफल – मीन राशि वालों का पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है. भाइयों के साथ सहयोग का संकेत. दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा.

मीन राशि हेल्थ राशिफल  – मीन राशि वालों का सेहत में सुधार होगा. 

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: पीला

उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले फल का भोग लगाएं.

FAQs 

Q1. क्या मीन राशि वालों को खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए?

A1. हां, मीन राशि वालों को खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए.

Q2. क्या मीन राशि वालों का दिन बैंकिंग क्षेत्रों में अच्छा रहने वाला है?

A2. हां, मीन राशि वालों का दिन बैंकिंग क्षेत्रों में अच्छा रहने वाला है.

ये भी पढ़ें: मेष राशिफल 29 मई 2025, धन के मामले में बरतें सावधानी हो सकता है नुकसान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

लखनऊ की हार के बाद LSG मेंटॉर जहीर खान ने ऋषभ पंत पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा

[ad_1]

Zaheer Khan on Rishabh Pant: आईपीएल 2025 विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए कुछ खास नहीं रहा. शुरुआती 13 मैचों में उनका बल्ला खामोश रहा और साथ ही उनकी टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई भी नहीं कर सकी. हालांकि, 14वें यानी अंतिम मैच में पंत अपने पुराने रूप में दिखे और तूफानी शतक जड़ा. फिर भी उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा. 

भले ही ऋषभ पंत आईपीएल 2025 में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए, लेकिन लखनऊ सुपर जाइंट्स के मेंटॉर जहीर खान का कहना है कि इस विकेटकीपर बल्लेबाज की क्षमता और योग्यता पर कभी संदेह नहीं रहा. मेगा नीलामी में 27 करोड़ रुपये की भारी भरकम कीमत पर खरीदे गए ऋषभ पंत ने आईपीएल 2025 में सिर्फ 269 रन बनाए. उन्होंने टीम के सत्र के आखिरी मैच में 61 गेंदों पर 118 रन बनाए, लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार का सामना करना पड़ा.

जहीर खान ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, “उन्होंने कप्तान के रूप में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया. यह पूरे सत्र में हमारे लिए सकारात्मक पहलू रहा. बल्ले से उनका प्रदर्शन निश्चित रूप से उनके लिए सीखने वाला अनुभव रहा, क्योंकि इस तरह का सत्र उनके लिए काफी महत्वपूर्ण था. लेकिन उनकी योग्यता और क्षमता पर किसी को कोई संदेह नहीं था.”

जहीर खान ने कहा कि इस आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज को शानदार प्रदर्शन करते हुए सत्र का अंत करते देखना अच्छा लगा. जहीर ने कहा, “हमें खुशी है कि उन्होंने बहुत अच्छे प्रदर्शन के साथ सत्र का समापन किया. उनकी क्षमता ऐसी है और वे खेल पर बहुत प्रभाव डाल सकते हैं.”

जहीर ने आगे कहा, “जब आप आईपीएल सत्र की शुरुआत करते हैं, तो आपका पहला लक्ष्य प्लेऑफ के बारे में सोचना होता है, कि आप वहां कैसे पहुंचेंगे. हमारे कुछ मुख्य गेंदबाज चोटिल होने के कारण बाहर हो गए थे और हमने इन चुनौतियों से निपटने के लिए अपनी तरफ से अच्छे प्रयास किये. हमारे बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और यह हमारे लिए सकारात्मक पहलू रहा.”

[ad_2]

हाथ बंधे हुए, बॉडी पर चोट के निशान, ईरान में लापता 3 भारतीय किडनैप; परिवार से मांगी गई फिरौती

[ad_1]

पंजाब के संगरूर, होशियारपुर और एसबीएस नगर से ईरान गए 3 भारतीय लापता हो गए. ईरान की राजधानी तेहरान में भारतीय दूतावास ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि लापता तीनों को तत्काल खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं. तीनों की पहचान हुशनप्रीत सिंह (संगरूर), जसपाल सिंह (एसबीएस नगर) और अमृतपाल सिंह (होशियारपुर) के रूप में की गई है. ये सभी 1 मई को तेहरान पहुंचने के तुरंत बाद लापता हो गए थे.

इन तीनों भारतीय नागरिकों के परिवार के सदस्यों ने भारतीय दूतावास को सूचित किया है कि ईरान की यात्रा करने के बाद उनके रिश्तेदार लापता हैं. दूतावास ने इस मामले को ईरानी अधिकारियों के सामने मजबूती से उठाया और अपील करते हुए कहा है कि लापता भारतीयों का तत्काल पता लगाया जाना चाहिए. एंबेसी ने तीनों भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. 

भारतीय दूतावास ने जारी किया बयान 

भारतीय दूतावास ने एक बयान जारी कर कहा कि वो अपनी तरफ से किए जा रहे प्रयासों के बारे में परिवार के सदस्यों को नियमित रूप से अपडेट कर रहे हैं. दूतावास ने कहा कि वो अपने प्रयासों की उनके परिवार के सदस्यों को नियमित रूप से जानकारी दे रहे हैं. 

अपहरणकर्ताओं ने मांगी एक करोड़ की फिरौती

पंजाब में एक एजेंट ने तीनों को दुबई-ईरान मार्ग से ऑस्ट्रेलिया भेजने का वादा किया था. उसने कथित तौर पर उन्हें आश्वासन दिया था कि उन्हें ईरान में रहने की सुविधा दी जाएगी, लेकिन 1 मई को ईरान पहुंचने के तुरंत बाद उनका अपहरण कर लिया गया. परिवारों ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी.

11 मई के बाद से परिवार का नहीं हो पा रहा संपर्क 

परिवार के मुताबिक अपहरणकर्ताओं ने पीले रंग की रस्सियों से बंधे और हाथों से खून टपकता हुआ एक वीडियो भेजा था. उन्होंने बताया कि पैसे न भेजने पर अपहरणकर्ताओं ने तीनों को जान से मारने की धमकी दी थी. पीड़ित अपहरणकर्ताओं के फोन से अपने परिवार के सदस्यों से बात करते थे. हालांकि 11 मई के बाद से परिवार का उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है. होशियारपुर का वो एजेंट जिसने इन लोगों को विदेश भेजा था, वो कथित तौर पर लापता है.

ये भी पढ़ें:

पहलगाम हमले में बाल-बाल बची सिंगापुर की महिला, पीएम मोदी को भेजा इमोशनल मैसेज- ‘कोई और ऐसा नहीं…’



[ad_2]

ये वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह! जूठी प्लेट रखते रहे लोग, बचा हुआ खाना खाती रही बच्ची

[ad_1]

एक तरफ देश में ढोल पीटे जा रहे हैं कि भारत ने जापान को पछाड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का तमगा हासिल कर लिया है. लोगों के होंठों पर सिर्फ यही गूंज रहा है कि “भारत ने आर्थिक इतिहास रच दिया.” लेकिन इसी वक्त, सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने लाखों लोगों की आत्मा को झकझोर दिया है. वीडियो में एक छोटी सी बच्ची शादी के एक भव्य गार्डन में लगे कचरे के बर्तन में से झुककर खाना उठा रही है. वही खाना जिसे कुछ मिनट पहले मेहमानों ने खा-पीकर फेंक दिया था. बच्ची के चेहरे पर भूख की कोई आक्रामकता नहीं थी, बस एक आदत जैसी सहजता थी जैसे ये सब उसके लिए आम बात हो.

कचरे के डिब्बे से खाना खाती दिखी छोटी बच्ची!

इस वीडियो को जिसने भी देखा, उसकी आंखें नम हो गईं. चमचमाते कपड़े, सजी हुई टेबलें, शानदार डेकोरेशन और रोशनी से जगमगाता वेन्यू इन सबके बीच एक बच्ची कचरे से अपना पेट भर रही है. यह सिर्फ एक वीडियो नहीं, यह हमारे विकास के मॉडल पर लगा एक करारा तमाचा है. जिस समय पूरा देश जीडीपी की छलांग पर गर्व कर रहा है, उस वक्त यह दृश्य याद दिलाता है कि गरीबी और भूख अभी भी हमारे दरवाजे पर खड़ी है और हम उससे आंखें चुरा रहे हैं.

वीडियो में न कोई हंगामा है, न कोई शोर सिर्फ एक बच्ची है, जो शांति से अपना हिस्सा तलाश रही है, उस खाने में जिसे ‘ज्यादा’ कहकर फेंक दिया गया. कुछ लोग वीडियो में उसे देख रहे हैं, लेकिन कोई पास जाकर कुछ कहता नहीं. शायद आदत बन चुकी है कचरे में से खाना ढूंढ़ते बच्चों को देखकर भी लोगों को अब कुछ महसूस नहीं होता.

यह भी पढ़ें: बिहार के लाल क्या हो गया हाल… नीतीश कुमार ने IAS अफसर के सिर पर रखा गमला, तो यूजर्स ने ले लिए मजे

वीडियो देख यूजर्स हुए भावुक

वीडियो को @ShadowSakshi नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा….इसके लिए जिम्मेदार केवल सरकार है. एक और यूजर ने लिखा…क्या फायदा ऐसे विकास का. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इस शहर में भीख देने वाले मर गए हैं क्या?

यह भी पढ़ें: तलब बड़ी चीज है…कब्र में पैर लेकिन चाचा से नहीं छूट रहा दो पैग का नशा- वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी


Android 16 Beta अपडेट में आया नया Material Expressive डिज़ाइन, जानें कैसे करें इंस्टॉल, कौन से

[ad_1]

Android 16 Beta: Google ने अपने लेटेस्ट Android 16 Beta अपडेट को रिलीज़ कर दिया है, जिसमें एक नया Material Expressive UI डिज़ाइन शामिल है. यह नया इंटरफेस, पुराने Material You डिज़ाइन का एडवांस वर्जन है जिसे इस महीने हुए Android Show के दौरान पेश किया गया था. इस अपडेट को उन यूज़र्स के लिए जारी किया गया है जो पहले दिन से Android 16 Beta प्रोग्राम में शामिल हैं. अब यह अपडेट सिलेक्टेड डिवाइसेज़ के लिए रोलआउट हो रहा है.

Android 16 Beta अपडेट कैसे करें इंस्टॉल?

अगर आप सपोर्टेड डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप Android 16 Beta अपडेट इंस्टॉल कर सकते हैं.

  • फोन की Settings खोलें
  • नीचे स्क्रॉल करके System सेक्शन में जाएं
  • वहां Software updates पर टैप करें
  • Android 16 QPR1 Beta अपडेट दिखेगा
  • इसे डाउनलोड करके फोन को रीस्टार्ट करें
  • रीस्टार्ट के बाद आपका डिवाइस Material Expressive UI से लैस हो जाएगा.

किन फोन्स को मिलेगा ये अपडेट?

Android 16 Beta फिलहाल केवल Pixel डिवाइसेज़ के लिए उपलब्ध है.

  • Pixel 6, 6 Pro, 6a
  • Pixel 7, 7 Pro, 7a
  • Pixel 8, 8 Pro, 8a
  • Pixel Fold
  • Pixel 9, 9 Pro, 9 Pro XL
  • Pixel 9 Pro Fold
  • Pixel 9a

Material Expressive UI में क्या है नया?

Google का दावा है कि इस नए UI में यूज़र्स को ज्यादा स्मूद एनिमेशन और फ्लूइड इंटरफेस मिलेगा. लॉक स्क्रीन पर अब आपको Live Activities जैसी Real-time updates मिलेंगी—जैसे कि आपकी कैब या फूड डिलीवरी का स्टेटस.

इसके अलावा, आपको मिलते हैं.

नए कर्वी आइकन और फ्रेश फॉन्ट स्टाइल

सेटिंग्स मेन्यू में अलग-अलग सेक्शन के लिए नए कलर टोन

होम स्क्रीन और लॉक स्क्रीन को कस्टमाइज़ करने के लिए नया स्टाइल सेक्शन

नोटिफिकेशन के डिस्प्ले में बदलाव

कब आएगा फाइनल वर्जन?

Google इस QPR1 Beta को जून तक स्टेबल करने की कोशिश कर रहा है ताकि Android 16 का पब्लिक वर्जन समय पर रिलीज़ हो सके. मौजूदा अपडेट्स की रफ्तार को देखकर ऐसा लग रहा है कि Pixel सीरीज़ के नए डिवाइसेज़ में यह Android वर्जन डिफॉल्ट रूप में मिलेगा. अगर आप नयापन चाहते हैं और Pixel फोन यूज़ कर रहे हैं, तो यह अपडेट आपके लिए काफी दिलचस्प साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें:

कौन है वैभव तनेजा जो सत्याह नडेला और सुंदर पिचाई से भी कमाते हैं ज्यादा! यहां जानें पूरी जानकारी

[ad_2]

बॉक्स ऑफिस:मिशन हुआ ‘इंपॉसिबल’, ‘केसरी वीर’ की छूटी ‘कंपकंपी’, सिर्फ ‘रेड 2’ की ‘भूल चूक माफ’!

[ad_1]

Box Office: इस समय इंडियन थिएटर्स में रेड 2, मिशन इंपॉसिबल, फाइनल डेस्टिनेशन, केसरी वीर और कंपकंपी जैसी कई फिल्में लगी हुई हैं. इन फिल्मों में कुछ हिट हो चुकी हैं तो कुछ हिट होने की कैटेगरी में एंट्री करने के लिए छटपटा रही हैं. वहीं कुछ फिल्मों का हाल तो इमरजेंसी और आजाद जैसा हो गया है.

6 जून को अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 रिलीज होने वाली है जिससे अभी बॉक्स ऑफिस को सहारे की उम्मीद है, क्योंकि फिलहाल सिनेमाहॉल में चल रही ज्यादातर फिल्मों की कमाई में बहुत तेजी से गिरावट आई है. तो चलिए जानते हैं कि आज 3:05 बजे तक किस फिल्म का कैसा हाल है.

Box Office: 'हाउसफुल 5' से पहले मिशन हुआ 'इंपॉसिबल', 'केसरी वीर' की छूटी 'कंपकंपी', सिर्फ 'रेड 2' की 'भूल चूक माफ'!

कंपकंपी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इस हॉरर कॉमेडी को दर्शकों ने सीधे-सीधे खारिज कर दिया है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतनी बुरी तरह पिट चुकी है कि सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने 5 दिन में सिर्फ 1.15 करोड़ रुपये कमाए हैं. अब फिल्म एक दिन में 15 लाख का आंकड़ा भी नहीं पार कर पा रही है.

केसरी वीर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की इस हिस्टोरिकल एक्शन फिल्म को बनाने में मेकर्स ने 50-60 करोड़ रुपये लगा दिए लेकिन इस फिल्म ने अभी तक 6 दिन में सिर्फ 1.27 करोड़ रुपये कमाए हैं. स्टोरी लिखे जाने तक फिल्म ने आज सिर्फ 4 लाख रुपये का ही बिजनेस किया है.

Box Office: 'हाउसफुल 5' से पहले मिशन हुआ 'इंपॉसिबल', 'केसरी वीर' की छूटी 'कंपकंपी', सिर्फ 'रेड 2' की 'भूल चूक माफ'!

मिशन इंपॉसिबल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
टॉम क्रूज की धाकड़ एक्शन फिल्म ने इंडिया में अभी तक 77.48 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. 12 दिन पहले रिलीज हुई फिल्म की ओपनिंग देखकर उम्मीद बंधी थी कि फिल्म बहुत जल्द 100 करोड़ी बन जाएगी, लेकिन फिल्म की कमाई की स्पीड में जिस हिसाब से कमी आई है. उसे देखकर अब ये काफी मुश्किल लग रहा है. 10वें दिन फिल्म ने 2.5 करोड़ कमाए थे, तो वहीं 11वें दिन ये घटकर 2.25 करोड़ रह गई. वहीं आज अभी तक 47 लाख ही कमा पाई है.

रेड 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सिर्फ 48 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले ही सुपरहिट का तमगा पा लिया है और सैक्निल्क के मुताबिक, इंडिया में 163.77 करोड़ रुपये भी बटोर लिए हैं. लेकिन पिछले 2 दिनों से फिल्म 1 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पा रही. दो दिन पहले फिल्म ने 75 लाख तो कल 77 लाख ही कमाए. आज अभी तक फिल्म की कमाई सिर्फ 15 लाख रुपये हो पाई है. यानी अब 200 करोड़ी फिल्म बनना रेड 2 के लिए सपने जैसा होता दिख रहा है.

Box Office: 'हाउसफुल 5' से पहले मिशन हुआ 'इंपॉसिबल', 'केसरी वीर' की छूटी 'कंपकंपी', सिर्फ 'रेड 2' की 'भूल चूक माफ'!

फाइनल डेस्टिनेशन 6 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इस कमाल की हॉरर कॉमेडी को दुनियाभर में पसंद किया जा रहा है. फिल्म ने इंडिया में अब तक 46.6 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. हालांकि, इसके बावजूद फिल्म की चाल अब बहुत तेजी से धीमी हो गई है. फिल्म मिशन इंपॉसिबल से भी पहले रिलीज हुई थी 14 दिनों में 50 करोड़ नहीं टच कर पाई है और आज अभी तक फिल्म की कमाई 31 लाख हो गई है.

भूल चूक माफ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की इस फिल्म को सिर्फ 50 करोड़ में तैयार किया गया है और सिर्फ यही फिल्म इस समय सबसे ज्यादा कमाई कर रही है. फिल्म ने 6 दिन में 38.06 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और आज अभी तक फिल्म की कलेक्शन 0.81 करोड़ हो चुका है. सिर्फ यही फिल्म है जो अब भी हर दिन 4 करोड़ के आसपास कमा रही है.

[ad_2]

पहलगाम हमले में बाल-बाल बची सिंगापुर की महिला, पीएम मोदी ने भेजा इमोशनल मैसेज- ‘कोई और ऐसा नहीं

[ad_1]

Singaporean Woman Message To PM Modi: पहलगाम आतंकी हमले में बाल-बाल बची सिंगापुर की एक महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए एक खास संदेश भेजा है. उन्होंने कहा कि पहले तो वो निराश थीं कि सरकार इस मामले पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रही लेकिन जब ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया तो वो रो पड़ीं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कोई और ऐसा नहीं कर सकता था.

दरअसल, भारतीय मूल की सिंगापुर नागरिक वैशाली भट्ट और उनके पति पहलगाम की बैसरन घाटी घूमने गए थे. आतंकी हमले के कुछ घंटों पहले ही वो वहां से निकल गईं. जब इस हमले की जानकारी वैशाली को हुई तो उनको उम्मीद थी कि सरकार आतंकवाद के खिलाफ तुरंत कुछ न कुछ कार्रवाई जरूर करेगी लेकिन जब इसमें देरी हुई तो वो निराश होने लगीं. हालांकि जब 6-7 मई की दरमियानी रात को भारतीय सेना ने एक्शन किया तो वो भावुक हो गईं.

‘ऑपरेशन सिंदूर नाम रखने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद’

पाकिस्तान को बेनकाब करने करने लिए एक प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर भी पहुंचा है. बीजेपी सांसद हेमंग जोशी के साथ बातचीत में वैशाली भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया, खासकर ऑपरेशन का नाम सिंदूर रखने के लिए. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन का सिंदूर नाम उनके दिल में गहराई से उतर गया. ये सुरक्षा, आस्था और पवित्र बंधन का प्रतीक है. ऑपरेशन सिंदूर उन अनगिनत परिवारों के लिए था, जिन्होंने इस भयानक हमले में अपनों को खो दिया.

‘ऐसा पीएम मोदी के अलावा कोई और नहीं कर सकता था’

उन्होंने एक वीडियो मैसेज में कहा, “मैं 22 अप्रैल को पहलगाम में थी और बाल-बाल बच गई. मैं हर सुबह अखबार पढ़ती थी, उम्मीद करती थी कि सरकार कार्रवाई करेगी और (शुरुआती चरण में) कार्रवाई न होने से मैं निराश हो गई लेकिन 7 मई को जब मैंने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में पढ़ा तो मैं अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पाई और रो पड़ी. यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है. ‘सिंदूर’ नाम बिल्कुल सही था. कोई और ऐसा नहीं कर सकता था.”

पीएम मोदी ने दिया था ऑपरेशन सिंदूर नाम का सुझाव

पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए की गई सेना के इस ऑपरेशन के नाम का सुझाव प्रधानमंत्री मोदी ने दिया था. हिंदू धर्म में सिंदूर शादीशुदा महिलाओं का प्रतीक होता होता और इस आतंकी हमले में ऐसी कई महिलाओं का सिंदूर उजड़ गया जिनकी नई-नई शादी हुई थी. आतंकवादियों ने सिर्फ और सिर्फ शादीशुदा महिलाओं के पतियों को अपना निशाना बनाया था.  

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की बर्बादी का सबसे बड़ा सबूत मिला, तबाह हुए नूर खान और मुरीदके एयरबेस की नई सैटेलाइट तस्वीरें

[ad_2]

वस्तु-सेवा क्षेत्र में इस साल निर्यात बढ़कर हो सकता है 1000 अरब डॉलर, FIEO ने बतायी ये वजह

[ad_1]

India’s Goods And Services Export: निर्यातकों के शीर्ष निकाय फियो ने कहा कि देश का कुल वस्तु एवं सेवा निर्यात मौजूदा फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के दौरान 1,000 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है. पिछले फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में कुल निर्यात 824.9 अरब डॉलर था. फियो (फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन) के अध्यक्ष एस. सी. रल्हन का कहना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय खरीदार अपने खरीद स्रोत में विविधता लाने पर ध्यान दे रहे हैं. इससे निर्यात में अच्छी वृद्धि की उम्मीद है.

इस साल निर्यात में भारी इजाफा

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही भारत के विभिन्न देशों के साथ किये जा रहे मुक्त व्यापार समझौतों से देश के निर्यात को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी. फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में वस्तु निर्यात 12 प्रतिशत बढ़कर 525 से 535 अरब डॉलर होने का अनुमान है, जो 2024-25 में 437 अरब डॉलर था. मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में सेवा निर्यात बढ़कर 465 से 475 अरब डॉलर होने का अनुमान है, जो पिछले वित्त वर्ष में 387 अरब डॉलर था.

एस. सी. रल्हन ने कहा कि कि इस वित्त वर्ष में सभी प्रमुख क्षेत्रों में निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है. इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग क्षेत्र, रसायन, कपड़ा और परिधान, फार्मा और यहां तक ​​कि कृषि में भी अच्छी वृद्धि की उम्मीद है. आने वाले वर्ष में पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषण निर्यात भी सकारात्मक दायरे में रहेगा.

इन क्षेत्र में बढ़ेगा निर्यात

निर्यात को बढ़ावा देने में मदद करने वाले मुख्य क्षेत्रों में इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स (60 अरब डॉलर), मशीनरी (40 अरब डॉलर), रसायन (40 अरब डॉलर), औषधि (30 अरब डॉलर), पेट्रोलियम (70 अरब डॉलर), परिधान और नैपकिन, एप्रन समेत अन्य कपड़े (23 से 25 ​​अरब डॉलर), रत्न और आभूषण (30 से 35 अरब डॉलर) और कृषि (55 अरब डॉलर) शामिल हैं. 

लाल सागर रास्ते से होने लगा निर्यात

फियो ने कहा कि भारतीय निर्यात खेप धीरे-धीरे लाल सागर मार्ग से फिर से गुजरने लगी हैं. क्षेत्रीय तनाव के कारण ये रास्ते महीनों बाधित रहा था. अब धीरे-धीरे इस रास्ते से वस्तुओं की आवाजाही हो रही है, जो निर्यात में सुधार का संकेत है. पिछले साल, लाल सागर और भूमध्य सागर को हिंद महासागर से जोड़ने वाले एक महत्वपूर्ण पोत परिवहन मार्ग बाब-अल-मंडेब जलडमरूमध्य के आसपास की स्थिति यमन के हूती आतंकवादियों के हमलों के कारण बिगड़ गया था. 

हमलों के कारण, पोत अफ्रीकी महाद्वीप से जुड़े केप ऑफ गुड होप के माध्यम से सामान ले जा रहे थे. इसके परिणामस्वरूप लगभग 14 से 20 दिन की देरी हो रही थी और माल ढुलाई और बीमा लागत बढ़ रही थी. फियो के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा, ‘‘वस्तुओं का निर्यात धीरे-धीरे इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से होने लगा है. इससे परिवहन में लगने वाला समय कम होगा.

ये भी पढ़ें: आधार और UPI के बाद सरकार जल्द ला सकती है यूनिक डिजिटल ID, जानें कैसे करेगी काम

[ad_2]

RBI में डॉक्टरों के लिए सुनहरा मौका, मेडिकल कंसल्टेंट की भर्ती शुरू; कैसे करें अप्लाई?

[ad_1]

अगर आप डॉक्टर हैं और देश की सबसे बड़ी बैंक संस्था रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) में काम करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है. आरबीआई ने मेडिकल कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है. यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जा रही है. इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन के लिए rbi.org.in पर जाकर ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड कर उसे भरना होगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

ये अभियान कुल 13 पदों पर भर्ती के लिए चलाया जा रहा है. भर्ती के लिए वही उम्मीदवार पात्र हैं, जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस या एमडी की डिग्री है. साथ ही, अगर आपने जनरल मेडिसिन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और आपके पास कम से कम दो साल का कार्य अनुभव है, तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. RBI ने इस भर्ती के लिए फिलहाल कोई उम्र सीमा तय नहीं की है.

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रति घंटे 1000 रुपये तक का भुगतान किया जाएगा. यानी एक दिन में कुछ ही घंटे काम करके आप अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं. खास बात यह है कि यह कॉन्ट्रैक्ट नौकरी होते हुए भी काफी सम्मानजनक और लाभदायक मानी जाती है.

चयन कैसे होगा?

उम्मीदवारों का चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. यानी इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. अगर आपके डॉक्यूमेंट सही हैं और इंटरव्यू में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो चयन की पूरी संभावना है.

कैसे करें आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया थोड़ी अलग है. इसमें आपको ऑफलाइन फॉर्म भरना होगा. सबसे पहले आप RBI की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं. वहां Recruitment सेक्शन में जाकर मेडिकल कंसल्टेंट भर्ती का नोटिफिकेशन खोलें और फॉर्म डाउनलोड करें. फॉर्म भरने के बाद, उसमें अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे कि डिग्री की कॉपी, फोटो, सिग्नेचर आदि लगाकर नीचे दिए गए पते पर भेजें-

रीजनल डायरेक्टर,
ह्यूमन रिसोर्सेज मैनेजमेंट डिपार्टमेंट (रिक्रूटमेंट सेक्शन),
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया,
मुंबई रीजनल ऑफिस,
शहीद भगत सिंह रोड, फोर्ट,
मुंबई – 400001

यह भी पढ़ें: सरकारी अफसर बनने का सुनहरा मौका, असिस्टेंट कमिश्नर के बंपर पदों भर्ती शुरू, लाखों में है सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]