Rohit Shetty speaks on Amitabh Bachchan’s position in Sholay | शोले में अमिताभ बच्चन के रोल पर बोले रोहित शेट्टी: पुरानी फिल्मों में सेकेंड लीड हीरो को मरना पड़ता था, इससे ऑडियंस कनेक्ट होती थी

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ‘शोले’ 48 साल पहले 15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई थी। फिल्म को बनाने में 6 साल लगे थे। इस फिल्म के क्लाइमेक्स में अमिताभ बच्चन की मौत हो जाती है, जो कुछ दर्शकों को आज भी खटकता है। फिल्म में उनकी मौत का कारण सभी जानने में इंटरेस्टेड हैं। इसी के चलते डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने एक इंटरव्यू में फिल्म से जुड़ा एक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन दिनों फिल्म में सेकेंड लीड हीरो या हीरो के दोस्त को मरना ही पड़ता था।

फिल्म के क्लाइमेक्स के पीछे का कारण

रोहित शेट्टी ने बताया कि उन दिनों अक्सर फिल्म में हीरो के दोस्त या छोटे हीरो को मरना पड़ता था। उन्होंने कहा कि देखा जाए तो उस समय अमिताभ बच्चन धर्मेंद्र से छोटे हीरो थे, क्योंकि फिल्म में उनका अकेले का एक भी सीन नहीं है। केवल मौसी जी के साथ उनका एक सीन है। इससे ये माना जा सकता है कि उन्होंने धर्मेंद्र के दोस्त का किरदार निभाया था। यही कारण था कि फिल्म में उनको मरना पड़ता है।

रोहित ने कहा कि फिल्म रिलीज होने के बाद 4 दिन तक बिल्कुल भी नहीं चली थी। लोग इसके अलग-अलग कारण बता रहे थे। कुछ लोगों ने फिल्म न चलने का कारण अमिताभ बच्चन की मौत बताया। दरअसल इस समय तक अमिताभ बच्चन बड़े स्टार बन चुके थे। वहीं कुछ ने फिल्म ना चलने का कारण गब्बर की आवाज बताई। एक बार तो मेकर्स ने फिल्म ना चलने पर रीशूट करने का सोच लिया था।

उन्होंने बताया कि अमिताभ ने फिल्म में अपनी एक्टिंग के बल पर छाप छोड़ी। इसके बावजूद कि उनका किरदार दोस्त का था। इस समय तक उनकी फिल्म जंजीर और दीवार भी रिलीज हो चुकी थीं। रमेश सिप्पी की फिल्म में धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी ने लीड रोल निभाया था।

3 करोड़ में बनी शोले ने 35 करोड़ कमाए

शोले का बजट 1 करोड़ से बढ़कर 3 करोड़ हो गया था। किसी को उम्मीद नहीं थी कि फिल्म अच्छा बिजनेस करेगी। हुआ भी ऐसा ही शुरुआत के कुछ दिनों तक फिल्म की कमाई निराशाजनक थी। मगर धीरे-धीरे माउथ पब्लिसिटी से फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि कमाई के नए रिकॉर्ड बना दिए। फिल्म ने 35 करोड़ की कमाई की। 20 साल तक इसकी कमाई का रिकॉर्ड कोई फिल्म नहीं तोड़ पाई।

फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प बातें हैं जो आज भी अनसुनी सी हैं। फिल्म में पहले सूरमा भोपाली का किरदार नहीं था, इसे बाद में जोड़ा गया। संजीव कुमार ने जिस ठाकुर बलदेव सिंह का रोल निभाया वो राइटर सलीम के ससुर यानी सलमान खान के नाना का नाम था, वो आर्मी के रिटायर्ड अफसर थे।

Ram Mandir Pran Pratistha: R Ashwin भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हो सकते हैं शामिल, न्योता मिलने के बाद BCCI से लेंगे छुट्टी

अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए देशभर के रामभक्त शामिल होना चाहते हैं, लेकिन कार्यक्रम के लिए कुछ चुनिंदा हस्तियों को न्योता दिया जा रहा है।

Publish Date: Fri, 19 Jan 2024 08:12 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 19 Jan 2024 08:12 PM (IST)

Ram Mandir Pran Pratistha: R Ashwin भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हो सकते हैं शामिल, न्योता मिलने के बाद BCCI से लेंगे छुट्टी
R Ashwin को भी मिला प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम को न्योता।

HighLights

  1. आर. अश्विन को मिला प्राण प्रतिष्ठा का न्योता।
  2. समारोह में शामिल होने के लिए ले सकते हैं एक दिन की छुट्टी।
  3. भाजपा ने चेन्नई स्थित घर में दिया निमंत्रण।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए देशभर के रामभक्त शामिल होना चाहते हैं, लेकिन कार्यक्रम के लिए कुछ चुनिंदा हस्तियों को न्योता दिया जा रहा है। इनमें राजनेताओं, फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियों, खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भी ट्रस्ट की ओर से न्योता मिला है।

रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए इन खिलाड़ियों को गया न्योता

रामलला प्राण प्रतिष्ठा के लिए ट्रस्ट ने सचिन तेंदुलकर, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व किंग विराट कोहली, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पहले ही 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाले कार्यक्रम के लिए न्योता दे दिया है। अब ट्रस्ट ने भारतीय टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता दिया है। शुक्रवार को तमिलनाडू भाजपा सचिव डॉ. एसजी सूर्या व उपाध्यक्ष वेंकटरमन सी. अश्विन के चेन्नई स्थित गर गए थे। उन्हंने वहां उनको निमंत्रण दिया।

बीसीसीआई से ले सकते हैं एक दिन की छुट्टी

भारत और इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से टेस्ट मैच खेला जाएगा। अश्विन भी टेस्ट में शामिल हैं। वह मैच के लिए जमकर प्रैक्टिस भी कर रहे हैं। ऐसे में यह हो सकता है कि अश्विन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बीसीसीआई से एक दिन छुट्टी ले लें।

लंदन में बसे उत्तर प्रदेश के लोगों ने उत्साह से मनाई दीपावली, बोले- परंपरा को आगे बढ़ाना होगा

उत्तर प्रदेश कम्युनिटी एसोसिएशन ने इस बार दीपावली पर 250 से ज्यादा परिवारों को इकट्ठा करके मां लक्ष्मी की आराधना की।

Publish Date: Mon, 13 Nov 2023 09:37 PM (IST)

Up to date Date: Mon, 13 Nov 2023 09:40 PM (IST)

लंदन में बसे उत्तर प्रदेश के लोगों ने उत्साह से मनाई दीपावली, बोले- परंपरा को आगे बढ़ाना होगा

डिजिटल डेस्क, इंदौर। दीपावली का त्योहार अब दुनिया के कई देशों में उत्साह के साथ मनाया जाता है। विशेषकर अप्रवासी भारतीय समुदाय दीपावली का त्योहार दुनियाभर में इसे मनाया है। इसी कड़ी में ब्रिटेन में बसे उत्तर प्रदेश के लोगों ने हाल ही दीपावली का त्योहार उत्साह के साथ मनाया। उत्तर प्रदेश वासियों ने बड़ी संख्या में एक साथ मिलकर इस लंदन में दीपावली त्यौहार को मनाया।

उत्तर प्रदेश कम्युनिटी एसोसिएशन का आयोजन

उत्तर प्रदेश कम्युनिटी एसोसिएशन ने इस बार दीपावली पर 250 से ज्यादा परिवारों को इकट्ठा करके मां लक्ष्मी की आराधना की। इस दौरान कई बच्चों ने भी आकर्षक प्रस्तुति दी और सभी लोगों का दिल जीत लिया। इस कार्यक्रम की शुरुआत में एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुरेश मिश्रा ने कहा कि दीपावली हमारी परंपरा का हिस्सा है और अगली पीढ़ी को इसे अच्छे से समझना होगा और हमारी परंपरा को आगे बढ़ाना होगा।

इस कार्यक्रम में ख्यात लेखक शांतनु गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शांतनु गुप्ता ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम जल्दी ही एक बार फिर विराजमान होने वाले हैं और पूरा विश्व लंबे समय से इस सुअवसर का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश वर्तमान में विश्व पटल पर अपनी नई पहचान बनाते जा रहा है और कई नए कीर्तिमान स्थापित कर चुका है।

उत्तर प्रदेश कम्युनिटी एसोसिएशन अश्विन श्रीवास्तव ने कहा कि आज एसोसिएशन से उत्तर प्रदेश से आए करीब 1000 से ज्यादा परिवार जुड़े है और अपने प्रदेश की प्रगति पर गर्व महसूस करते हैं।

इन बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

दीपावली पर आयोजित कार्यक्रम में कई बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। नन्ही सान्वी, बानी, वंशिका और अलंकृत ने भरतनाट्यम, कथक नृत्य पेश किया। इसके अलावा गीतिका, पारूल पांडे, आशीष मिश्रा, अभि योगी, सात्विकी एवं संतोष पांडे ने गायन प्रस्तुति दी। वहीं नृत्यांगना अनाशमिता साहा के कथक डांस पेश किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वीरेंद्र मिश्रा, मनोज मिश्रा, राजेश विश्वकर्मा, वैशाली नागपाल, पियूषिता एवं राजीव गुप्ता, निष्ठा द्विवेदी, सुभाष बरनवाल, रोहिन और पंकज मिश्रा दो महीने से प्लानिंग कर रहे थे। कार्यक्रम के अंत में शांतनु गुप्ता ने कहा कि दीपावली पर ऐसे सफल कार्यक्रम भारत से बाहर भी आयोजित किए जा सकते हैं, कभी ऐसी कल्पना नहीं की थी। उत्तर प्रदेश कम्युनिटी एसोसिएशन अपनी संस्कृति के प्रचार और प्रसार के लिए हमेशा सदैव प्रतिबद्ध हैं।

Bihar Politics: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में नहीं जाएंगे नीतीश कुमार, लालू की बेटी ने भी दिए बड़े संकेत

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर बड़े संकेत दिए हैं। उन्होंने लिखा, समाजवादी पुरोधा होने का करता वही दावा है, हवाओं की तरह बदलती जिनकी विचारधारा है।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 12:53 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 12:54 PM (IST)

Bihar Politics: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में नहीं जाएंगे नीतीश कुमार, लालू की बेटी ने भी दिए बड़े संकेत

HighLights

  1. 30 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी राहुल गांधी की यात्रा
  2. नीतीश कुमार उस दिन पटना में रहेंगे, उनके पहले से कार्यक्रम तय
  3. रोहिणी आचार्य का संकेत, नीतीश कुमार बदलने वाले हैं पाला

एजेंसी, पटना। बिहार की राजनीति में हलचल तेज है। ताजा खबर यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल नहीं होंगे। राहुल गांधी की यह यात्रा 30 जनवरी को बिहार में प्रवेश करना है।

नीतीश कुमार का यात्रा में शामिल होने साफ संकेत हैं कि उनका भी कांग्रेस से मोह भंग हो गया है। इससे पहले ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में और आम आदमी पार्टी पंजाब में ऐलान कर चुकी है कि वे कांग्रेस के साथ सीटों का बंटवारा नहीं करेंगे।

लालू यादव की बेटी ने दिए बड़े संकेत

इस बीच, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर बड़े संकेत दिए हैं। उन्होंने लिखा, समाजवादी पुरोधा होने का करता वही दावा है, हवाओं की तरह बदलती जिनकी विचारधारा है।

माना जा रहा है कि उनका यह तंज नीतीश कुमार पर है, जिन्होंने एक दिन पहले किसी का नाम लिए बगैर परिवारवाद पर निशाना साथा था।

इसके बाद रोहिणी आचार्या ने दो पोस्ट और किए और लिखा –

खीज जताए क्या होगा

जब हुआ न कोई अपना योग्य

विधि का विधान कौन टाले

जब खुद की नीयत में ही हो खोट

अक्सर कुछ लोग नहीं देख पाते हैं अपनी कमियां

लेकिन किसी दूसरे पे कीचड़ उछालने को करते रहते हैं बदतमीजियां..

MP Information: महिला बाल विकास के राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन करने का गुुरुवार को अंतिम मौका

MP Information: ‘मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार’ अंतर्गत राज्य स्तर पर एक लाख रुपये की राशि और जिला स्तर पर 50 हजार रुपये की राशि तथा प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 12:37 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 12:37 PM (IST)

MP News: महिला बाल विकास के राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन करने का गुुरुवार को अंतिम मौका

HighLights

  1. विभाग ने वर्ष 2023 के इन पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे
  2. आखिरी तारीख 25 जनवरी तय की गई थी
  3. पूरा विवरण विभाग की वेबसाइट mpwcdmis.gov.in पर उपलब्ध है

MP Information: भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। महिला-बाल विकास विभाग द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए समाज सेवा, महिला सुरक्षा के लिए वीरता तथा साहसिक कार्यों के लिए व्यक्तिगत/ संस्थागत और सामाजिक कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए छह राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाते है। विभाग ने वर्ष 2023 के इन पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे जिसकी आखिरी तारीख 25 जनवरी तय की गई थी। ऐसे में आज उम्मीदवारों के पास अंतिम अवसर है।

एक लाख रुपये पये की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा

राज्य स्तरीय पुरस्कारों में ‘रानी अवंती बाई वीरता पुरस्कार’ के अंतर्गत वीरता के लिए एक लाख रुपये की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। समाज सेवा के लिए ‘राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार’, संस्था अथवा व्यक्ति द्वारा समाज सेवा के लिए ‘विष्णु कुमार पुरस्कार’ के लिए एक-एक लाख रुपये और प्रशास्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।नारी सम्मान की रक्षा के लिए ‘मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार’ अंतर्गत राज्य स्तर पर एक लाख रुपये की राशि और जिला स्तर पर 50 हजार रुपये की राशि तथा प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। साहसिक कार्यों के लिए ‘अरुणा शानबाग साहस पुरस्कार’ में एक लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। पुरुष/ महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार’ की श्रेणी में एक लाख रुपये के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

वेबसाइट पर उपलब्ध है विवरण

आवेदन के प्रारूप सहित पुरस्कार का पूरा विवरण विभाग की वेबसाइट mpwcdmis.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदक अपने आवेदन की एक प्रति अपने जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। प्रविष्टि भेजने और अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास से संपर्क किया जा सकता है।

T20 World 2024 से पहले टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती, 5 स्टार खिलाड़ी चोटों से परेशान

Staff India Harm Updates: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद आईपीएल और टी20 विश्व कप है। इससे पहले भारतीय टीम के पांच खिलाड़ी फिट होने का प्रयास कर रहे हैं।

Publish Date: Sat, 20 Jan 2024 03:38 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 20 Jan 2024 03:57 PM (IST)

T20 World 2024 से पहले टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती, 5 स्टार खिलाड़ी चोटों से परेशान
Staff India Harm Updates

HighLights

  1. मोहम्मद शमी विश्व कप 2023 के बाद से क्रिकेट से दूर हैं।
  2. सूर्यकुमार यादव ने हर्निया की सर्जरी कराई है।
  3. हार्दिक पंड्या अभी रिकवरी की कोशिश में है।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Cricket Information: टीम इंडिया के लिए आने वाले चार से पांच महीने काफी अहम है। इस दौरान उन्हें लगातार खेलना है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद आईपीएल और टी20 विश्व कप है। इससे पहले भारतीय टीम के पांच खिलाड़ी फिट होने का प्रयास कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों की कोशिश है कि वे आईपीएल 2024 से पहले रिकवर हो जाएं। जिससे टी20 वर्ल्ड कप के लिए दावा ठोक सके। चोटिल खिलाड़ियों में हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत हैं।

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी विश्व कप 2023 के बाद से मैदान से दूर हैं। शमी टूर्नामेंट के सबसे सफल बॉलर थे। वे बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में डॉक्टर्स की निगरानी में है।

naidunia_image

शार्दुल ठाकुर

ऑलराउंडर खिलाड़ी साउथ अफ्रीका दूर पर गए थे। शार्दुल ठाकुर विश्व कप 2023 की टीम का हिस्सा भी थे। शार्दुल घुटने की चोट से कारण खेल से दूर है। हालांकी उनकी चोट गंभीर नहीं है। एनसीए ने उन्हें रणजी ट्रॉफी खेलने की इजाजत नहीं दी है। आगामी शेड्यूल को देखते हुए मैनेजमेंट कोई जोखिम उठाना नहीं चाहता।

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में हर्निया का ऑपरेशन कराया है। उनकी सर्जरी जर्मनी में हुई। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर टी20 सीरीज के दौरान चोट लग गई। चोट टखने में लगी थी, लेकिन वे हर्निया से जूझ रहे थे। ऐसे में बीसीसीआई ने उन्हें इलाज के लिए जर्मनी भेजने का फैसला किया।

हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंड्या को विश्व कप 2023 के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोट लग गई थी। इसके बाद से खेल से दूर हैं। हार्दिक रिकवरी कर रहे हैं।

naidunia_image

ऋषभ पंत

ऋषभ पंत दिसंबर 2022 में कार हादसे का शिकार हो गए थे। उनकी 2023 में कई सर्जरी हुई। पिछले कुछ महीनों से रिकवरी की तरफ हैं। ऋषभ पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं। वे एनसीए में हैं। कहा जा रहा है कि पंत आईपीएल में वापसी कर सकते हैं।

Israel Hamas Conflict Updates: गाजा के अल शिफा अस्पताल पर इजरायली सेना का छापा, हमास से सरेंडर करने को कहा

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अस्पताल के एक अधिकारी हवाले से बताया कि इजरायली बलों ने मेडिकल कॉम्प्लेक्स के पश्चिमी हिस्से पर छापा मारा।

Publish Date: Wed, 15 Nov 2023 07:58 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 15 Nov 2023 07:58 AM (IST)

Israel Hamas War Updates: गाजा के अल शिफा अस्पताल पर इजरायली सेना का छापा, हमास से सरेंडर करने को कहा

एजेंसी, तेल अवीव। इजरायल और हमास के बीच जारी जंग से जुड़ी बड़ी खबर गाजा से है। इजरायल की सेना ने दावा किया है कि वह गाजा के अल शिफा अस्पताल तक पहुंच गई है। सैनिकों ने वहां धावा बोला है और हमास के आतंकियों के सरेंडर करने को कहा है।

बता दें, अल शिफा अस्पताल शुरू से जंग का केंद्र रहा है। इजरायल का आरोप है कि हमास के आतंकियों ने अस्पताल को अपना अड्डा बना रखा है। यहां घायल बच्चों और महिलाओं के इलाज के नाम पर आतंकियों को बचाया जा रहा है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अस्पताल के एक अधिकारी हवाले से बताया कि इजरायली बलों ने मेडिकल कॉम्प्लेक्स के पश्चिमी हिस्से पर छापा मारा।

यूएन के ट्रकों को ईंधन देगा इजरायल

इस बीच, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इजरायल गाजा पट्टी में संयुक्त राष्ट्र के राहत तथा बचाव कार्यों में इस्तेमाल हो रहे ट्रकों के लिए 24,000 लीटर डीजल ईंधन की आपूर्ति करेगा।

इजराइल और हमास आतंकवादियों के बीच 7 अक्टूबर से शुरू हुए युद्ध ने पिछले 10 दिनों में अब तक 2,00,000 लोगों को भागने के लिए मजबूर कर दिया है। गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, युद्ध शुरू होने के बाद से 11,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं। इजरायल में 1,200 से अधिक लोग मारे गए हैं, जबकि लगभग 240 बंधकों को इजरायल से गाजा ले जाया गया है।

Lok Sabha Chunav 2024 के लिए BJP का थीम सांग जारी, ‘सपने नहीं, हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं’

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के युवा मतदाताओं को संबोधित किया।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 11:49 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 11:49 AM (IST)

Lok Sabha Chunav 2024 के लिए BJP का थीम सांग जारी, ‘सपने नहीं, हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं’

एजेंसी, नई दिल्ली। भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना थीम सांग (Theme Track) जारी कर दी है। पार्टी ने ‘सपने नहीं, हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं’ का नारा बुलंद किया है। थीम में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का भी जिक्र है।

सपने नहीं हक़ीक़त बुनते हैं,

तभी तो सब मोद को चुनते हैं।

Launch of BJP Marketing campaign Theme for 2024 Lok Sabha Elections

“Sapne Nahi Haqeeqat Bunte Hai,

Tabhi Toh Sab Modi Ko Chunte Hai.” @BJP4India #2024Elections #Modi pic.twitter.com/cntibXUlNX

— Aishwarya Kapoor (@aishkapoor) January 25, 2024

युवा मतदाताओं को पीएम मोदी का संबोधन

इससे पहले राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के युवा मतदाताओं को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा,

18 से 25 वर्ष की आयु ऐसी होती है जब किसी का भी जीवन बहुत से बदलावों का साक्षी बनता है। इन्हीं बदलावों के बीच आप सभी को एक और जिम्मेदारी साथ-साथ निभानी है। ये जिम्मेदारी दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी में भागीदारी की है।

ये कालचक्र दो वजहों से बहुत अहम है- पहला, आप सभी ऐसे समय में वोटर बने हैं, जब भारत का अमृतकाल शुरू हुआ है। दूसरा, कल 26 जनवरी को देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। अगले 25 साल आपके लिए भी और भारत के लिए भी दोनों के लिए ही महत्वपूर्ण है।

आज जब देश 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य पर काम कर रहा है तो आपका वोट ये तय करेगा कि भारत की दिशा क्या होगी।

जिस तरह 1947 से 25 साल पहले भारत के नौजवानों पर देश को स्वतंत्र कराने का दारोमदार था, उसी तरह 2047 तक यानी 25 सालों में आप पर विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है।

Bhopal Information: अगर बिल्डिंग में नॉन वेज रेस्टोरेंट चल रहा है तो बताना होगी बिल्डिंग परमिशन

Bhopal Information: नोटिस में एनजीटी के निर्देश का हवाला दिया गया है। नोटिस जारी होने के बाद होटल संचालकों में हड़कम्प का माहौल है।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 12:08 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 12:08 PM (IST)

Bhopal News: अगर बिल्डिंग में नॉन वेज रेस्टोरेंट चल रहा है तो बताना होगी बिल्डिंग परमिशन

HighLights

  1. बिल्डिंग परमिशन शाखा ने थमाए नोटिस
  2. एनजीटी के निर्देश पर पहली बार ऐसी मुहिम
  3. सिर्फ 22 रेस्टोरेंट के लिए मिले हैं निर्देश

Bhopal Information:भोपाल। अगर आपकी बिल्डिंग में नॉन वेज रेस्टोरेंट चल रहा है तो बिल्डिंग से परमिशन संबंधित कागजात नगर निगम को बताना होंगे। पहली बार भोपाल में इस तरह की मुहिम शुरू हुई है। बुधवार को निगम की टीमों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में चल रहे नॉन वेज होटल संचालकों को नोटिस थमाकर सात दिन में बिल्डिंग परकमिशन से संबंधित कागजात पेश करने को कहा है। नोटिस में एनजीटी के निर्देश का हवाला दिया गया है। नोटिस जारी होने के बाद होटल संचालकों में हड़कम्प का माहौल है।

दरअसल नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल बोर्ड ने हाल ही में एयर पॉल्यूशन करने वालों के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए होटलों के बाहर चल रहीं तंदूर-भट्टी के उपयोग पर पूरी तरह रोक लगा दी। एनजीटी के आदेश पर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड सहित नगर निगम ने शहर में मुहिम चलाकर तंदूर-भट्टी के उपयोग को रोकने के लिए जुर्माने लगाए और भट्टियां जप्त कीं। इस कार्रवाई का क्रास चैक करने पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने नवंबर में दोबारा मुहिम चलाई। जहां दोबारा तंदूर-भट्टी मिले, उन दुकानों को सील करते हुए होटल का लायसेंस निरस्त कर दिया गया। अब इसी मुहिम की अगली कड़ी में निगम की बिल्डिंग परमिशन शाखा ने होटल संचालकों को नोटिस थमाना शुरू कर दिए हैं।

सिर्फ होटल संचालकों से मांगी जा रही परमिशन

बुधवार को नगर निगम की बिल्डिंग परमिशन शाखा की टीमों ने शहर के होटल संचालकों को नोटिस थमाए। इसमें बिल्डिंग की परमिशन मांगी जा रही है। खासकर नॉन वेज होटलों को यह नोटिस भेजे गए हैं। नोटिस दे रहे निगम के सब इंजीनियर ने बताया कि एनजीटी के निर्देश पर सिर्फ नॉन वेज होटलों को ही नोटिस दे रहे हैं। सात दिन में परमिशन से संबंधित कागजात पेश करने को कहा जा रहा है। शाहपुरा स्थित अनुज्ञा शाखा भवन में आवक-जावक में यह कागज जमा करने होंगे।

परमिशन नहीं तो क्या होगा?

जिस भवन में नॉन वेज होटलों का संचालन हो रहा है। उनकी परमिशन नहीं मिलने पर आगे क्या कार्रवाई करना है, इसको लेकर निगम के पास कोई जवाब नहीं है। अपनी पहचान जाहिर न करने की शर्त पर निगम के सब इंजीनियर ने बताया कि हमारा काम सिर्फ परमिशन चैक करना है। परमिशन नहीं मिलने पर क्या कार्रवाई होगी, इसको लेकर कोई आदेश नहीं मिला है।

सिर्फ 22 रेस्टोरेंट के लिए मिले हैं निर्देश

बिल्डिंग परमिशन शाखा के चीफ सिटी प्लानर नीरज आनंद लिखार ने बताया कि एनजीटी ने अशोका गार्डन 80 फिट रोड के 22 रेस्टोरेंट के लिए निर्देश दिए हैं। याचिकाकर्ता ने सिर्फ इसी इलाके का जिक्र किया था। हमारी टीम ने 17 रेस्टोरेंट चिंहित कर लिए हैं। बाकी 5 रेस्टोरेंट बंद मिले, इनकी जगह अन्य दुकानों का संचालन हो रहा था। इसलिए सिर्फ 17 से परमिशन संबंधित कागजात मांगे गए हैं।

Shoaib-Sania: शोएब मलिक के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से परेशान थीं सानिया मिर्जा, कुछ महीने पहले ही दे चुकी थीं तलाक

सानिया मिर्जा के पिता ने हाल ही में एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। उन्होंने शोएब मलिक के साथ सानिया के खुला होने की पुष्टि की है।

Publish Date: Solar, 21 Jan 2024 12:00 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 21 Jan 2024 12:00 PM (IST)

Shoaib-Sania: शोएब मलिक के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से परेशान थीं सानिया मिर्जा, कुछ महीने पहले ही दे चुकी थीं तलाक
sania mirza shoaib malik divorce

HighLights

  1. इस शादी में शोएब के परिवार से कोई भी शामिल नहीं हुआ है।
  2. कुछ महीनों पहले ही सानिया ने शोएब से तलाक ले लिया था।
  3. सानिया के पिता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है।

एजेंसी, नई दिल्ली। Shoaib-Sania: पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने बीते दिन पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद संग तीसरी बार निकाह किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी। लेकिन कहा जा रहा था कि शोएब ने सानिया मिर्जा से तलाक लिए बिना ही तीसरी शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शादी में शोएब के परिवार से कोई भी शामिल नहीं हुआ है। इस बात का भी खुलासा किया गया है कि कुछ महीनों पहले ही सानिया ने शोएब से तलाक ले लिया था। तलाक लेने की वजह भी सामने आ गई है।

naidunia_image

शोएब मलिक के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

सानिया मिर्जा के पिता ने हाल ही में एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। उन्होंने शोएब मलिक के साथ सानिया के खुला होने की पुष्टि की है। खुला का मतलब है कि एक पत्नी बिना पति की अनुमति के तलाक ले सकती है। इस तलाक की यह वजह रही है कि सानिया, शोएब मलिक के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से काफी परेशान थीं। इस बात का खुलासा शोएब मलिक की बहनों ने किया है। पिछले काफी समय से दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही थीं। लेकिन कभी भी दोनों ने इस बारे में खुलकर बात नहीं की।

सानिया के पिता ने जारी किया स्टेटमेंट

वहीं, अब शोएब और सना की शादी से ये बात साफ हो गई है। सानिया के पिता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें लिखा है, “सानिया ने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखा है। आज उन्हें यह बताने जरूरत आ गई है कि शोएब और उनका तलाक हुए कुछ महीने हो चुके हैं। उन्होंने शोएब को उनकी जिंदगी की नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उनके जीवन के इस संवेदनशील दौर में, हम सभी फैंस और शुभ चिंतकों से अनुरोध करना चाहेंगे कि वे किसी भी तरह की अटकलों को न मानें और उनकी गोपनीयता का सम्मान करें।”