Telugu Choreographer Jani Grasp Case Replace | Nationwide Award 2024 | जानी मास्टर का नेशनल अवॉर्ड सस्पेंड: बेस्ट कोरियोग्राफर चुने गए थे, सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगे; अब सेरेमनी भी अटैंड नहीं कर पाएंगे

EntertainmentTelugu Choreographer Jani Grasp Case Replace | Nationwide Award 2024 | जानी मास्टर का नेशनल अवॉर्ड सस्पेंड: बेस्ट कोरियोग्राफर चुने गए थे, सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगे; अब सेरेमनी...

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोरियोग्राफर जानी मास्टर ने अपने करियर में सलमान खान से लेकर साउथ के कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया है।

जानी मास्टर के नाम से मशहूर कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा को इस साल ‘बेस्ट डांस कोरियोग्राफी कैटेगरी’ में नेशनल अवॉर्ड मिलने वाला था। हालांकि, अब कोरियोग्राफर पर लगे यौन शोषण के आरोपों के चलते यह अवॉर्ड वापस ले लिया गया है। इतना ही नहीं, जानी के सेरेमनी में शामिल होने पर भी रोक लगा दी गई है।

नेशनल अवॉर्ड सेल ने जारी किया बयान मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग के नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेल ने हाल ही में एक बयान जारी करते हुए बताया कि जानी का अवॉर्ड और सेरेमनी में उनका इन्विटेशन दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही जानी अब 8 अक्टूबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में होने वाली इस सेरेमनी को अटैंड भी नहीं कर सकेंगे।

नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेल ने यह नोटिस जारी किया है।

नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेल ने यह नोटिस जारी किया है।

फंक्शन अटैंड करने के लिए मांगी थी बेल जानी इन दिनों बेल पर जेल से बाहर आए हैं। कोर्ट ने कोरियोग्राफर को 6 से 10 अक्टूबर तक की बेल दी है। यह बेल जानी ने 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड फंक्शन को अटैंड करने के लिए ही मांगी थी।

फिल्म ‘तिरुचित्रम्बालम’ के गाने के लिए मिला था अवॉर्ड जानी को यह अवॉर्ड साल 2022 में रिलीज हुई धनुष की फिल्म ‘तिरुचित्रम्बालम’ के गाने ‘मेघम करुकथा’ का डांस कोरियोग्राफ करने के लिए दिया गया था। इस गाने को जानी ने सतीश कृष्णनन के साथ मिलकर कोरियोग्राफ किया था।

2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘तिरुचित्रम्बालम’ का गाना ‘मेघम करुकथा’ धनुष और राशि खन्ना पर फिल्माया गया था।

2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘तिरुचित्रम्बालम’ का गाना ‘मेघम करुकथा’ धनुष और राशि खन्ना पर फिल्माया गया था।

जानी ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री 2' का गाना 'आई नहीं' भी कोरियोग्राफ किया था। फिल्म के सेट पर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के साथ कोरियोग्राफर जानी (बीच में)।

जानी ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री 2’ का गाना ‘आई नहीं’ भी कोरियोग्राफ किया था। फिल्म के सेट पर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के साथ कोरियोग्राफर जानी (बीच में)।

पूछताछ में जानी ने कबूला था गुनाह जानी पर इसी साल सितंबर में उनकी ही 21 साल की असिस्टेंट कोरियोग्राफर ने सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस दर्ज करवाया था। असिस्टेंट का आरोप था कि जानी बीते कई सालों से उसका शोषण कर रहे हैं। इसके बाद 19 सितंबर को साइबराबाद पुलिस ने जानी को गोवा से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान जानी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया था।

पुलिस हिरासत में कोरियोग्राफर जानी मास्टर।

पुलिस हिरासत में कोरियोग्राफर जानी मास्टर।

गलत इरादे से ही नौकरी दी थी कोर्ट में मामले की रिपोर्ट पेश करते हुए पुलिस ने कहा कि पीड़िता पहली बार साल 2019 में एक कार्यक्रम के दौरान जानी मास्टर से मिली थी।

इसके बाद जानी ने दुर्भावनापूर्ण इरादे से ही पीड़िता को असिस्टेंट कोरियोग्राफर की नौकरी ऑफर की थी, जिसे पीड़िता ने एक्सेप्ट कर लिया।

सेक्शुअल हैरेसमेंट के वक्त 16 साल की थी पीड़िता 2020 में, जानी ने मुंबई के एक होटल में अपनी असिस्टेंट का यौन शोषण किया। उस वक्त पीड़िता 16 वर्ष की थी। पुलिस ने रिमांड रिपोर्ट में कहा कि जानी ने चार साल में कई बार पीड़िता का यौन शोषण किया।

करियर खत्म करने की भी धमकी दी जानी ने पीड़िता को उसका करियर खत्म करने की धमकी दी। इतना ही नहीं उन्होंने अपने कॉन्टैक्ट्स का इस्तेमाल करके पीड़िता को फिल्मों में मिलने वाले मौके भी रुकवा दिए।

पत्नी ने भी मारपीट की, शादी का दबाव बनाया पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा कि जानी और उसकी पत्नी ने पीड़िता के घर जाकर उससे मारपीट की। साथ ही धर्म बदलकर शादी करने का दबाव भी बनाया।

पत्नी आयशा के साथ जानी।

पत्नी आयशा के साथ जानी।

‘स्त्री 2’ और ‘पुष्पा’ के गाने कोरियोग्राफ कर चुके हैं जानी मास्टर का असली नाम शेख जानी बाशा है। वो ‘बाहुबली’ और ‘पुष्पा: द राइज’ जैसी फिल्मों के गानों की डांस कोरियोग्राफी कर चुके हैं।

जानी, सलमान खान समेत कई बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुके हैं।

जानी, सलमान खान समेत कई बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुके हैं।

पवन कल्याण की पार्टी ने नाता तोड़ा सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगने के बाद जानी को तेलुगु फिल्म चेंबर ऑफ कॉमर्स से सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें वर्कर्स यूनियन से भी हटा दिया गया है।

वहीं जानी के पुराने दोस्त सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के मौजूदा डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने भी जानी को पार्टी की गतिविधियों से दूर रहने का आदेश दिया है। जानी ने पिछले चुनावों में पवन की पार्टी JSP के लिए खूब प्रचार किया था।

…………………………………….

इस खबर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

1. कोरियोग्राफर जानी मास्टर ने जुर्म कबूला:4 साल तक असिस्टेंट का सेक्शुअल हैरेसमेंट किया, पुलिस बोली- गलत इरादे से नौकरी पर रखा था

सेक्शुअल हैरेसमेंट के मामले में गिरफ्तार हुए तेलुगु कोरियोग्राफर जानी मास्टर ने अब अपना गुनाह कबूल कर लिया है। जानी पर यह आरोप 21 साल की एक फीमेल कोरियोग्राफर ने लगाया था जो बीते कई सालों से उनकी असिस्टेंट कोरियोग्राफर थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान:मनोज बाजपेयी की गुलमोहर बेस्ट हिंदी फिल्म, कांतारा के लिए ऋषभ शेट्टी बेस्ट एक्टर बने

शुक्रवार को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का अनाउंसमेंट किया गया। इसमें मनोज बाजपेयी और शर्मिला टैगोर की फिल्म गुलमोहर को बेस्ट हिंदी फिल्म चुना गया है। कांतारा ने बेस्ट एक्टर और बेस्ट फिल्म के अवॉर्ड अपने नाम किए। फिल्म के लिए ऋषभ शेट्टी बेस्ट एक्टर चुने गए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles