Indore Climate: इंदौर सहित प्रदेश के इन 28 जिलों से मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने की घोषणा

Latest NewsIndore Climate: इंदौर सहित प्रदेश के इन 28 जिलों से मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने की घोषणा

इंदौर में शनिवार सुबह 5.45 बजे न्यूनतम द्श्यता गिरकर 50 मीटर तक पहुंच गई। सुबह के समय घना कोहरा छाने से कई उड़ाने भी प्रभावित हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वातावरण में छाई नमी के कारण अभी कोहरा दिखाई दे रहा है और अगले कुछ दिनों तक धुंध व कोहरे का असर रहेगा।

By Udaypratap Singh

Publish Date: Sat, 05 Oct 2024 08:07:27 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 05 Oct 2024 08:13:52 PM (IST)

शुक्रवार रात से शनिवार सुबह शहर में घना कोहरा छाया रहा।

HighLights

  1. छह घंटे तक कोहरे के आगोश में रहा शहर
  2. अब सर्दियों का असर दिखाई देना शुरू होगा।
  3. ठंड आने के पहले ही कोहरा दिखने लगा है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शनिवार को मौसम विभाग द्वारा इंदौर से मानसून की विदाई की घोषण की गई। मानसून की विदाई इस बार तय समय पर हुई। पिछले वर्ष 9 अक्टूबर को इंदौर से मानसून विदा हुआ। था। इस बार मानसून सीजन के चार माह में इंदौर शहर में 901.4 मिमी वर्षा हुई है जो औसत से 28 मिमी कम रही है।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर में अभी दिन में निकलने वाली धूप के कारण शहरवासियों को गर्मी का अहसास होगा। हालाकिं धीरे-धीरे रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।

अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने के बाद इंदौर में सर्दियों का असर दिखाई देना शुरू होगा। इंदौर में ठंड की शुरुआत के पहले ही कोहरा दिखाई देने लगा है। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह शहर में घना कोहरा छाया रहा।

naidunia_image

प्रदेश के इन जिलों से हुई मानसून की विदाई

नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, शाजापुर, भोपाल, सीहोर,विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खंडवा, खरगोन, हरदा, नर्मदापुरम, सागर,दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर व पन्ना।

इस तरह छाया रहा घना कोहरा

  • शुक्रवार रात 2.15 : 1000 मीटर
  • शुक्रवार रात 2.30 बजे: 700 मीटर
  • शुक्रवार रात 3.30 बजे: 600 मीटर
  • शनिवार अल सुबह 4.30 बजे : 400 मीटर
  • शनिवार सुबह 5.30 बजे: 150 मीटर
  • शनिवार सुबह 5.45 बजे: 50 मीटर
  • शनिवार सुबह 7.00 बजे : 100 मीटर
  • शनिवार सुबह 7.30 बजे: 250 मीटर
  • शनिवार सुबह 8 बजे : 1000 मीटर
  • शनिवार सुबह 8.22 बजे : 1500 मीटर

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles