Amrit Bharat Station Scheme: दिव्यांगजन के लिए बनेगा कम ऊंचाई के टिकट बुकिंग काउंटर व पेयजल बूथ

Latest NewsAmrit Bharat Station Scheme: दिव्यांगजन के लिए बनेगा कम ऊंचाई के टिकट बुकिंग काउंटर व पेयजल बूथ

स्टेशन पर दिव्यांगजनों के लिए विशेष रूप से कम ऊंचाई का टिकट बुकिंग काउंटर बनाए जा रहा हैं। इसके साथ ही सहायता बूथ काउंटर हाेंगे, जिस पर स्टेशन के साथ ट्रेनों की जानकारी दी जाएगी। स्टेशन के हर प्लेटफार्म पर कम ऊंचाई वाला पेयजल बूथ भी बनाया जाएगा।

By vikas verma

Publish Date: Sat, 05 Oct 2024 09:11:03 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 05 Oct 2024 09:11:03 PM (IST)

संत हिरदाराम नगर स्टेशन।

HighLights

  1. भोपाल मंडल के अंतर्गत अमृत भारत स्टेशनों पर मिलेगी विशेष सुविधाएं।
  2. योजना के अंतर्गत स्टेशनों के पुनर्विकास के कार्य पिछले वर्ष से चल रहे हैं।
  3. दिव्यांग प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षक मार्गदर्शन लगाया जाएगा।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के कार्य अब शीघ पूर्ण होंगे, जिसके क्रम में पश्चिम मध्य रेलवे मंडल ने दावा किया है कि स्टेशन पर चल रहे विकास के कार्य गति के साथ किए जा रहे हैं।

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशनों के पुनर्विकास के कार्य पिछले वर्ष से चल रहे हैं। नव स्वरूप में आने वाले रेलवे स्टेशन पर विभिन्न सुविधाओं के साथ ही दिव्यांगजनों की सुविधाओं का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जानकारी के लिए दिव्यांगजनों तक पहुंच बनाने के लिए उपयुक्त साइनेज भी लगाए जा रहे हैं।

दिव्यांग प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षक मार्गदर्शन

स्टेशन पर दिव्यांगजनों के लिए विशेष रूप से कम ऊंचाई का टिकट बुकिंग काउंटर बनाए जा रहा हैं। इसके साथ ही सहायता बूथ काउंटर हाेंगे, जिस पर स्टेशन के साथ ट्रेनों की जानकारी दी जाएगी। स्टेशन के हर प्लेटफार्म पर कम ऊंचाई वाला पेयजल बूथ भी बनाया जाएगा।

अमृत भारत स्टेशनों पर दिव्यांग प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षक मार्गदर्शन लगाया जाएगा। इसके अलावा व्हील चेयर, साइनेज, लिफ्ट, एस्केलेटर को विशेष ध्यान रखा जाएगा। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए निर्धारित सीटें भी स्टेशन परिसर में रहेंगी।

इनका कहना है

स्टेशन पर अधुनिक रूप में तैयार किया जा रहा है। इन स्टेशनों में दिव्यांगजनों के लिए विशेष रूप से सुविधाएं दी जा रही है। दिव्यांगजन के लिए व्हील चेयर, साइनेज, कोच गाइडेंस लगेंगे, जिसमें यात्रा के दौरान स्टेशन पर किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

– नवल अग्रवाल, एसीएम व प्रवक्ता भोपाल मंडल

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles