भोटेकोशी ग्रामीण नगर पालिका में झिरपु इलेक्ट्रो पावर कंपनी लिमिटेड का डैम बन रहा है, जिसकी सुरंग भारी बारिश में ढह गई। इसमें मजदूर दब गए, जिनको पुलिस ने इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। दूसरी ओर पश्चिमी नेपाल के डांग जिले में तेज बारिश की वजह से राप्ती नदी में बहाव बहुत है। इस दौरान एक 18 वर्षीय युवक लापता हो गया।
By Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 06 Jul 2024 08:02:38 PM (IST)
Up to date Date: Sat, 06 Jul 2024 08:02:38 PM (IST)
HighLights
- स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराए गए मजदूर।
- राप्ती नदी में 18 वर्षीय युवक बहा।
एजेंसी, काठमांडू। नेपाल में इस बार का मानसून काफी कहर ढा रहा है। राजधानी काठमांडू सहित नेपाल के कई हिस्सों में बारिश ने काफी नुकसान कर दिया है। इस दौरान कई लोगों को जान तक गंवानी पड़ी है। तेज बारिश की वजह से एक हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की सुरंग ढह गई, जिससे दस मजदूर घायल हो गए हैं। दो मजदूरों की मौत की खबर है।
प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार भोटेकोशी जलविद्युत परियोजना में यह हादसा हुआ है। काठमांडू से 125 किलोमीटर की दूरी पर सिंधुपालचौक जिला है। यहां भोटेकोशी जलविद्युत परियोजना में मजदूर सुरंग बनाने का काम कर रहे थे। इस बीच तेज बारिश से सुरंग ढह गई, जिससे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रशासन ने उनके शवों का बरामद कर लिया है।
स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराए गए सभी घायल मजदूर
बता दें कि भोटेकोशी ग्रामीण नगर पालिका में झिरपु इलेक्ट्रो पावर कंपनी लिमिटेड डैम बना रही है। इसकी सुरंग तेज बारिश की वजह से ढह गई। इस दौरान वहां काम कर मजदूर दब गए, जिसमें 10 घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि इनको स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
राप्ती नदी में बहे 18 वर्षीय युवक की नहीं चला पता
पश्चिमी नेपाल के डांग जिले में राप्ती नदी में तेज बारिश की वजह से बहाव बहुत ज्यादा है। इसमें 18 वर्षीय युवक बह गया है, जिसको अभी तक प्रशासन नहीं खोज पाया है। इसके अलावा काठमांडू से लगभग 180 किलोमीटर पूर्व में दोलखा जिले में एक महिला भी का पता नहीं चल पा रहा है।