Janjgir-champa Information : नपा के नियमित और प्लेसमेंट कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

Latest NewsJanjgir-champa Information : नपा के नियमित और प्लेसमेंट कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

नपा जांजगीर – नैला में अफसरों के पास पालिका के खर्चे निकालने के लिए पर्याप्त स्रोत हैं लेकिन कर वसूली नहीं हो पाती है। अकेले मकान टैक्स, दुकान किराया, जलकर, समेकित कर की अगर पूरी वसूली हो जाए तो एक साल में चार करोड़ रुपए तो टैक्स से ही पालिका के खजाने में आ जाएंगे। जिससे कर्मचारियों को वेतन तो समय पर बंट ही सकता है।

By komal Shukla

Publish Date: Sat, 06 Jul 2024 11:31:24 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 06 Jul 2024 11:31:24 PM (IST)

HighLights

  1. नगर पालिका जांजगीर – नैला की माली हालत खस्ता
  2. कर्मचारियों आर्थिक परेशानियों का कर रहे सामना
  3. वेतन भुगतान के लिए प्रशासन नहीं दे रही ध्यान

नईदुनिया न्यूज , जांजगीर – चांपा : नगर पालिका जांजगीर – नैला की माली हालत खस्ता है। स्थिति यह है कि नियमित और प्लेसमेंट कर्मचारियों को तीन – तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इसके चलते कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर शासन प्रशासन के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे कर्मचारियों में रोष है।

नगर पालिका जांजगीर नैला के नियमित और प्लेसमेंट के कर्मचारियों के साथ स्वच्छता कमांडो से काम तो पूरा लिया जा रहा है मगर उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है। ऐसे में कर्मचारी बिना वेतन के ही काम कर रहे हैं। नगर पालिका में 55 नियमित, 96 प्लेसमेंट कर्मचारी, 18 स्वच्छता कमांडो सहित 200 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। नियमित कर्मचारियों को अप्रैल, मई और जून सहित तीन माह का वेतन नहीं मिला है। वहीं प्लेसमेंट कर्मचारियों का भी तीन माह का वेतन भुगतान लंबित है। इसी तरह स्वच्छता कमांडो का भी दो माह मई जून कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पालिका के पास पैसे नहीं है।

पालिका फंड पूरा खाली है। एक माह में नियमित कर्मचारियों को करीब 24 लाख रुपए और प्लेसमेंट कर्मचारियों को 11 लाख रूपये वेतन भुगतान होता है। पालिका के पास आय के पर्याप्त स्त्रोत हैं पर राजस्व वसूली में लापरवाही बरती जाती है जिसके चलते पालिका के पास वेतन देने के लिए रूपए नहीं है। ऐसे में तीन – तीन महीने से कर्मचारी बिना वेतन के काम कर रहे हैं। दीपावली के पहले भी कर्मचारी का तीन – तीन महीने का वेतन बकाया था जिस पर कर्मचारियों ने तत्कालीन नपा सीएमओ के पास गुहार लगाए थे। तब किसी तरह भुगतान किया गया था। मगर एक बार फिर कर्मचारियों का तीन – तीन माह का वेतन नहीं मिला जिसकी वजह से कर्मचारियों में आक्रोश है।

”” नगर पालिका के पास फंड नहीं होने से कर्मचारियों के भुगतान में विलंब हुआ है। जिसकी वजह से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल सका। नियमित, प्लेसमेंट कर्मचारियों का तीन माह और स्वच्छता कमांडो का दो माह का भुगतान बकाया है। राजस्व वसूली की जा रही है उससे भुगतान करेंगे।

प्रहलाद पांडेय

सीएमओ, नगर पालिका जांजगीर – नैला

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles