UP Crime Information: रामदास ने कहा कि उसकी पत्नी ने गब्बर की शिकायत उससे कई बार की थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी दूर का रिश्तेदार है। वह बिना किसी कारण से घर आता था। मना करने के बावजूद मान नहीं रहा था। सीओ बहजोई दीपक तिवारी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
By Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 06 Jul 2024 07:26:13 PM (IST)
Up to date Date: Sat, 06 Jul 2024 07:26:13 PM (IST)
HighLights
- गांव करेला की मढ़ैया की घटना।
- रिश्तेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।
- पति ने थाने में कार्रवाई की गुहार लगाई।
नईदुनिया न्यूज नेटवर्क, बहजोई। उत्तर प्रदेश के बहजोई में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला धनारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव का है। मृतक महिला का शव अपने ही खेत में एक वृक्ष पर फांसी का फंदे पर लटका मिला।
पेड़ पर लटकता मिला शव
महिला के पति ने एक रिश्तेदार के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। दरअसल, गांव करेला की मढ़ैया में 42 वर्षीय रामबेटी पत्नी रामदास आज (शनिवार) सुबह 11 बजे घर से खेत गई थी। करीब 12 बजे के आसपास खेत में काम कर रहे लोगों को एक नीम के पेड़ पर महिला फंदे पर लटकती दिखी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्वजन को दी।
पति ने शिकायत दर्ज कराई
थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक महिला के पति रामदास ने शिकायत दर्ज करवाई है। उसने आरोप लगाया है कि कीरतपुर गांव का गब्बर सिंह उसकी पत्नी को पिछले कुछ दिनों से परेशान कर रहा है।
वह दूर का रिश्तेदार है और अनावश्यक रूप से घर आता था। कई बार समझाने के बावजूद मान नहीं रहा था। इस मामले में पुलिस ने धारा 108 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की है।
जेल जाने के डर से किया निकाह, फिर फोन पर बोला- तलाक
कटघर के ख्वाजा नगर के रहने वाले एक युवक ने रेप के आरोप में जेल जाने से बचने के लिए युवती से निकाह कर लिया। फिर फोन पर तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया।
युवती ने एएसपी को शिकायत्री पत्र देकर बताया कि आरोपी ने निकाह का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस में शिकायत करने की बात पर 25 जून को उससे निकाह कर लिया। अगले दिन आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए है। युवक के खिलाफ तीन तलाक का मामला दर्ज किया गया है।