Bhopal Information: 12 वर्ष की बालिका से छेड़छाड़ का वीडियो बनाने वाला भी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Latest NewsBhopal Information: 12 वर्ष की बालिका से छेड़छाड़ का वीडियो बनाने वाला भी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

इंटरनेट मीडिया पर वीडियो बहुप्रसारित होने के बाद पुलिस ने आरोपित आइसक्रीम विक्रेता को कालपी (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही वीडियो बनाने वाले अज्ञात के खिलाफ भी पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया था। वीडियो की सूक्षम्ता से जांच करने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को वीडियो बनाने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया।

By Anand dubey

Publish Date: Sat, 06 Jul 2024 10:03:06 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 06 Jul 2024 10:03:06 PM (IST)

HighLights

  1. आइसक्रीम विक्रेता ने नाबाल‍िग के साथ की थी छेड़छाड़
  2. पुलिस ने वीड‍ियो बनाने वाले को भी गिरफ्तार क‍िया है
  3. शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया और जेल भेजा

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। जहांगीराबाद थाना इलाके में पिछले दिनों एक आइसक्रीम विक्रेता ने आइसक्रीम खरीदने पहुंची 12 वर्ष की बालिका से अश्लील हरकत की थी। इस घटना की वीडियो घटनास्थल के पास स्थित मकान में रहने वाले व्यक्ति ने बना लिया था।

जहांगीराबाद थाना पुलिस के मुताबिक 28 जून को क्षेत्र में रहने वाली बालिका के परिवार के लोग एक शादी समारोह में गए हुए थे। रात के समय पर वह घर के पास फेरी लगाकर आइसक्रीम बेचने वाले से आइसक्रीम खरीदने पहुंची थी। सड़क सूनी देखकर आइसक्रीम बेचने वाले ने बालिका के साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दी थी। घटनास्थल के पास बने मकान में रहने वाले एक व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर डाल दिया था, जो बहुप्रसारित हो गया था। बालिका की मां ने वीडियो में बेटी का पहचाना, तो 30 जून को थाने में शिकायत दर्ज करा दी थी।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपित आइसक्रीम विक्रेता प्यारे खान को कालपी से गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही वीडियो बनाकर बालिका की पहचान उजागर करने के आरोप में वीडियो बनाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भी पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया था। जांच के बाद पुलिस ने रामेश नाम के व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Check out our other content

Check out other tags:

Most Popular Articles