साजिश नहीं है हाथरस की घटना…, भोले बाबा के बचाव में उतरे रामगोपाल यादव, कहा- हादसे होते रहते हैं

साजिश नहीं है हाथरस की घटना…, भोले बाबा के बचाव में उतरे रामगोपाल यादव, कहा- हादसे होते रहते हैं

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की घटना पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव का बयान आया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के हादसे होते रहते हैं। सीएम योगी के बयान को पर उन्होंने कहा कि घटना में कोई साजिश नजर नहीं आती है। रामगोपाल यादव ने कहा कि सरकार भी घटना से सबक लेकर कानून बनाए।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 04 Jul 2024 07:01:09 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 04 Jul 2024 07:01:09 PM (IST)

पत्रकारों से बात करते रामगोपाल यादव। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ से मरे 121 लोग।
  2. रामगोपाल यादव ने की सरकार से कानून बनाने की मांग।
  3. आयोजन के दौरान सरकार को करनी चाहिए पूरी व्यवस्था।

एजेंसी, सैफई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने हाथरस की घटना पर भोले बाबा का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि यह साजिश नहीं है। इस तरह के हादसे होते रहते हैं। बाबा के प्रति लोगों की आस्था है। वहां पर उम्मीद से ज्यादा लोग पहुंच गए थे।

दरअसल, हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो चुकी है। घटना के एक दिन बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि यह हादसे से ज्यादा साजिश लगती है। सेवादारों के कारण भगदड़ मची थी। इस दौरान प्रशासन को भी सेवादारों ने घटनास्थल तक पहुंचने नहीं दिया था

सीएम योगी के इसी बयान पर बोलते हुए रामगोपाल ने साजिश से इनकार कर दिया। उन्होंने भोले बाबा का बचाव करते हुए कहा कि भगदड़ मचने से पहले ही बाबा वहां से निकल चुके थे। उसके बाद लोग कुचल कर मरे थे। इसमें साजिश नहीं लगती है।

सरकार इस तरह की घटनाओं पर लगाए रोक

रामगोपाल ने कहा कि सरकार को हादसे के दौरान मरने वाले लोगों को ज्यादा मुआवजा देना चाहिए। वह घायलों का अच्छे से इलाज कराएं। समाजवादी पार्टी की संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। सरकार को इस तरह की घटनाओं पर रोक लगानी चाहिए, इसलिए कड़ा कानून बनाएं।

सरकार को करनी चाहिए व्यवस्था

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन में जरूरत से ज्यादा भीड़ आती है। लोगों को आस्था व्यक्त करने से रोका नहीं जा सकता है। सरकार तो डॉक्टर, बैरिकेडिंग, फायर ब्रिगेड आदि की व्यवस्थाएं इस तरह के आयोजन में करनी चाहिए।

admin

admin

अपनी टिप्पणी दे

हमारे न्यूज़लेटर के लिए साइन