Try and make enjoyable of the title by way of the movie | फिल्म के जरिए नाम का मजाक उड़ाने की कोशिश: बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचें करण जौहर, फिल्म पर बैन लगाने की मांग की

2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्ममेकर करण जौहर ने शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म ‘शादी के डायरेक्टर करण और जौहर’ के मेकर्स के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में बुधवार को मुकदमा दायर किया। करण ने अपनी अर्जी में लिखा कि फिल्म के टाइटल के जरिए उनके नाम का मजाक उड़ाने की कोशिश की गई है। उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट से अनुरोध किया कि फिल्म के टाइटल में उनके नाम का उपयोग करने से रोका जाए।

करण जौहर ने दावा किया कि फिल्म के प्रोड्यूसर से उनका कोई संबंध नहीं है। फिल्म के टाइटल में उनके नाम का गलत रूप से इस्तेमाल किया गया है। यह उनके व्यक्तिगत अधिकारों का उल्लंघन है। बिना उनकी अनुमति के उनके नाम का फायदा उठाकर फिल्म के प्रोड्यूसर उनके अधिकारों, प्रचार के अधिकार और प्राइवेसी के अधिकार का उल्लंघन कर रहे हैं।

फिल्म ‘शादी के डायरेक्टर करण और जौहर’ इंडियाप्राइड एडवाइजरी प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तहत संजय सिंह और बब्लू सिंह के डायरेक्शन में बनी है। करण जौहर के वकील पराग खंडार ने बताया कि मामले की सुनवाई आज होगी।

न्यायमूर्ति आरआई चागला की पीठ के समक्ष दाखिल की गई याचिका में करण ने फिल्म की रिलीज पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। मुकदमे में इस बात पर जोर दिया गया कि फिल्म 14 जून को रिलीज होने वाली है और इसका ट्रेलर और पोस्टर सार्वजनिक स्थानों और सोशल मीडिया पर वायरल किए गए हैं।

Odisha Ministers Portfolio: ओडिशा में मंत्रालय का हुआ बंटवारा, CM मोहन ने ये विभाग रखे अपने पास

मोहन चरण माझी बुधवार को ओडिशा के नए सीएम बने। उनकी सरकार में दो डिप्टी सीएम भी बनाए गए हैं। 11 मंत्री और राज्य मंत्री उनकी सरकार का हिस्सा हैं। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए थे। मोहन चरण माझी ने मंत्रालय व विभागों का बंटवारा कर दिया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 10:09:03 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 10:09:03 PM (IST)

ओडिशा की नई सरकार में विभागों का बंटवारा।

HighLights

  1. बुधवार को मोहन चरण माझी ने ली थी सीएम पद की शपथ।
  2. शनिवार को सीएम मोहन चरण माझी ने मंत्रालय का किया बंटवारा।
  3. सीएम मोहन चरण माझी ने अपने पास रखा गृह मंत्रालय।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। ओडिशा में बुधवार को मोहन चरण माझी ने सीएम की शपथ लेने के बाद शनिवार को मंत्रायल और विभागों का बंटवारा किया। उनकी कैबिनेट में 11 मंत्री और राज्य मंत्री हैं। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व कई वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल हुए थे। भाजपा ने 25 साल पुराने नवीन पटनायक के शासन को उखाड़ फेंक कर सत्ता हासिल की।

पढ़ें, ओडिशा की नई सरकार में किसको कौन सा मंत्रालय और विभाग मिला है।

सीएम माझी के विभाग

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अपने पास गृह, लोक प्रशासन और लोक शिकायत, सूचना और जनसंपर्क, जल संसाधन, योजना और समन्वय विभाग, (अन्य विभाग आवंटित नहीं) रखा है।

उपमुख्यमंत्रियों को मिले ये विभाग

1) कनक वर्धन सिंह देव को कृषि एवं किसान सशक्तिकरण और ऊर्जा विभाग मिला है।

2) प्रभाती परिडा को महिला एवं बाल विकास, मिशन शक्ति और पर्यटन विभाग मिला है।

कैबिनेट मंत्री को मिले ये विभाग

1) सुरेश पुजारी को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मिला है।

2) रवि नारायण नायक को ग्राम विकास, पंचायतराज एवं पेयजल मिल

3) नित्यानंद गंड को स्कूल सार्वजनिक शिक्षा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण, समाज कल्याण एवं अधिकारिता मिला है।

4) कृष्णचंद्र पात्र को खाद्य आपूर्ति एवं शिविर कल्याण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मिला है।

5) पृथ्वीराज हरिचंदन को कानून, आबकारी मिला है।

6) डॉ. मुकेश महालिंग को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, संसदीय कार्य, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मिला है।

7) विभु भूषण जेना को व्यापार एवं परिवहन, इस्पात और खनन मिला है।

8) डॉ. कृष्णचंद्र महापात्र को आवास एवं शहरी विकास, सामान्य शिकायत राज्य मंत्री स्वतंत्र मिला है।

9) गणेश राम सिंह खुंटिया को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, श्रम एवं रोजगार राज्य बीमा मिला है।

10) सूर्यवंशी सूरज को उच्च शिक्षा, खेल और युवा मामले, ओरध्य भाषा साहित्य एवं संस्कृति मिला है।

11) प्रदीप बलसामंत को सहकारिता, हस्तशिल्प, कपड़ा एवं हस्तशिल्प मिला है।

12) गोकुलानंद मल्लिक को मत्स्य पालन और पशुधन विकास, सूक्ष्म एवं खाद्य एवं मध्यम उद्यम मिला है।

13) संपद स्वाईं को उद्योग, कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा मिला है।

Bhopal Information: बिना रेटिंग ग्रेड के सीटें नहीं बढ़ा पाएंगे आयुर्वेद व यूनानी कॉलेज, नियम में हुआ ये बदलाव

सभी कालेजों को अपनी बेवसाइट पर रेटिंग ग्रेड दर्शानी होगी ताकि छात्र अच्छे से अच्छे कालेजों में प्रवेश ले सकें। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग ने इस संबंध में तैयारी पूरी कर ली है।

By Paras Pandey

Edited By: Paras Pandey

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 10:11:52 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 10:11:52 PM (IST)

Bhopal News: बिना रेटिंग ग्रेड के सीटें नहीं बढ़ा पाएंगे आयुर्वेद व यूनानी कॉलेज, नियम में हुआ ये बदलाव

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। देशभर के आयुर्वेद और यूनानी कॉलेजों में इसी वर्ष जुलाई से रेटिंग ग्रेड सिस्टम शुरू करने की तैयारी है। इसमें कालेजों को ए,बी, सी, डी रेटिंग ग्रेड मिलेगा। इनमें मात्र ए और बी ग्रेड के आयुष कॉलेज ही 60 से 100, 100 से 150 और 150 से 200 स्नातक (यूजी) सीटें बढ़ाने के लिए योग्य माने जाएंगे।

नए पाठ्यक्रम भी इन कॉलेजों में शुरू हो सकेंगे

सभी कालेजों को अपनी बेवसाइट पर रेटिंग ग्रेड दर्शानी होगी ताकि छात्र अच्छे से अच्छे कालेजों में प्रवेश ले सकें। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (एनसीआइएसएम) ने इस संबंध में तैयारी पूरी कर ली है। इससे निजी और सरकारी, दोनों तरह के कॉलेजों की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

यह व्यवस्था लागू होने से निजी कॉलेजों की चुनौती बढ़ने वाली हैं। कारण, अधिकतर कालेजों में संसाधन मापदंड से कम होते हैं। इस कारण उनका ग्रेड कमजोर होना तय है। ऐसे में, वह सीटें नहीं बढ़ा पाएंगे। ग्रेड सिस्टम से दूसरा लाभ विद्यार्थियों को होगा।

वे ग्रेडिंग देखकर निर्णय ले सकेंगे कि कौन सा कॉलेज प्रवेश के लिए अच्छा है। हाल ही में एनसीआइएसएम की ओर से दिल्ली में आयोजित निजी और सरकारी कॉलेजों के प्राचार्यों के प्रशिक्षण के दौरान भी कमीशन के अधिकारियों ने रेटिंग ग्रेड शुरू करने के संकेत दिए थे।

India vs Canada: भारत-कनाडा मैच धुला, अब सुपर 8 में अफगानिस्तान से होगा रोहित ब्रिगेड का सामना

India vs Canada: भारत और कनाडा मैच बारिश के काण रद्द हो गया। अंपायर्स ने मैदान का निरीक्षण करने के बाद मैच रद्द करने का फैसला लिया। इस मैदान पर तीसरा मैच बारिश के कारण नहीं हो पाया है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 09:41:49 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 09:59:08 PM (IST)

India vs Canada: भारत-कनाडा मैच धुला, अब सुपर 8 में अफगानिस्तान से होगा रोहित ब्रिगेड का सामना
भारत-कनाडा मैच बारिश के चलते धुला।

HighLights

  1. भारत-कनाडा मैच बारिश की वजह से रद्द।
  2. फ्लोरिडा में एक भी मैच नहीं हो सका।
  3. रविवार को पाकिस्तान-आयरलैंड का मुकाबला होगा।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। India vs Canada T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 के 33वां मुकाबला शनिवार को भारत और कनाडा के बीच खेला जाना था। यह मैच गीली आउटफील्ड के चलते नहीं हो पाया। फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में मुकाबला होना था, लेकिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हुआ। अंपायर्स ने पिच का निरीक्षण करने के बाद मैच को रद्द करने का फैसला किया।

टीम इंडिया सुपर-8 में खेलेगी तीन मैच

सुपर-8 स्टेज में टीम इंडिया 20 जून को बारबाडोस में अफगानिस्तान से भिड़ेगी। 22 जून को एंटीगा में उसका मुकाबला बांग्लादेश या नीदरलैंड्स में से किसी एक टीम से होगा। फिर 24 जून को सेंट लूसिया में ऑस्ट्रेलिया से मैच होना तय है।

बारिश की 86 प्रतिशत संभावना थी

Accuweather के अनुसार, शनिवार को फ्लोरिडा में बारिश की 86 प्रतिशत आशंका थी। 16 जून को भी 80% तक बारिश की आशंका है। यहां बाढ़ जैसे हालात बने हैं। रविवार को पाकिस्तान और आयरलैंड का मैच होना है। यह मुकाबला भी बारिश के चलते रद्द हो सकता है।

ग्रुप-ए प्वाइंट्स टेबल

ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया सात अंकों के साथ टॉप पर है। अमेरिका पांच अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। यूएएस भी सुपर 8 में जगह बना चुकी है। कनाडा तीन प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके बाद पाकिस्तान और आयरलैंड है।

सुपर 8 में टीम इंडिया का शेड्यूल

20 जून- भारत बनाम अफगानिस्तान

22 जून- भारत बनाम नीदरलैंड्स

24 जून- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

T20 World cup Ind vs Can: कनाडा के खिलाफ भारत के जीत की उम्मीद को झटका, अंक बांटने पर मजबूर, टॉप पर रहते हुए सुपर-8 में पहुंची

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप में अब तक दमदार खेल दिखाया है. ग्रुप ए में टॉप पर रहते हुए टीम इंडिया ने सुपर 8 में जगह बनाई. रोहित शर्मा की टीम ने 4 लीग मैच में से तीन में जीत हासिल की. आखिरी मुकाबले में उसके कनाडा के खिलाफ जीत की उम्मीद अधूरी रह गई. बारिश ने मैच पर पानी फेर दिया और बिना एक भी बॉल डाले ही मुकाबला रद्द कर दिया गया.

आईसीसी टी20 में भारतीय टीम के पहले दौर के सारे मुकाबले खत्म हो चुके हैं. टू्र्नामेंट जीतने की दावेदार रोहित शर्मा की टीम ने लगातार तीन मैच जीतकर सुपर 8 में जगह पक्की की. आखिरी लीग मैच में जीत हासिल करके भारत विजय अभियान जारी रखते हुए अगले दौर में कदम रखना चाहता था लेकिन बारिश ने ऐसा होने नहीं दिया. मैच में एक भी बॉल नहीं डाली जा सकी और मुकाबला रद्द हो गया.

Panchayat Damad Ji Aasif Khan Wrestle Story | Paatal Lok Jamtara | सैफ-करीना की शादी में बर्तन धोए, चॉल में भी रहे: लोग बोले- तुम हीरो मटेरियल नहीं, आज पंचायत के दामाद जी बन फेमस हुए आसिफ

1 दिन पहलेलेखक: आशीष तिवारी/अरुणिमा शुक्ला

  • कॉपी लिंक
सीरीज पंचायत का यह कुर्सी वाला सीन आज भी लोगों के जेहन में है।

सीरीज पंचायत का यह कुर्सी वाला सीन आज भी लोगों के जेहन में है।

सीरीज पंचायत के पहले पार्ट में नाराज दामाद और उनकी चक्के वाली कुर्सी का किस्सा बहुत फेमस हुआ था। नाराज दामाद के इस किरदार को आसिफ खान ने निभाया था।

दोपहर 1 बजे आसिफ अपने संघर्ष की कहानी बताने मुंबई स्थित दैनिक भास्कर के ऑफिस पहुंचे। उनके स्वागत में हमने भी उन्हें चक्के वाली कुर्सी दी, जिसे देख वे हंस पड़े। आसिफ ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं था कि यह छोटा सा किरदार इतना फेमस हो जाएगा। लुक टेस्ट के दौरान आसिफ चाहते थे कि वे इस रोल के लिए सिलेक्ट ही ना हों, लेकिन ऑडिशन में वे पास हो गए।

राजस्थान के एक छोटे से गांव में जन्मे आसिफ ने यहां तक पहुंचने के लिए ना जाने कितने संघर्ष की बेड़ियों को तोड़ा है। एक वक्त ऐसा था कि वे होटल में वेटर का काम करते थे। सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी में भी उन्होंने वेटर का काम किया था।

आज स्ट्रगल स्टोरी में पढ़िए आसिफ खान के संघर्ष की कहानी, उन्हीं की जुबानी…

पिता जेपी सीमेंट में काम करते थे, पढ़ाई से बचने के लिए नाटक से जुड़े
आसिफ खान का जन्म 13 मार्च 1991 को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के छोटे से गांव निम्बाहेड़ा में हुआ था। पिता जेपी सीमेंट में काम करते थे और मां हाउस वाइफ हैं।

बचपन के बारे में उन्होंने कहा, ‘अब्बू जेपी सीमेंट में काम करते थे। यहां से जो पैसे आते थे, उसकी बदौलत मुझे एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में एडमिशन मिल गया। हालांकि, मैं पढ़ाई में बिल्कुल अच्छा नहीं था। जैसे-तैसे करके बस पास हो जाता था।

इसी दौरान मुझे स्कूल में हो रहे एनुअल फंक्शन के बारे में पता चला। पढ़ाई से बचने के लिए मैंने भी एक नाटक में पार्टिसिपेट कर लिया। दोस्तों के साथ उन टीचर्स की भी तारीफ मिलने लगी, जो कभी पढ़ाई के लिए शाबाशी नहीं देते थे।

इस प्रोत्साहन की वजह से मैं दूसरे कई नाटक कॉम्पिटिशन में पार्टिसिपेट करने लगा। इसी की बदौलत चित्तौड़गढ़ के आस-पास पॉपुलर भी हो गया।’

इस तस्वीर में अब्बू के साथ आसिफ खान।

इस तस्वीर में अब्बू के साथ आसिफ खान।

अब्बू के निधन के बाद तंगी में डूबा परिवार, आसिफ को करने पड़े छोटे-मोटे काम
‘सब कुछ ठीक चल रहा था कि 2008 में अब्बू का इंतकाल हो गया। घर पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बड़े भाई पढ़ने में अच्छे थे। ऐसे में हमने फैसला किया कि वे पढ़ाई पूरी करेंगे और घर की जरूरतों के लिए मैं कमाउंगा।

इस वक्त मैं 7वीं क्लास में था। अब्बू के जाने के बाद उस स्कूल की फीस भरने की हैसियत नहीं थी। इस कारण वहां से नाम कटा कर एक सरकारी स्कूल में दाखिला ले लिया। सबसे पहले मुझे एयरटेल ऑफिस में नौकरी मिली। सुबह से दोपहर वहां काम करता, फिर स्कूल जाता। वहां से छूटने के बाद वापस काम पर चला जाता। ये सिलसिला डेढ़-दो साल तक चला। इसी दौरान मैंने कई छोटी-मोटी नौकरियां कीं। कुछ समय मैंने मामा के साथ स्टील फर्नीचर का भी काम किया।’

मां को झूठ बोलकर मुंबई पहुंचे
‘अब्बू के PF के कुछ पैसे थे। अम्मी ने सोचा कि उन्हीं पैसों से मेरा दाखिला पास के एक कॉलेज में डिप्लोमा कोर्स में करा दिया जाए। ये सब सुन मैं परेशान हो गया। भले ही मैं दूसरे काम कर रहा था, लेकिन मेरा मन एक्टिंग में बसता था। एक दिन मौका देखते ही मैंने अम्मी को सच बता दिया कि मैं सिर्फ और सिर्फ एक्टर बनना चाहता हूं।

ये सुनते ही वो दंग रह गईं। उन्हें लगा कि एक्टिंग फील्ड से जुड़ कर मैं अपनी लाइफ बर्बाद कर लूंगा। उन्होंने मेरे इस फैसले का बहुत विरोध किया और ठान लिया कि डिप्लोमा में एडमिशन करवा कर ही मानेंगी। तब इससे बचने के लिए मैंने एक झूठ बोला।

मैंने अम्मी से कहा कि मुझे नाना के घर इंदौर जाना है। इसके लिए उन्होंने मंजूरी दे दी। स्टेशन पहुंचने पर इंदौर की ट्रेन में ना बैठकर मुंबई की ट्रेन में बैठ गया और मुंबई चला आया। यहां पहुंचने के बाद अम्मी को सच्चाई बताई। तब उन्होंने गुस्से में कहा- मुंबई क्या करने गया है?

जवाब में मैंने कहा- थोड़ा वक्त दो, पता चल जाएगा कि क्या करने आया हूं।’

अम्मी के साथ की यह तस्वीर आसिफ ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी।

अम्मी के साथ की यह तस्वीर आसिफ ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी।

मुंबई आने पर रिश्तेदार ने ही दिया धोखा
17 साल की उम्र में आसिफ मुंबई आए थे। जब बोरीवली स्टेशन पहुंच कर उन्होंने यहां रहने वाले रिश्तेदार को कॉल किया, तो सामने से उसका जवाब सुन उन्हें धक्का लगा। इसे बारे में आसिफ कहते हैं, ‘उस शख्स का नाम नहीं लूंगा। जब मैंने उन्हें बताया कि मुंबई आया हूं और उनके घर आना चाहता हूं तब उन्होंने कहा- आज के बाद मुझे कॉल मत करना। हमारा कोई रिश्ता नहीं है।

इसके बाद मैंने एक-दो और लोगों को कॉल किया, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। तब एक दोस्त मसीहा बन कर आया और उसने अपने छोटे से घर में रहने की जगह दी।’

पहली नौकरी होटल में वेटर की मिली, 6-7 लोगों के साथ चॉल में रहने लगे
‘मुंबई आने के 4-5 दिन बाद काम की तलाश शुरू की। तब सतीश कौरव नाम के एक कोऑर्डिनेटर की मदद से वेस्टिन होटल में वेटर का काम मिला। यहां मुझे एक दिन का 225 रुपए और एक टाइम का खाना मिलना तय हुआ। बस रहने की व्यवस्था करनी बाकी थी।

सतीश जी ने ही होटल के पास की एक चॉल में रहने का इंतजाम भी करा दिया, जहां महीने का किराया 800 रुपए था। एक कमरे में हम 6-7 लोग रहते थे।

मैंने इस नौकरी की खबर अम्मी तक पहुंचा दी, ताकि वे भी निश्चिंत हो जाएं कि उनका बेटा किसी गलत राह पर नहीं जा रहा है।’

सैफ और करीना की शादी के फंक्शन में बर्तन धोए
आसिफ ने सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी में किचन की साफ-सफाई का काम किया है। इस दिन के बारे में वे कहते हैं, ‘वेस्टिन होटल में काम करने के बाद मैं मुंबई के एक दूसरे फेमस होटल में काम करने लगा। यहां मैं किचन डिपार्टमेंट में काम करता था।

एक दिन देखा कि उसी होटल में शाम को करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी होनी है। ये देख मैं बहुत खुश हुआ कि आज कई नामचीन सेलिब्रिटी से मुलाकात हो जाएगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ।

शाम को फंक्शन शुरू हुआ। मैंने देखा कि फंक्शन में अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े सेलेब्स आए हैं। मैं किचन से ही उन्हें निहार रहा था, अंदर से उनसे मिलने के लिए बेचैन हो रहा था। मैंने मैनेजर से कहा कि आज मुझे वेटर का काम दे दो, लेकिन वो नहीं माना। मैंने बहुत मिन्नतें कीं, पर उसका दिल नहीं पिघला। मैनेजर की जिद की वजह से कुछ ही दूरी पर बैठे उन लोगों से नहीं मिल पाया, जिनसे मिलना मेरा बहुत बड़ा सपना था।

भूखे पेट का सवाल था। ऐसे में चुप रहकर कड़वा घूंट पी लिया और बाथरूम में खुद को बंद करके खूब रोया।’

आसिफ को सीरीज पाताल लोक में देखा गया था। सीरीज में उनके किरदार का नाम कबीर था।

आसिफ को सीरीज पाताल लोक में देखा गया था। सीरीज में उनके किरदार का नाम कबीर था।

जब कास्टिंग कोऑर्डिनेटर ने कहा- तुम हीरो मटेरियल नहीं हो
आसिफ ने बताया कि होटल में काम करने के दौरान ही वे ऑडिशन देने भी जाते थे, लेकिन हर बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ता। एक बार वे अनुराग कश्यप के ऑफिस भी गए थे, लेकिन गार्ड ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। इसी दौरान आसिफ के साथ ऐसी घटना घटी, जिससे वे बहुत आहत हुए।

आसिफ ने कहा, ‘एक दिन मेरी मुलाकात कास्टिंग कोऑर्डिनेटर शांति लाल मुखर्जी से हुई। जब मैंने ऑडिशन दिया तो उन्होंने कहा कि मैं मिमिक्री कर रहा हूं। फिर उन्होंने कहा- तुम हीरो मटेरियल नहीं हो, ना ही तुम्हें एक्टिंग आती है। ना ही तुम्हारे पापा करोड़पति हैं, जो पैसा लगा कर तुम्हें लॉन्च कर देंगे। बेहतर यही होगा कि तुम पहले एक्टिंग सीख कर आओ।

हालांकि, उनकी ये बात मुझे बुरी लगी, लेकिन कहीं न कहीं इसने मुझे आइना भी दिखाया। इस घटना के बाद मैं एक्टिंग सीखने के बारे में सोचने लगा।’

पैसे ना होने की वजह से एक्टिंग स्कूल में दाखिला नहीं मिला
‘बैरी जॉन को सबसे बढ़िया एक्टिंग गुरु माना जाता है। मैं भी उनके पास एडमिशन लेने के लिए गया, लेकिन वहां से भी खाली हाथ लौट आया। वजह यह थी कि मेरे पास फीस के लिए ज्यादा पैसे नहीं थे।

मैं थक हारकर वापस राजस्थान आ गया और वहां थिएटर करने लगा। 5-6 साल बाद काला घोड़ा फिल्म फेस्टिवल में हमारा एक प्ले हुआ। इसे बेस्ट प्ले का अवॉर्ड मिला। इसके लिए लोगों का प्यार देख मुझे फिर से हौसला मिला और 2016 में वापस मुंबई आ गया।’

दोबारा मुंबई वापसी पर भी निराशा ही हाथ लगी
आसिफ को लगा था कि थिएटर करने के बाद इंडस्ट्री में उन्हें काम आसानी से मिल जाएगा। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने बताया, ‘मुंबई आने के बाद काम मांगने का सिलसिला फिर से शुरू हुआ, लेकिन उसके बदले में सिर्फ NOT FIT का टैग मिला। 2-3 महीने बीत गए, पैसे भी खत्म हो गए। तब सोचा कि थोड़े टाइम के लिए कुछ दूसरा काम कर लूं।

मैंने सोचा कि कास्टिंग कर लेता हूं। इसी के लिए मैंने एक्टर अभिषेक बनर्जी से मुलाकात की। फिर उन्हीं की बदौलत रेड, लुक्का-छिप्पी और अर्जुन पटियाला जैसी फिल्मों की कास्टिंग करने का मौका मिला।’

इतने स्ट्रगल के बाद आसिफ को पहली बार फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड में काम मिला। इसके बाद उन्हें पाताल लोक, जामताड़ा, मिर्जापुर और पंचायत जैसी सीरीज में देखा गया।

सीरीज मिर्जापुर में आसिफ खान ने बाबर खान नाम के शख्स का रोल निभाया था।

सीरीज मिर्जापुर में आसिफ खान ने बाबर खान नाम के शख्स का रोल निभाया था।

पंचायत में काम नहीं करना चाहते थे
सीरीज पंचायत की बदौलत आसिफ को बहुत पॉपुलैरिटी मिली। हालांकि, खास बात यह है कि इस सीरीज में वे काम करना नहीं चाहते थे। उन्होंने कहा, ‘मैं मिर्जापुर और पाताल लोक की शूटिंग कर रहा था। एक दिन कास्टिंग डायरेक्टर नवनीत श्रीवास्तव का कॉल आया, जो मेरे बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। उन्होंने कहा- एक सीरीज है, पंचायत। उसमें एक अक्खड़ दामाद का किरदार है। तुम इसके लिए परफेक्ट हो, आकर इसका ऑडिशन दे दो। हालांकि, स्क्रीन स्पेस बहुत छोटा है।

ये सुन कर मैंने मना कर दिया, क्योंकि पहले से दो प्रोजेक्ट के लिए काम कर रहा था, लेकिन उनकी जिद की वजह से ऑडिशन देने चला गया। तेज गर्मी में मुझे कोट और पुराना सा साफा पहना दिया गया। इस कारण दिमाग और खराब हुआ। उसी खराब मूड में ऑडिशन दिया। शायद इसी वजह से एक्टिंग काफी नेचुरल लगी और सभी को मेरा काम पसंद आया। ना चाहते हुए भी मैं सिलेक्ट हो गया।

फिर भोपाल आकर मैंने शूटिंग पूरी की और वापस मुंबई चला गया। कुछ दिनों बाद मुझे याद भी नहीं रहा कि मैंने पंचायत नाम की किसी सीरीज में काम किया है। सच कहूं तो मुझे यह भी नहीं पता था कि यह अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम की जाएगी।

एक लंबे वक्त के बाद इस सीरीज को रिलीज किया गया। इसकी रिलीज के आस-पास ही मेरी भतीजी का जन्म हुआ था। हॉस्पिटल के काम में इतना मसरूफ था कि मुझे पता भी नहीं चला कि कब ये सीरीज स्ट्रीम कर दी गई।

एक दिन एक दोस्त का कॉल आया और उसने बताया कि मेरा यह किरदार बहुत फेमस हो गया है। मुझे तो यकीन ही नहीं हुआ। लोगों का ये प्यार देख आज बहुत खुशी मिलती है।

पंचायत सीरीज के पहले और तीसरे सीजन में आसिफ खान नजर आए थे। दूसरे सीजन में उनका रोल नहीं था।

पंचायत सीरीज के पहले और तीसरे सीजन में आसिफ खान नजर आए थे। दूसरे सीजन में उनका रोल नहीं था।

आसिफ ने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा- मैं आने वाले दिनों में वैम्पायर ऑफ विजय नगर, द वर्जिन ट्री और नूरानी चेहरा जैसी फिल्मों में दिखाई दूंगा। इन फिल्मों में मुझे आयुष्मान खुराना, सामंथा रुथ प्रभु, संजय दत्त और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा भी 2-3 फिल्में हैं।

ग्राफिक्स- विपुल शर्मा

खबरें और भी हैं…
UP Politics: BJP से बगावत की खबरों से भड़के ओमप्रकाश राजभर, सफाई देते हुए कहा- ये हमारी मुंडी काटकर…

पिछले कुछ दिनों से ओम प्रकाश राजभर और भाजपा में खींचतान की खबरें मीडिया में चल रही थीं। राजभर ने उन सब खबरों को फेक न्यूज बताया है। राजभर ने भाजपा से बगावत पर कहा कि कुछ चैनल के लोग बदनाम करने के लिए अफवाह उड़ाते हैं। मेरी मुंडी काटकर आपमें और आपकी मुंडी काटकर मुझ पर लगाकर अपना धंधा चलाते हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 09:34:00 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 09:34:00 PM (IST)

ओमप्रकाश राजभर ने मीडिया पर निकाली भड़ास।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव में आए परिणाम में भाजपा की हार ने सबको हैरान कर दिया था। उसके बाद से यह खबर सामने आई कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और भाजपा के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। शनिवार को उन्होंने भाजपा से बगावत की खबर पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि चैनल के लोग फेक न्यूज को चलाकर बदनाम करते हैं। वह हमारी मुंडी को काटकर आप में, आपकी मुंडी को काटकर हमारे सिर पर लगाकर अपना धंधा चलाते हैं।

मंत्री विभागीय कार्यों के निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए अपने चिरपरिचित अंदाज में ऐसा बोल दिया कि सब हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि हम मंत्री होते हुए इतनी धूप में केंद्र और राज्य के कामों को देखने के लिए यहां आए हैं।

उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाना-लिखाना बहुत जरूरी है। आप सबको अपने बच्चों को स्कूल भेजना चाहिए और अगर, आपने बच्चों को नहीं भेजा तो आपको हम थाने भेज देंगे। उन्होंने दिलावलपुर गांव में कहा कि आपके यहां वृद्धा पेंशन आ रही है कि नहीं, दिव्यांग पेंशन मिल रही है कि नहीं। लोगों ने इसका जवाब देते हुए कहा कि हमको मिल रही है।

अपने साथ लाया हूं 25 गाड़ी

ओमप्रकाश राजभर समय से चार घंटे देर से उड़री ग्राम सभा के प्राथमिक विद्यालय में सभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां सभा करने के बाद वह रुपईपुर में लगी एक चौपाल में गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने एक समय कहा था कि मैं आऊंगा तब अपने काफिले में 25 गाड़ियां साथ लाऊंगा। उस समय केवल एक गाड़ी के साथ आया था। आज वादा पूरा करते हुए 25 गाड़ियां साथ लाया हूं।

Anuppur Information: शंभू धरा में डूबने से अनूपपुर के युवक की मौत, नहाने के दौरान डूबने से हुई मौत

घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार मृतक अपने परिचितों के साथ शनिवार की सुबह कार से अमरकंटक गया हुआ था। मृतक की अनूपपुर बस्ती रोड में टीवीएस हीरो होंडा शोरूम भी है। बताया गया शंभू धारा में सभी खाने-पीने का सामान लेकर गए हुए थे। मृतक गजेंद्र पटेल नहाने के लिए बांध स्थित गहरे पानी में कूदा लेकिन बाहर नहीं निकल सका।

By Paras Pandey

Edited By: Paras Pandey

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 09:32:35 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 09:32:35 PM (IST)

Anuppur News: शंभू धरा में डूबने से अनूपपुर के युवक की मौत, नहाने के दौरान डूबने से हुई मौत

HighLights

  1. अमरकंटक क्षेत्र का मामला

नईदुनिया प्रतिनिधि, अनूपपुर। अमरकंटक के वन विभाग अंतर्गत पर्यटन स्थल शंभू धारा में अनूपपुर से पिकनिक मनाने गए पांच युवकों में से एक युवक की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। मृतक का नाम गजेंद्र उर्फ गज्जू पिता रामचरण पटेल 26 वर्ष निवासी ग्राम धिरौल चौकी देवहरा थाना चचाई है।

यह घटना शनिवार दोपहर 1:30 बजे की है। देर शाम तक मृतक का शव गहरे पानी से बाहर नहीं निकाला जा सका था। जिला मुख्यालय से एनडीआरएफ की टीम भी शव तलाशने पहुंची हुई है।

naidunia_image

उसे समय दो लोग खाना बना रहे थे और दो लोग वहां पर नहाने की तैयारी में थे। जब गजेंद्र पानी से बाहर काफी देर तक नहीं आया तो सभी घबरा गए बचाने का प्रयास करने पानी में गए लेकिन लौट आए। इसके बाद अनूपपुर में सूचना दी गई फिर वन विभाग अमरकंटक को जानकारी हुई।

वन कर्मचारी के साथ ही हंड्रेड डायल पुलिस अमरकंटक की घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी भी घटना की गंभीरता को समझ कर शंभू धारा पहुंचे लेकिन शव बाहर न आने के कारण देर शाम हो गई। अनूपपुर से आपदा प्रबंधन की टीम भी शव खोजने के लिए भेजी गई है। बताया कि हम मृतक के साथ मनीष, पवन, राजेश और आलोक पटेल साथ में थे।

PAK vs IRE: बल्लेबाजी से आएगा तूफान या गेंदबाज करेंगे कमाल, जानिए पाकिस्तान-आयरलैंड मैच की पिच रिपोर्ट व वेदर अपडेट

PAK vs IRE Climate Report: पाकिस्तान टीम को टी20 विश्व कप के अपने आखिरी लीग मैच में आयरलैंड का सामना करना है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेला जाएगा। पाक टीम सुपर-8 में जगह नहीं बना पाई है।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Sat, 15 Jun 2024 09:16:33 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 15 Jun 2024 09:16:33 PM (IST)

PAK vs IRE: बल्लेबाजी से आएगा तूफान या गेंदबाज करेंगे कमाल, जानिए पाकिस्तान-आयरलैंड मैच की पिच रिपोर्ट व वेदर अपडेट

खेल डेस्क, नई दिल्ली। PAK vs IRE Climate Report: टी20 विश्व कप 2024 से पाकिस्तान और आयरलैंड टीम बाहर हो चुकी हैं। दोनों टीमें रविवार को अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी और जीत के साथ टूर्नामेंट का अंत करना चाहेगी। दोनों टीमों को अमेरिका और भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। आखिरी मैच में जो भी टीम जीत जाती है। उसकी टूर्नामेंट में दूसरी जीत होगी।

पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच मैच फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेला जाएगा। ये मैदान न्यूयॉर्क के नसाउ स्टेडियम से अलग है। यहां पहले काफी मुकाबले खेले जा चुके हैं।

पाकिस्तान बनाम आयरलैंड पिच रिपोर्ट?

फ्लोरिडा की पिच नसाउ क्रिकेट स्टेडियम से अलग है। न्यूयॉर्क में बल्लेबाजी करना मुश्किल था, लेकिन ये पिच बल्लेबाजों को मदद देगी। यहां की पिच धीमी है। इसलिए बैट्समैन को संभल कर खेलना होगा। इस मैदान पर स्पिनरों का रोल अहम होगा। न्यूयॉर्क में 120 रन कठिन था, लेकिन यहां 150 से 180 रन आसानी से बन सकते हैं।

पाकिस्तान बनाम आयरलैंड मौसम रिपोर्ट

फ्लोरिडा में जिस मैदान पर मैचा खेला जाएगा। उसी मैदान पर यूएएस और आयरलैंड के बीच मुकाबला होना था, बारिश के कारण मैच कैंसिल हो गया। फ्लोरिडा में लगातार बारिश हो रही है और बाढ़ जैसे हालात हैं। लॉडरहिल की ब्रोवार्ड काउंटी में गर्वनर ने इमरजेंसी घोषित कर दी है। मैच वाले दिन भी बरसात की आशंका है। रविवार को 20 प्रतिशत वर्षा की संभावना है।

Gulshan kumar nepali cticket  – News18 हिंदी

रांची. टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल एक बड़ा उलटपेर करने से चूक गया. इसके बाद से नेपाली क्रिकेटर और मिथिला के पंडी जी गुलशन झा चर्चा में आ गए हैं. नेपाल को आखिरी 2 गेंदों में 2 रन की जरूरत थी लेकिन आखिरी गेंद पर गुलशन झा रन आउट हो गए. महज 18 साल के गुलशन झा पहली बार एशिया कप 2023 के दौरान चर्चा में आए थे जब भारत और नेपाल के बीच में पहली बार वनडे मैच खेला गया.

इस मुकाबले में गुलशन झा ने जबरदस्त पारी खेलते हुए भारतीय गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए. उन्होंने मोहम्मद सिराज के गेंद में तीन चौके लगाए और 23 रनों की छोटी सी पारी में अपनी दमदार बैटिंग का छाप छोड़ने में कामयाब रहे. खास बात यह है कि गुलशन झा ने झारखंड की राजधानी रांची से ही क्रिकेट की एबीसीडी सीखी है.

रांची विधानसभा के समीप स्थित अरुणोदय क्रिकेट अकादमी में उन्होंने क्रिकेट की बारीकी सीखी है. 2006 में जन्मे गुलशन उस समय नौवीं क्लास में थे और अपने पिताजी के साथ क्रिकेट अकादमी में आए थे. एकेडमिक के संचालक व मुख्य कोच अरुण विद्यार्थी ने लोकल 18 को बताया गुलशन अपने पिताजी के साथ आए थे और इनका एक ही लक्ष्य था कि इन्हें एक बढ़िया क्रिकेटर बनना है, वह काफी फोकस्ड इंसान थे.

लगाते थे अपना एक्स्ट्रा एफर्ट
कोच अरुण बताते हैं हर दिन सुबह 6 घंटे की प्रैक्टिस तो होती थी. गुलशन काफी मन लगाकर करते थे, समय पर आना समय पर जाना. सिंगल फोकस्ड माइंड और काफी डिसिप्लिन थे. उनमें एक चीज खास थी. वह नॉर्मल प्रैक्टिस के बाद भी तीन से चार घंटे बाद एक्स्ट्रा प्रैक्टिस करते थे. इसके अलावा वह लोगों से अपने खेल को लेकर डिस्कस करते थे.

उनके हार्ड वर्किंग और मेहनत में कोई कमी नहीं थी. यह उनमें आठवीं क्लास और बचपन से ही कूट-कूट कर भरा था.

खाने के थे जबरदस्त शौकीन
कोच अरुण बताते हैं कि वह खाने के जबरदस्त शौकीन है. उन्हें तरह-तरह के वेज आइटम और नॉनवेज में खाना पसंद था. इसके अलावा गुलशन बेहद शरारती थी. वह अकादमी के हॉस्टल में रहते थे और हॉस्टल में दूसरे बच्चों का खाना छुपा देते थे. शरारत में कोई कमी नहीं रहती थी, लेकिन जब बात प्रैक्टिस की आती थी तब वह पूरी तरह फोकस्ड हो जाते थे.

गुलशन का इंटरनेशनल करियर
नेपाल की तरफ से गुलशन ने अब तक 27 वनडे और 31 टी20 मुकाबले खेले हैं. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुलशन ने क्रमश: 21 और 19 विकेट चटकाया है. उनके नाम वनडे क्रिकेट में तीन अर्धशतक की बदौलत 514 रन है और टी20 में 382 रन दर्ज है. टी20 क्रिकेट में उन्होंने ये रन 136 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं.

Tags: Cricket information, Jharkhand information, Local18, Ranchi information, T20 World Cup