Bhopal Information: कोटरा में चार गाड़ियों पर गिरा 30 साल पुराना पेड़
रविवार देर रात तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की आंख मिचौली देर रात तक चलती रही। इसके चलते कई क्षेत्रों के नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एमपी नगर, कोलार, करोंद, आनंद नगर, अयोध्या बायपास, मिनाल, समेत कई इलाकों में बार-बार बिजली गुल होती रही। इससे आम नागरिको को परेशानी का भी सामना करना पड़ा।
By PANKAJ SHRIVASTAVA
Publish Date: Mon, 24 Jun 2024 08:56:55 AM (IST)
Up to date Date: Mon, 24 Jun 2024 08:56:55 AM (IST)
HighLights
- शहर में 80 किलोमीटी प्रति घंटे चली आंधी
- चार इमली और कोटरा सुल्तानाबदमें गिर पेड़
- पेड़़ हटाने समय पर नहीं पहुंचा निगम का अमला
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मानसून की पहली तेज बारिश ने व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। 80 किलोमीटी प्रति घंटे चली आंधी के कारण चार इमली और कोटरा सुल्तानाबद क्षेत्र में पेड़ गिर गए। कोटरा सुल्तानाबाद क्षेत्र में 30 साल पुराना एक पेड़ चार गाड़ियों पर गिर गया।
इसकी सूचना निवासी कैलाश ने फायर कंट्रोल रूम को रात आठ बजे दी, लेकिन पेड़ को हटाने के लिए नगर निगम भोपाल का अमला नहीं पहुंचा। कैलाश ने बताया कि पेड़ के गिरने से कई घरों के बिजली के मीटर के तार टूट गए हैं। क्षेत्र में अंधेरा छा गया है। कई बार निगम के जिम्मेदार अफसरों को फोन कर चुके हैं, लेकिन रात 11 बजे तक कोई नहीं आया। इसके अलावा एक पेड़ चार इमली क्षेत्र में भी गिरा। वहीं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की आंख मिचौली देर रात तक चलती रही। इसके चलते कई क्षेत्रों के नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एमपी नगर, कोलार, करोंद, आनंद नगर, अयोध्या बायपास, मिनाल, समेत कई इलाकों में बार-बार बिजली गुल होती रही।

