Bilaspur Information: रेलवे स्टेशन में लहरा रहा फटा तिरंगा, अपमान

जोनल स्टेशन के गेट क्रमांक दो के सामने 100 फीट की ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है। बीते दिनों वर्षा के साथ आए तेज अंधड़ से तिरंगा फट गया।

By Yogeshwar Sharma

Publish Date: Wed, 03 Apr 2024 12:30 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 03 Apr 2024 12:30 AM (IST)

Bilaspur News: रेलवे स्टेशन में लहरा रहा फटा तिरंगा, अपमान
तिरंगा लहरा रहा

नईदुनिया न्यूज,बिलासपुर। रेलवे स्टेशन में तिरंगे का अपमान हो रहा है। 100 फीट की ऊंचाई पर फटा हुआ तिरंगा लहरा रहा है। तिरंगा इस स्थिति पिछले तीन-चार दिनों से है। लेकिन रेलवे के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की नजर इस पर नहीं पड़ी। यह लापरवाही दर्शाता है कि रेल प्रशासन कितना सतर्क है।

जोनल स्टेशन के गेट क्रमांक दो के सामने 100 फीट की ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है। बीते दिनों वर्षा के साथ आए तेज अंधड़ से तिरंगा फट गया। उसी दिन से तिरंगा इसी हाल में है। फिर भी किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जबकि रेलवे स्टेशन में अलग-अलग विभागों के 100 से अधिक अधिकारी व कर्मचारी कार्यरत हैं। जिस विभाग के पास इसकी जिम्मेदारी है, उसने भी इसे नहीं देखा। सभी माललदान का लक्ष्य पूरा होने की खुशियां मनाते रहे। इधर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान होता रहा। इस संबंध में जब बिलासपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम विकास कश्यप से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है। तत्काल दूसरा तिरंगा लगाने की बात उन्होंने कही।