मशहूर गीतकार गुलजार व जगद्गुरु रामभद्राचार्य को मिला ज्ञानपीठ 2023 पुरस्कार

महान फिल्मकार, गीतकार और उर्दू शायर गुलजार के साथ-साथ संस्कृत साहित्यकार जगद्गुरु रामभद्राचार्य को ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चुना गया है। पुरस्कार से जुड़ी सेलेक्शन पैनल ने कहा कि गुलजार और जगद्गुरु रामभद्राचार्य को ज्ञानपीठ पुरस्कार 2023 के लिए चुना गया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 17 Feb 2024 06:23 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 17 Feb 2024 06:23 PM (IST)

मशहूर गीतकार गुलजार व जगद्गुरु रामभद्राचार्य को मिला ज्ञानपीठ 2023 पुरस्कार
गुलजार व जगद्गुरु रामभद्राचार्य को मिला पुरस्कार।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। महान फिल्मकार, गीतकार और उर्दू शायर गुलजार के साथ-साथ संस्कृत साहित्यकार जगद्गुरु रामभद्राचार्य को ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चुना गया है। पुरस्कार से जुड़ी सेलेक्शन पैनल ने कहा कि गुलजार और जगद्गुरु रामभद्राचार्य को ज्ञानपीठ पुरस्कार 2023 के लिए चुना गया है। सेलेक्शन पैनल ने इस बात की जानकारी मीडिया से साझा की है। गुलजार व रामभद्राचार्य दोनों ने ही अपने-अपने क्षेत्र में काफी काम किया है, जिसके आधार पर उनकी काफी लोकप्रियता है। जगद्गुरु रामभद्राचार्य जन्म से अंधे हैं, लेकिन फिर भी संस्कृत भाषा व वेद-पुराणों पर उनकी पकड़ बहुत ही मजबूत है।

गुलजार ने बॉलीवुड में कई यादगार गीत दिए हैं। उनके काम हर कोई प्रशंसक है। उनको उर्दू सबसे अच्छे कवियों में गिना जाता है। उनको उर्दू में किए गए उनके योगदान के लिए 2002 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था। 2004 में पद्म भूषण से नवाजा गया था। 2013 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया था।

100 धार्मिक किताबों का लेखन कर चुके हैं जगद्गुरु

रामभद्राचार्य चित्रकूट में तुलसी पीठ के संस्थापक व प्रमुख हैं। वह हिंदू धर्म में एक बड़े संत हैं। वह जन्मजात नेत्रहीन है, लेकिन 100 से अधिक धार्मिक किताबों का लेखन कर चुके हैं। ज्ञानपीठ कमेटी की तरफ से बयान दिया गया है कि इस पुरस्कार के लिए संस्कृत के लेखक जगद्गुरु रामभद्राचार्य और उर्दू के प्रसिद्ध साहित्यकार गुलजार को चुना गया है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Korba Secl Information : हड़ताल के बाद भी एसईसीएल में 79 प्रतिशत कोयला उत्पादन

मिट्टी निकासी (ओबीआर) 7,83,490 क्यूबिक मीटर रहा। बात कोयला प्रेषण (डिस्पैच) की जाए, तो एसईसीएल की सभी खदानों से 4,63,200 टन कोयला डिस्पैच हुआ। जो लगभग 82 प्रतिशत रहा।

By Pradeep Barmaiya

Publish Date: Sat, 17 Feb 2024 11:41 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 17 Feb 2024 11:41 PM (IST)

Korba Secl News : हड़ताल के बाद भी एसईसीएल में 79 प्रतिशत कोयला उत्पादन

HighLights

  1. कंपनी की 65 खदानों में केवल एक खदान अमगांव ओपनकास्ट पर पूरा असर पड़ा।
  2. केंद्रीय मान्यता प्राप्त 10 श्रमिक संघ ने देशभर के उद्योंगो में एक दिवसीय हड़ताल की घोषणा की थी।
  3. एसईसीएल की ओपनकास्ट खदान में 5,20,520 टन तथा भूमिगत खदान में 22,400 टन उत्पादन हुआ।

नईदुनिया प्रतिनिधि कोरबा। केंद्र सरकार की नीतियों के विरुद्ध में एक दिवसीय औद्योगिक हड़ताल का एसईसीएल में अपेक्षा के अनुरूप ज्यादा असर नहीं पड़ा। कंपनी की 65 खदानों में केवल एक खदान अमगांव ओपनकास्ट पर पूरा असर पड़ा। यहां ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर खदान बंद कराया। एसईसीएल की सभी खदानों में लगभग 79 प्रतिशत कोयला उत्पादन हुआ।

केंद्रीय मान्यता प्राप्त 10 श्रमिक संघ ने देशभर के उद्योंगो में एक दिवसीय हड़ताल की घोषणा की थी। इसमें भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) शामिल नहीं हुआ। श्रमिक संघ प्रतिनिधियों ने हड़ताल की व्यापक तैयार की। खास तौर पर साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) व बाल्को में एटक, एचएमएस, सीटू व इंटक द्वारा लगातार बैठक व गेट मीटिंग की। इससे उम्मीद जताई जा रही थी कि इन दोनों उद्योग में हड़ताल सफल होगी, पर ऐसा नही हो सका। एसईसीएल की खदानों में प्रथम व सामान्य पाली में श्रमिक संघ प्रतिनिधियों के डटने से कामकाज प्रभावित हुआ, पर द्वितीय व रात्रि पाली में सभी ढीले पड गए और खदानों में सामान्य रूप से कामकाज हुआ।

एसईसीएल से जुड़े जानकारों का कहना है कि एसईसीएल की ओपनकास्ट खदान में 5,20,520 टन तथा भूमिगत खदान में 22,400 टन उत्पादन हुआ। इस तरह दोनों मिला कर 5,42,920 टन कोयला उत्पादन हुआ। जो एसईसीएल में दो फरवरी को हुए उत्पादन का 79 प्रतिशत रहा। इसी तरह मिट्टी निकासी (ओबीआर) 7,83,490 क्यूबिक मीटर रहा। बात कोयला प्रेषण (डिस्पैच) की जाए, तो एसईसीएल की सभी खदानों से 4,63,200 टन कोयला डिस्पैच हुआ। जो लगभग 82 प्रतिशत रहा। खदानों में सामान्य रूप से कामकाज हुआ।

Harsh Goenka tweeted on Anushka Sharma’s being pregnant | अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी पर हर्ष गोयनका ने किया ट्वीट: लंदन में डिलीवरी होने का दिया हिंट, बोले- मेड इन इंडिया, टू बी बॉर्न इन लंदन

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली अब दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। विराट और अनुष्का ने अब तक इस खबर की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। इसी बीच अब खबर आई है कि अनुष्का कुछ दिनों में लंदन के एक अस्पताल में अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। दरअसल, अनुष्का की डिलीवरी से जुड़ा ये बड़ा बयान इंडस्ट्रलिस्ट हर्ष गोयनका ने दिया है। उन्होंने बताया कि अनुष्का जल्द ही बच्चे को जन्म देंगी।

हर्ष गोयनका ने अपने ट्वीट में लिखा- अगले कुछ दिनों में एक नया बेबी पैदा होगा! आशा है कि बच्चा महान क्रिकेटर पिता की तरह भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। या फिर वो अपनी मां को फॉलो करेगा और एक फिल्म स्टार बनेगा? हर्ष गोयनका ने अपने ट्वीट में ‘मेड इन इंडिया’ और ‘टू बी बॉर्न इन लंदन’ को भी टैग किया है।

उनके इस ट्वीट से लोगों को यकीन हो गया कि अनुष्का और विराट फिर से पेरेंट्स बनने वाले हैं। वहीं, विराट अनुष्का के फैंस ट्वीट में कपल को बधाई दे रहे हैं।

कैसे शुरू हुई प्रेग्नेंसी की खबरें

कुछ महीने पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को मुंबई के एक क्लीनिक के बाहर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से ही अनुष्का के दोबारा प्रेग्नेंट होने की खबरें सामने आ रही हैं। खबरों के बीच अनुष्का ने पैपराजी से उनकी तस्वीरें क्लिक न करने की रिक्वेस्ट की थी, जिससे प्रेग्नेंसी की खबरों को फिर हवा मिलने लगीं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 2017 में शादी की थी। शादी के 3 साल बाद 2020 में अनुष्का ने प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। 2021 में अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में जन्म दिया था। फिलहाल अनुष्का की तरफ से दूसरी प्रेग्नेंसी पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है, हालांकि कई मौकों पर उनका बेबी बंप देखा जा चुका है।

आंध्र प्रदेश में BJP को मिलेगा चंद्रबाबू नायडू का साथ, PM मोदी के 400 पार नारे को मिलेगा बल

आंध्र प्रदेश में यह तय माना रहा है कि तेलुगु देशम पार्टी राजग हिस्सा हो सकती है। दो-तीन दिनों में इसको लेकर एलान भी हो सकता है। दोनों ही दलों में सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत चल रही है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 17 Feb 2024 08:49 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 17 Feb 2024 08:49 PM (IST)

आंध्र प्रदेश में BJP को मिलेगा चंद्रबाबू नायडू का साथ, PM मोदी के 400 पार नारे को मिलेगा बल
चंद्रबाबू नायडू करेंगे भाजपा के साथ गठबंधन।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। आंध्र प्रदेश में यह तय माना रहा है कि तेलुगु देशम पार्टी राजग हिस्सा हो सकती है। दो-तीन दिनों में इसको लेकर एलान भी हो सकता है। दोनों ही दलों में सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत चल रही है। तेदेपा भाजपा लोकसभा छह व विधानसभा की 20 सीटें को राजी हुई है। भाजपा दबाव बना रही है, जिससे इस आंकड़े को बढ़ाया जा सके।

दो-तीन दिनों में हो सकता है एलान

आंध्र प्रदेश में 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा का चुनाव भी होगा। चंद्रबाबू नायडू 2018 में मुख्यमंत्री थे, तब वह आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर एनडीए से अलग हो गए थे। अब उन्होंने पिछले हफ्ते ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में यह तय हुआ है कि सीट शेयरिंग के बाद इस गठबंधन का एलान भी कर दिया जाएगा।

400 पार के नारे को बल भी मिलेगा

जनसेना पार्टी के मुखिया व साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण ने चंद्रबाबू नायडू व भाजपा के बीच की दूरियों को कम करने का काम किया है। वह भी इस समझौते से खुश है, क्योंकि उन्हें लोकसभा की तीन सीटें दी जा रही हैं। भाजपा को तेदपा से हाथ मिलाकर फायदा ही होने वाला है। वह आंध्रप्रदेश व तेलंगाना में इसका फायदा उठा सकते हैं।

आंध्र प्रदेश में भाजपा को किसी ताकतवर साथी की जरूरत है, क्योंकि उसका अपना कोई जनाधार नहीं है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा आंध्र प्रदेश में कुछ खास नहीं कर पाई थी। उसको केवल एक प्रतिशत वोट ही मिले थे। भाजपा के साथ गठबंधन का हिस्सा रही जनसेना पार्टी ने फिर भी छह प्रतिशत वोट हासिल किए थे। तेदपा के साथ गठबंधन से पार्टी को बल मिलेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 400 पार के नारे को भी बल मिलेगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

महाराज देवकीनंदन ठाकुर भोपाल में बोले- श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए दिल्ली में होगी सनातन संत संसद

Maharaj Devkinandan Thakur: 25 फरवरी को सनातन संत संसद में सनातन के तमाम विषयों और श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर होगी चर्चा।

By Prashant Pandey

Publish Date: Sat, 17 Feb 2024 09:28 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 17 Feb 2024 10:05 PM (IST)

महाराज देवकीनंदन ठाकुर भोपाल में बोले- श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए दिल्ली में होगी सनातन संत संसद
महाराज देवकीनंदन ठाकुर।

HighLights

  1. श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा को देंगे धन्यवाद।
  2. सनातन न्यास फाउंडेशन द्वारा 18 से 25 फरवरी तक होगी श्रीमद भागवत कथा।
  3. सनातन संत संसद में विपक्ष को भी आमंत्रित किया जाएगा।

Maharaj Devkinandan Thakur: नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी परिसर में साक्षात सनातन के चिह्न दिखाई दिए हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि का केस अभी हाईकोर्ट में है। कोर्ट ने आदेश को रोककर रखा है। हम आशा करते हैं कि जल्द ही एक ऐसा सर्वे श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा में भी होगा। काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी की तरह वहां भी भगवान मिलेंगे। हम अध्योध्या में श्रीराम जन्मभूमि के लिए भाजपा को धन्यवाद देंगे। यह कहना है महाराज देवकीनंदन ठाकुर का, जो शनिवार को भोपाल में आयोजित प्रेस को संबोधित कर रहे थे।

यहां उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए श्रीमद भागवत कथा का आयोजन दिल्ली के पटपड़गंज में 18 से 25 फरवरी तक किया जाएगा। इसके साथ ही 25 फरवरी को दोपहर एक बजे से सनातन संत संसद लगेगी, जिसमें सनातन के तमाम विषयों और प्रमुख रूप से श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर चर्चा होगी।

इसमें देशभर के सभी धर्माचार, धर्म प्रचारक, कथाकार, जगतगुरु, महामण्लेश्वर, शंकराचार्य आदि पधार रहे हैं। इस दौरान अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए भाजपा को धन्यवाद दिया जाएगा। साथ ही विपक्ष को भी आमंत्रित किया जाएगा।

उक्त आयोजन सनातन न्यास फांउडेशन द्वारा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अभी एक मंदिर बनवाया है। दो मंदिर और बनने हैं, जो मथुरा और काशी में बनने वाले हैं। इसके लिए हम सभी पार्टियों के नेताओं को आमंत्रित कर रहे हैं। हमें बताएंगे कि वे हमारे लिए क्या कर सकते हैं।

naidunia_image

मथुरा प्रशासन ने नहीं दी थी अनुमति

महाराज देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि उक्त आयोजन के लिए हमने मथुरा प्रशासन ने भूमि मांगी थी, लेकिन मथुरा प्रशासन ने हमें अनुमति नहीं दी, इसलिए हम दिल्ली में भागवत कथा रख रहे हैं। कथा के बाद ही मथुरा जाएंगे। महाराज ने कहा कि मैंने जामा मस्जिद की सीढ़ी में केशवदेवजी की मूर्ति को गाड़ा था। 90 प्रतिशत सनातनियों को यह बात पता ही नहीं है।

आज भी लोग सीढ़ियों के माध्यम से उनके ऊपर पैर रखकर नमाज अदा करने जा रहे हैं। हमें उनकी नमाज से समस्या नहीं है, लेकिन अगर हमारे भगवान के ऊपर पैर रखकर जाएंगे तो हमें दर्द देगा। हमने कोर्ट में यही कहा कि जामा मस्जिद की सीढ़ियों का सर्वे होना चाहिए।

मैं राजनीति में नहीं जाना चाहता, मैं किसी पार्टी का नहीं हूं

महाराज ने कहा कि मैं राजनीति में नहीं जाना चाहता हूं। मैं किसी पार्टी का नहीं हूं। हम हिंदू हैं, भगवान श्रीकृष्ण, शंकर और श्रीराम को पूजने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई भी राजनेता हमसे वोट मांगने आता है तो हम अपनी जरूरतों की मांग करते हैं, क्योंकि हमारी जरूरत हमारा धर्म है।

श्रीकृष्ण मंदिर के निर्माण में कोई विवाद नहीं

देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए बातें अलग थीं, लेकिन श्रीकृष्ण मंदिर के विषय में बातें अलग हैं। श्रीराम मंदिर के लिए जमीन का विवाद था, लेकिन श्रीकृष्ण मंदिर के निर्माण में कोई विवाद नहीं है।

जिस जगह पर ईदगाह बनी हुई है, उस जगह का आज भी मालिकाना हक श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट का है। आज भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट ही वहां की मालिक है। अगर कोर्ट डे बाई डे सुनवाई करे तो मुझे नहीं लगता कि श्रीकृष्ण मंदिर के निर्माण में दो वर्ष भी लगेंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

India vs England: बीमार मां को देखने चेन्नई रवाना हुए आर अश्विन, नहीं खेल पाएंगे तीसरा टेस्ट, क्या 10 ही खिलाड़ियों के साथ पूरा होगा मैच

India vs England Rajkot Take a look at: फील्डिंग करते समय टीम इंडिया को अतिरिक्त खिलाड़ी की सेवा मिल सकेगी, लेकिन वह खिलाड़ी बल्लेबाजी या गेंदबाजी नहीं कर सकेगा।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 17 Feb 2024 07:37 AM (IST)

Up to date Date: Sat, 17 Feb 2024 07:44 AM (IST)

India vs England: बीमार मां को देखने चेन्नई रवाना हुए आर अश्विन, नहीं खेल पाएंगे तीसरा टेस्ट, क्या 10 ही खिलाड़ियों के साथ पूरा होगा मैच
आर अश्विन ने एक दिन पहले ही टेस्ट क्रिकेट में अपना 500वां विकेट लिया।

HighLights

  1. राजकोट टेस्ट का शनिवार को तीसरा दिन
  2. इस टेस्ट के शेष मैचों में नहीं खेलेंगे अश्विन
  3. बीसीसीआई ने कहा, मुश्किल समय में अश्विन का पूरा समर्थन

एजेंसी, राजकोट/चेन्नई (India vs England)। टीम इंडिया के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट को बीच में ही छोड़कर चेन्नई चले गए हैं। यहां उनकी बीमार मां का इलाज चल रहा है। बीसीसीआई ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अश्विन अब शेष तीसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। बोर्ड ने यह भी कहा कि इस मुश्किल समय में पूरा टीम मैनेजमेंट उनके साथ है।

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रविचंद्रन अश्विन पारिवारिक चिकित्सीय आपात स्थिति के कारण तीसरे टेस्ट से हट गए हैं। अश्विन ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से टेस्ट टीम से हटने का फैसला किया। इस मुश्किल समय में बोर्ड अश्विन का पूरा समर्थन करता है। बोर्ड उनकी व उनके परिवार की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है, जो चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहे हैं। बीसीसीआई अश्विन को हर संभव सहायता प्रदान करेगा। हम इस संवेदनशील समय में उनके साथ हैं।

naidunia_image

क्या 10 ही खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेगी टीम इंडिया

आईसीसी के नियमानुसार, फील्डिंग करते समय टीम इंडिया को अतिरिक्त खिलाड़ी की सेवा मिल सकेगी, लेकिन वह खिलाड़ी बल्लेबाजी या गेंदबाजी नहीं कर सकेगा।

बता दें, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट का शनिवार को तीसरा दिन है। अश्विन ने दूसरे दिन अपना 500वां टेस्ट विकेट लिया। इससे पहले उन्होंने भारत की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 37 रन भी बनाए।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Uttar Pradesh Information: सिपाही भर्ती में सनी लियोन के नाम से आवेदन, परीक्षा केंद्र भी आवंटित

उप्र पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा में अभिनेत्री सनी लियोनी के नाम की चर्चा हो रही है। दरअसल, सिपाही भर्ती परीक्षा में सनी लियोनी के नाम से भी आवेदन किया गया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 17 Feb 2024 09:01 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 17 Feb 2024 09:01 PM (IST)

Uttar Pradesh News: सिपाही भर्ती में सनी लियोन के नाम से आवेदन, परीक्षा केंद्र भी आवंटित
सनी लियोनी का आवेदन

डिजिटल डेस्क, इंदौर। उप्र पुलिस में सिपाही भर्ती परीक्षा में अभिनेत्री सनी लियोनी के नाम की चर्चा हो रही है। दरअसल, सिपाही भर्ती परीक्षा में सनी लियोनी के नाम से भी आवेदन किया गया है। खास बात यह कि प्रवेश पत्र जारी होने के साथ ही अनुक्रमांक और परीक्षा केंद्र का आवंटन भी हो गया है।

कन्नौज के तिर्वा के सोनेश्री स्मारक बालिका महाविद्यालय में सुबह की पाली में एक सीट खाली रहने पर प्रवेश पत्र की कापी जांची गई तो यह जानकारी सामने आई। प्रवेश पत्र में आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, शैक्षिक योग्यता के अलावा अन्य जानकारी भी दी गई है। अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि यह किसके हैं।

कासगंज से किया गया है आवेदन

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि कासगंज जिले से आवेदन किया गया है। वहां की पुलिस को भी जांच कर कार्रवाई के लिए बात की गई है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

भोपाल रेल मंडल में एक साल में 6 लाख लोग बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करते पकड़े गए

जानकारी के अनुसार बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ पश्चिम मध्य रेलवे ने सख्त रवैया अपना लिया है। इसी कड़ी में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। टिकट चेकिंग के लिए अलग-अलग स्टेशन और ट्रेनों में स्टाफ को भेजा जा रहा है।

टिकट चेकिंग स्टाफ बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। रेलवे ने कहा है कि सख्ती के बाद राजस्व में वृद्धि हुई है, रेलवे का दावा है कि कार्रवाई से अधिकृत मुसाफिरों की यात्रा को ज्यादा सुगम और सुरक्षित बनाया जा सकता है। वैध यात्रियों को बिना टिकट के यात्रा करने वाले मुसाफिरों से परेशानी झेलती पड़ती है।

naidunia_image

चेकिंग के तहत पिछले एक वर्ष में पश्चिम मध्य रेलवे ने 38 करोड़ रुपए का राजस्व कमाया। रेलवे के मुताबिक इस प्रकार की जांच अभियान से एक तरफ अधिकृत यात्रियों की यात्रा सुरक्षित और सुगम होगी। वहीं अनाधिकृत और अनियमित तरीके से यात्रा करने वाले लोगों पर अंकुश लगेगा। इसके साथ ही ट्रेनों और प्लेटफार्म पर भी अनाधिकृत यात्रियों के प्रवेश को रोका जा सकेगा। – सौरभ कटारिया, सीनियर डीसीएम भोपाल

भोपाल मंडल के इन स्टेशनों पर टिकट चैकिंग

भोपाल

रानी कमलापति

विदिशा

संत हिरदाराम नगर

नर्मदापुरम

इटारसी

शिवपुरी

गुना

अशोकनगर

बीना

हरदा

यह राशि बिना टिकट, अनियमित यात्रा और बिना बुक किए गए सामान पर अतिरिक्त प्रभार

अप्रैल – 2023

यात्री – 58,982

राशि – 3,80,50,175

मई – 2023

यात्री – 77,217

राशि – 5,18,22,555

जून – 2023

यात्री – 77,828

राशि – 5,13,27,185

जुलाई – 2023

यात्री – 65,144

राशि – 3,68,54,485

अगस्त – 2023

यात्री – 51,335

राशि – 3,06,96,690

सितंबर – 2023

यात्री – 48,970

राशि – 2,82,85,645

अक्टूबर – 2023

यात्री – 44,732

राशि – 2,58,53,105

नवम्बर – 2023

यात्री – 76,592

राशि – 4,94,88,230

दिसम्बर – 2023

यात्री 74,974

राशि 4,92,69,500

जनवरी – 2024

यात्री – 46,139

राशि – 2,80,51,505

कुल यात्री – 621913

कुल राशि – 38,96,99,075

Ravichandran Ashwin: रविचंद्रन अश्विन की बड़ी उपलब्धि, टेस्ट में 500 विकेट पूरे, कुंबले-वॉर्न को पीछे छोड़ा

Ravichandran Ashwin Take a look at Wickets: रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में एक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे किए।

By Kushagra Valuskar

Publish Date: Fri, 16 Feb 2024 03:22 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 16 Feb 2024 03:22 PM (IST)

Ravichandran Ashwin: रविचंद्रन अश्विन की बड़ी उपलब्धि, टेस्ट में 500 विकेट पूरे, कुंबले-वॉर्न को पीछे छोड़ा
आर अश्विन के टेस्ट में 500 विकेट पूरे (फोटो- ICC एक्स हैंडल)

HighLights

  1. रविचंद्रन अश्विन ने इतिहास रच दिया है।
  2. अश्विन ने टेस्ट में 500 विकेट पूरे कर लिए हैं।
  3. रविचंद्रन 500 विकेट का आंकड़ा छूने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Ravichandran Ashwin Take a look at Wickets: भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में एक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे किए। इस फॉर्मेट में ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। अश्विन अपने 98वें टेस्ट मुकाबले में 500 विकेट का आंकड़ा पार करने वाले 9वें गेंदबाज हैं।

सबसे तेज उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे गेंदबाज

आर अश्विन श्रीलंकाई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के बाद दूसरे सबसे तेज उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं। मुथैया ने अपने टेस्ट करियर में 800 विकेट लिए हैं। उन्होंने सिर्फ 87 टेस्ट मैचों में 500 विकेट पूरे किए। इस मामले में दूसरे सबसे तेज बॉलर अनिल कुंबले थे। जिन्होंने 105 टेस्ट मुकाबलों में यह कारनामा किया था। इस उपलब्धि को तोड़ने वाले अन्य गेंदबाज शेन वॉर्न, ग्लैन मैक्ग्रा, नाथन लायन, कर्टनी वॉल्श, जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड।

𝙏𝙝𝙖𝙩 𝙇𝙖𝙣𝙙𝙢𝙖𝙧𝙠 𝙈𝙤𝙢𝙚𝙣𝙩! 👏 👏

Take A Bow, R Ashwin 🙌 🙌

Observe the match ▶️ https://t.co/FM0hVG5pje#TeamIndia | #INDvENG | @ashwinravi99 | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/XOAfL0lYmA

— BCCI (@BCCI) February 16, 2024

जैक क्रॉली को आउट कर 500 विकेट पूरे

इंग्लैंड की पारी शुरू होने से पहले आर अश्विन को एक विकेट की जरूरत थी। उन्होंने जैक क्रॉली को रजत पाटीदार के हाथों कैच आउट करवाकर 500 विकेट का आंकड़ा छू लिया।

सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज

मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)- 133 टेस्ट में 800 विकेट

शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया)- 145 टेस्ट में 708 विकेट

जेम्स एंडरसन (इग्लैंड)- 185* टेस्ट में 696* विकेट

अनिल कुंबले (भारत)- 132 टेस्ट में 619 विकेट

स्टुअर्ड ब्रॉड (इंग्लैंड)- 167 टेस्ट में 604 विकेट

ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)- 124 टेस्ट में 563 विकेट

कर्टनी वॉल्श (वेस्टइंडीज)-132 टेस्ट में 519 विकेट

नाथन लायन (ऑस्ट्रेलिया)- 127* टेस्ट में 517* विकेट

आर अश्विन (भारत)- 98* टेस्ट में 500* विकेट

  • ABOUT THE AUTHOR

    माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मास कम्युनिकेशन स्नातक कुशाग्र वालुस्कर नईदुनिया डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माह

अरविंद केजरीवाल का एलान- विधानसभा में रखेंगे विश्वास प्रस्ताव, विधायकों को एकजुट दिखाने के लिए फैसला

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि विधानसभा में आज मैं विश्वास मत रखूंगा, लेकिन यह गौर करने वाली बात है कि दिल्ली सरकार के खिलाफ विपक्ष की तरफ से कोई अविश्वास प्रस्ताव नहीं आया है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 16 Feb 2024 04:50 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 16 Feb 2024 04:52 PM (IST)

अरविंद केजरीवाल का एलान- विधानसभा में रखेंगे विश्वास प्रस्ताव, विधायकों को एकजुट दिखाने के लिए फैसला
अरविंद केजरीवाल का एलान

डिजिटल डेस्क, इंदौर। अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि विधानसभा में आज मैं विश्वास मत रखूंगा, लेकिन यह गौर करने वाली बात है कि दिल्ली सरकार के खिलाफ विपक्ष की तरफ से कोई अविश्वास प्रस्ताव नहीं आया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम देख सकते हैं कि पार्टियों को तोड़ा जा रहा है। झूठे मामले दर्ज करके अन्य राज्यों में सरकारें गिराई जा रही है। दिल्ली में, वे शराब नीति मामले के बहाने से AAP नेताओं को गिरफ्तार करने कर रहे हैं। उनका असली मकसद सरकार को गिराना है। वे जानते हैं कि वे दिल्ली में कभी चुनाव नहीं जीत सकते हैं। लोगों को यह दिखाने के लिए कि हमारा कोई भी विधायक नहीं टूटा और वे सभी बरकरार हैं। मैं विश्वास प्रस्ताव पेश करता हूं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन