Sanjay Dutt was the primary selection for the position of Kattappa in Baahubali | कटप्पा के रोल के लिए पहली पसंद थे संजय दत्त: जेल में थे संजू इसलिए उन्हें कास्ट नहीं कर पाए मेकर्स

43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘बाहुबली’ में कटप्पा का रोल निभाकर एक्टर सत्यराज घर-घर में मशहूर हो गए थे। पर क्या आप जानते हैं कि मेकर्स के लिए इस रोल में पहली पसंद बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त थे?

‘बाहुबली’ के डायरेक्टर राजामौली के पिता और फिल्म के राइटर वी विजयेंद्र प्रसाद ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वो फिल्म में संजय को कास्ट करना चाहते थे पर उस वक्त संजू जेल में थे। ऐसे में मेकर्स के पास सेकेंड ऑप्शन सत्यराज ही थे।

संजय ने हाल ही में साउथ में फिल्म 'लियो' में विलेन का रोल प्ले किया था।

संजय ने हाल ही में साउथ में फिल्म ‘लियो’ में विलेन का रोल प्ले किया था।

‘बाहुबली’ के लिए फर्स्ट चॉइस थे प्रभास
एक इंटरव्यू में प्रसाद ने बताया था, ‘फिल्म में बाहुबली के रोल के लिए प्रभास ही हमारी फर्स्ट चॉइस थे। इसी तरह कटप्पा का किरदार हमने संजय दत्त को सोचकर लिखा था। पर चूंकि उस वक्त वो जेल में थे ऐसे में उन्हें कास्ट करना संभव ही नहीं हो पाया। ऐसे में दूसरे ऑप्शन के तौर पर हमारे पास सत्यराज थे।’

2015 में रिलीज हुई बाहुबली द बिगनिंग ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 600 से 650 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।

2015 में रिलीज हुई बाहुबली द बिगनिंग ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 600 से 650 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।

पावरफुल फीमेल कैरेक्टर्स चाहते थे राजामौली
प्रसाद ने आगे बताया, ‘मेरे बेटे (राजामौली) ने मुझसे कहा कि वाे एक फिल्म बनाना चाहते हैं। वो चाहते थे कि यह एक कॉस्ट्यूम ड्रामा हो जिसमें कुछ अच्छे एक्शन सीन शूट किए जाएं। साथ ही वो कुछ पावरफुल फीमेल कैरेक्टर्स पेश करना चाहते थे और कुछ ग्रे कैरेक्टर्स भी।

4 से 5 महीने में तैयार की थी स्क्रिप्ट
इसके बाद प्रसाद ने सबसे पहले फिल्म के लिए कटप्पा का किरदार लिखा। उन्होंने आगे बताया, ‘अगली सुबह मैंने राजामौली को कटप्पा के किरदार का छोटा सा इंट्रोडक्शन दिया। इसके बाद मैंने उन्हें एक और सीन सुनाया जिसमें एक मां अपने बच्चे को गोद में लेकर नदी पार करने की कोशिश करती है। यह सीन सुनाया इस सुपरहिट फ्रेंचाइज का ओपनिंग सीन बना। इसके बाद 4 से 5 महीने में इस फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार कर दी।

2017 में रिलीज हुई बाहुबली 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1 हजार 810 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। यह दंगल के बाद देश की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

2017 में रिलीज हुई बाहुबली 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1 हजार 810 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। यह दंगल के बाद देश की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

2015 में रिलीज हुई बाहुबली और 2017 में रिलीज हुई बाहुबली 2 इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म में प्रभास और सत्यराज के अलावा राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्‌टी, तमन्ना भाटिया और राम्या कृष्णन समेत कई कलाकार थे।

Lok Sabha Election 2024: कमलनाथ पर आज तस्वीर हो सकती है साफ, उधर समाजवादी पार्टी में भी बड़ी बगावत की आहट

Lok Sabha Chunav 2024: समाजवादी पार्टी के करीब आधा दर्जन से अधिक विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा, सपा में बड़ी सेंधमारी कर सकती है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 18 Feb 2024 07:49 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 18 Feb 2024 07:49 AM (IST)

Lok Sabha Election 2024: कमलनाथ पर आज तस्वीर हो सकती है साफ, उधर समाजवादी पार्टी में भी बड़ी बगावत की आहट
कमलनाथ दिल्ली में हैं और कांग्रेस को आज तगड़ा झटका दे सकते हैं।

HighLights

  1. किसी भी दिन हो सकती है लोकसभा चुनावों की घोषणा
  2. चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही लागू हो जाएगी आदर्श आचार संहिता
  3. मजबूत हो रहा एनडीए, इंडी गठबंधन में बात बनती नहीं दिख रही

एजेंसी, नई दिल्ली (Lok Sabha Chunav 2024)। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की घड़ी नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे देश में सियासी हलचल तेज होती जा रही है। एक तरफ भाजपा और एनडीए है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी दलों का इंडी गठबंधन। एनडीए जहां लगातार मजबूत होता जा रहा है, वहीं इंडी गठबंधन की कोई सुध लेते नहीं दिख रहा है। यहां पढ़िए आज की बड़ी सियासी खबरें

मध्य प्रदेश: कांग्रेस को आज झटका दे सकते हैं कमलनाथ

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सबसे पुराने तथा कद्दावर नेताओं में शामिल कमलनाथ (Kamal Nath) अपने बेटे नकुल नाथ के साथ दिल्ली में हैं। चर्चा है कि पिता-पुत्र की आज शाम भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ मुलाकात हो सकती है। दोनों भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

सवाल यही है कि कमलनाथ और नकुल नाथ के भाजपा में शामिल होने की तारीख क्या होगी और मध्य प्रदेश में कांग्रेस के कितने विधायक टूटेंगे? इसी महीने होने वाले राज्यसभा चुनाव में भाजपा को इसका बड़ा फायदा मिल सकता है?

naidunia_image

कमलनाथ के इस रुख पर कांग्रेस के आला नेतृत्व या गांधी परिवार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसका मतलब यह भी निकाला जा रहा है कि पार्टी को अब कमलनाथ में कोई फायदा नजर नहीं आ रहा है।

naidunia_image

उत्तर प्रदेश: भाजपा के संपर्क में हैं सपा के आधा दर्जन से अधिक विधायक

अपने नेताओं के टूटकर भाजपा में शामिल होने का खतरा सिर्फ कांग्रेस नहीं, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को भी सता रहा है। ताजा खबर यह है कि समाजवादी पार्टी के करीब आधा दर्जन से अधिक विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा, सपा में बड़ी सेंधमारी कर सकती है।

सपा के विधायक चुनाव में क्रास वोटिग कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर सकते हैं। सपा विधायक पल्लवी पटेल पहले ही पिछड़ा, अल्पसंख्यक के बजाय जया बच्चन व आलोक रंजन को प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज हैं और वोट न देने की बात कह चुकी हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Aaj Ka Rashifal 18 Feb 2024: जिस पल का सालों से कर रहे इंतजार, आज वो आएगा, खुशियों से भर जाएगा जीवन

Aaj Ka Rashifal 18 Feb 2024: आज कोई नया कारोबार शुरू करने का मन बना सकते हैं। आपको सफलता प्राप्त होगी।

By Arvind Dubey

Publish Date: Solar, 18 Feb 2024 05:01 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 18 Feb 2024 05:01 AM (IST)

Aaj Ka Rashifal 18 Feb 2024: जिस पल का सालों से कर रहे इंतजार, आज वो आएगा, खुशियों से भर जाएगा जीवन
18 फऱवरी 2024, रविवार का राशिफल

HighLights

  1. मेष: नए काम की शुरुआत के लिए आज का दिन उत्तम।
  2. वृषभ: आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
  3. मिथुन: परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित होगी।

Aaj Ka Rashifal 18 Feb 2024: आज दिनांक 18 फरवरी 2024, रविवार को विक्रम संवत 2080, मास अमांत माघ, मास पूर्णिमांत माघ और तिथि नवमी है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

आज का दिन अच्छा रहेगा। आप कोई पुराने विवाद से मुक्त हो सकते हैं। बड़ी राहत महसूस करेंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता मुक्त रहेंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope At present)

naidunia_image

आज का दिन कई लिहाज से महत्वपूर्ण है। कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा होगा। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे जीवन में बड़ा बदलाव आएगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope At present)

naidunia_image

आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। मन में कई आशंकाओं का वास रहेगा। आज किसी को उधार ना दें। मन में किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। आर्थिक तौर से आज कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Most cancers Horoscope At present)

naidunia_image

स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। मौसमी बीमारियों के चलते आपका स्वास्थ्य गिर सकता है। व्यापार क्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope At present)

naidunia_image

नया कारोबार शुरू करने का मन बना सकते हैं, जिसमें सफलता प्राप्त होगी। आज रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में विशेष पद से सम्मानित किया जा सकता है। समाज में आपकी ख्याति बढ़ेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope At present)

naidunia_image

आज कुछ बातों को इग्नोर करना आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच विचार लें। आज किसी नए कार्य की शुरुआत ना करें।परिवार में आपसी कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope At present)

naidunia_image

आज का दिन परेशानियां से भरा रहेगा। काम में रुकावट उत्पन्न होगी। व्यापार व्यवसाय में व्यर्थ के खर्च होंगे। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। आज किसी नए कार्य को लेकर शुरुआत करने का प्रयास न करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope At present)

naidunia_image

आज आप किसी रिश्तेदार के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। माता पिता का ख्याल रखें। बिजनेस में पार्टनर का सहयोग मिलेगा। थकावट महसूस करेंगे। वाणी पर संयम रखेंगे तो परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope At present)

naidunia_image

आज आप लंबी यात्रा पर जाएं तो वाहन का प्रयोग संभाल कर करें। परिवार और दोस्तों से चर्चा के बाद ही कोई नया काम शुरू करें। परिवार में शांति बनी रहेगी। वाहन खरीद सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope At present)

naidunia_image

आज यात्रा के योग बन रहे हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में पुराने साथियों से आपको धोखा मिल सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope At present)naidunia_image

आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद विवाद से दूर रहें, पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। आप किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope At present)

naidunia_image

आज पर्सनल लाइफ में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। इससे सबका जीवन बेहतर होगा। स्वास्थ्य को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार व्यवसाय में आप किसी बड़े डील का हिस्सा बन सकते हैं।

  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

Hindi Movie Actress Nimmi Fascinating Info Daring Scene Unkissed Woman Of India | राज कपूर के मजाक से रो पड़ी थीं निम्मी: बोल्ड सीन से डरकर ठुकराई हॉलीवुड फिल्म, हीरो की बहन बनीं तो बर्बाद हुआ करियर

38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुजरे जमाने की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक निम्मी की आज 91वीं बर्थ एनिवर्सरी है। राज कपूर ने उन्हें अपनी फिल्म ‘बरसात’ से ब्रेक दिया था।

इसके बाद वो 1952 में आई फिल्म ‘आन’ में भी नजर आई थीं। लंदन में इस फिल्म के प्रीमियर के बाद निम्मी को हॉलीवुड में काम करने का ऑफर आया, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था।

निम्मी 1963 में आई फिल्म ‘मेरे महबूब’ में भी नजर आई थीं। इस फिल्म से जुड़े एक फैसले के चलते निम्मी का पूरा करियर बर्बाद हो गया। वो फैसला क्या था और निम्मी को फिर लीड रोल मिलने क्यों बंद हो गए? क्यों उन्हें ‘द अनकिस्ड गर्ल ऑफ इंडिया’ कहा गया? जानते हैं उनकी लाइफ के कुछ दिलचस्प किस्से…

मां का हुआ निधन, निम्मी को नानी ने पाला

निम्मी का असली नाम नवाब बानो था। इनका जन्म 21 फरवरी, 1932 को आगरा में हुआ। पिता अब्दुल हकीम आर्मी में कॉन्ट्रैक्टर थे और मां वहीदन बहुत बड़ी सिंगर और एक्ट्रेस थीं। निम्मी जब 11 साल की थीं तो उनकी मां का निधन हो गया और वो अपनी नानी के साथ रहने लगीं।

निम्मी अपनी नानी के साथ खेतों में काम किया करती थीं। वो पढ़ाई के लिए कभी स्कूल नहीं जा पाईं। उन्होंने घर पर रहकर ही उर्दू सीखी। इसी दौरान पार्टीशन के बाद दंगे हुए और निम्मी अपनी नानी के साथ मुंबई शिफ्ट हो गईं।

निम्मी हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर महबूब खान से परिचित थीं। दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के चलते निम्मी की मां की महबूब खान से जान पहचान थी। दोनों ने साथ में काम भी किया था। ऐसे में जब निम्मी मुंबई पहुंचीं तो महबूब खान को इसकी खबर लग गई।

उन्होंने निम्मी को फिल्म ‘अंदाज’ की शूटिंग दिखाने के लिए सेंट्रल स्टूडियो आने का न्यौता दिया। निम्मी स्टूडियो पहुंचीं तो राज कपूर फिल्म ‘अंदाज’ की शूटिंग कर रहे थे। राज कपूर की निम्मी पर नजर पड़ी। दोनों की मुलाकात महबूब खान ने कराई।

फिल्म 'बरसात' से डेब्यू करते समय निम्मी 16 साल की थीं।

फिल्म ‘बरसात’ से डेब्यू करते समय निम्मी 16 साल की थीं।

राज कपूर ने किया मजाक तो रो पड़ीं मम्मी

राज कपूर अपनी अगली फिल्म ‘बरसात’ के लिए एक नए चेहरे की तलाश में थे। उन्हें निम्मी भा गईं। उन्होंने तुरंत निम्मी को ‘बरसात’ में रोल ऑफर कर दिया। निम्मी का तब फिल्मों में आने का कोई इरादा नहीं था लेकिन वो राज कपूर के ऑफर को ठुकरा न सकीं और उन्होंने हां कह दिया। अगले दिन उन्होंने फिल्म के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया। निम्मी काफी नर्वस थीं। उन्होंने राज साहब से पूछा कि उनका स्क्रीन टेस्ट कैसा था।

राज कपूर ने झट से कह दिया कि अच्छा नहीं था। ये सुनते ही निम्मी की आंखों से आंसू छलक पड़े और राज कपूर की हंसी छूट गई। उन्होंने निम्मी से कहा कि वो तो मजाक कर रहे थे।

नरगिस, राज कपूर और निम्मी।

नरगिस, राज कपूर और निम्मी।

निम्मी के साथ काम नहीं करना चाहते थे प्रेम नाथ

फिल्म ‘बरसात’ में निम्मी को सेकंड लीड एक्ट्रेस के तौर पर प्रेम नाथ के अपोजिट कास्ट किया गया था। शुरुआत में प्रेम नाथ इससे बिल्कुल खुश नहीं थे कि एक न्यूकमर को उनकी हीरोइन बनाया गया है। लेकिन राज कपूर ने उन्हें समझा दिया था जिसके बाद वो मान गए थे।

निम्मी इस बात से दुखी हो गई थीं लेकिन राज कपूर ने उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा था-देखना तुम एक दिन इन सबसे बहुत बड़ी स्टार बनोगी। इसके बाद जब पहले दिन शूटिंग खत्म हुई तो राज कपूर ने निम्मी के घर खूब सारी चॉकलेट पहुंचाई थीं। उन्होंने निम्मी से राखी भी बंधवाई थी।

निम्मी ने तकरीबन 40 फिल्मों में काम किया था। राज कपूर ने उनका स्क्रीन नेम निम्मी रखा था।

निम्मी ने तकरीबन 40 फिल्मों में काम किया था। राज कपूर ने उनका स्क्रीन नेम निम्मी रखा था।

इस फिल्म की शूटिंग के 15 दिन बाद ही निम्मी अन्य फिल्ममेकर्स का ध्यान खींचने लगी थीं। उनके पास ऑफर्स की लाइन लग गई थी लेकिन उन्होंने ये सभी ऑफर ठुकरा दिए थे। उन्होंने ऑफर्स ठुकराने के पीछे तर्क दिया कि वो ‘बरसात’ के प्रीमियर तक इंतजार करना चाहती हैं। उसके बाद ही आगे के करियर को लेकर कोई फैसला लेंगी। ‘बरसात’ 1949 में रिलीज हुई और एडल्ट सर्टिफिकेट के बावजूद ये ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

‘बरसात’ की सफलता के बाद निम्मी को सिर्फ सपोर्टिंग रोल ही ऑफर हुए थे लेकिन उन्होंने एक बार फिर सब रोल ठुकरा दिए। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वो आगे क्या करें क्योंकि वो ‘बरसात’ से मिली फीस भी खर्च कर चुकी थीं।

इसी दौरान उन्होंने फिल्म ‘जलते दीप’ ऑफर हुई जो कि 1950 में रिलीज हुई थी। इसके बाद निम्मी ने ‘बावरा’, ‘राज मुकुट’ और ‘वफा’ जैसी फिल्में भी साइन कर लीं जिनमें वो लीड हीरोइन थीं।

फिल्म 'आन' के प्रीमियर पर विदेशी फिल्ममेकर्स के साथ निम्मी।

फिल्म ‘आन’ के प्रीमियर पर विदेशी फिल्ममेकर्स के साथ निम्मी।

ऐसे मिला ‘द अनकिस्ड गर्ल ऑफ इंडिया’ का टैग

1963 में आई ‘आन’ भी कई मायनों में निम्मी के करियर में खास रही। ये भारत की पहली टेक्नीकलर फिल्म थी जो कि वर्ल्डवाइड रिलीज होने वाली भी इंडिया की पहली फिल्म थी। इस फिल्म का प्रीमियर लंदन के रियाल्टो थिएटर में हुआ था जहां कुछ विदेशी फिल्ममेकर्स और कलाकार भी आए थे।

इनमें से एक एक्टर एरल लेजली थॉमसन फ्लिन भी थे। एरल निम्मी से मिले तो विदेशी रिवाज के मुताबिक उन्होंने उनका हाथ चूमने की कोशिश की लेकिन निम्मी तुरंत पीछे हट गईं।

उन्होंने कह दिया, देखिए मैं एक हिंदुस्तानी लड़की हूं, आप मेरे साथ ये सब नहीं कर सकते। इसके बाद अगले ही दिन अखबारों ने निम्मी के लिए लिखा था, ‘द अनकिस्ड गर्ल ऑफ इंडिया’।

वैसे, ‘आन ‘के प्रीमियर पर कुछ फिल्ममेकर्स ने निम्मी को हॉलीवुड फिल्म भी ऑफर की थी लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था।

दरअसल, हॉलीवुड फिल्मों में लवमेकिंग सींस होते हैं, जिन्हें करने में निम्मी असहज थीं इसलिए डर के मारे उन्होंने कोई भी विदेशी फिल्म कभी साइन ही नहीं की।

एक गलती से बर्बाद हुआ करियर

निम्मी 60 के दशक में अपने करियर में काफी अच्छा काम कर रही थीं। वो उस दौर की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक थीं। फिल्मों में उनकी जोड़ी राज कपूर, देव आनंद और दिलीप कुमार के साथ जमी लेकिन एक गलती उन पर भारी पड़ गई। दरअसल, ये किस्सा 1963 की फिल्म ‘मेरे महबूब’ से जुड़ा हुआ है।

फिल्म के डायरेक्टर हरमन सिंह रवैल ने निम्मी को लीड रोल के लिए अप्रोच किया था। लेकिन निम्मी ने लीड हीरोइन के बजाए फिल्म के हीरो राजेंद्र कुमार की बहन का रोल करने की जिद पकड़ ली।

ये एक सेकंड लीड किरदार था लेकिन निम्मी इसी रोल के लिए अड़ गईं और उन्होंने किसी की बात नहीं सुनी। आखिरकार उन्हें ये रोल देने के बाद डायरेक्टर हरमन सिंह ने लीड रोल में एक्ट्रेस साधना को कास्ट किया। फिल्म सुपरहिट रही और साधना का करियर चमक गया।

वहीं, निम्मी को इस फिल्म के बाद सिर्फ सेकंड लीड रोल ही ऑफर होने लगे और बतौर लीड हीरोइन उन्हें फिल्में मिलनी बंद हो गईं जिसके बाद धीरे-धीरे उनका करियर खत्म हो गया।

दिलीप कुमार को करती थीं पसंद

कई फिल्मों में साथ काम करते हुए निम्मी दिलीप कुमार को पसंद करने लगी थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने ये बात कबूल भी थी और कहा था, ‘दिलीप कुमार एक चुंबक की तरह थे, जिनकी तरफ हर कोई खिंचा चला आता था, मैं भी उनमें से एक थी। एक महारानी तो दिलीप कुमार के लिए अपना सब कुछ छोड़कर आने को तैयार थीं। मैं इस बात को नहीं झुठलाऊंगी कि मुझे भी वो बहुत पसंद थे। उनके आशिक हम भी थे। मैं उनकी फैन भी थी। लेकिन मधुबाला और दूसरी खूबसूरत महिलाएं उनसे मोहब्बत करती थीं, मैं उनकी बराबरी कैसे कर सकती थी। मेरा दिल बुरी तरह से टूटा था, मैंने कुछ ऐसी चाहत रखी जो कभी मुझे मिल नहीं सकती थी। यही सोचकर मैं उनसे दूर रही।’

जब महबूब खान की मदद के लिए नोटों के बंडल लेकर पहुंचीं

निम्मी फिल्ममेकर महबूब खान से बहुत अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती थीं। ये किस्सा तब का है जब महबूब खान की फिल्म ‘मदर इंडिया’ को भारत की ओर से ऑस्कर में भेजा गया था। ये भारत से ऑस्कर में भेजी गई पहली फिल्म थी लेकिन जब इसे अवॉर्ड नहीं मिला तो महबूब खान काफी दुखी हो गए थे।

उन्हें इस सदमे की वजह से हार्ट अटैक तक आ गया था क्योंकि ‘मदर इंडिया’ बनाने में उन्होंने तकरीबन 40 लाख रुपए खर्च कर दिए थे। इस वजह से उन्हें आर्थिक तंगी भी झेलनी पड़ गई थी। जब निम्मी को महबूब खान की स्थिति मालूम पड़ी तो वो दुखी हो गईं।

उन्होंने किसी भी तरह से महबूब खान की मदद करने की सोची। वो पल्लू में नोटों के बंडल बांधकर महबूब खान के ऑफिस पहुंच गईं। यहां उन्होंने महबूब खान के मैनेजर को ये रुपए दिए और कहा- प्लीज! महबूब साहब को न बताइएगा कि निम्मी ने रुपए दिए हैं।

निम्मी और अली रजा की शादी में वहीदा रहमान भी पहुंची थीं।

निम्मी और अली रजा की शादी में वहीदा रहमान भी पहुंची थीं।

राइटर एस अली रजा से की शादी

निम्मी ने 1965 में हिंदी फिल्मों के राइटर एस अली रजा से शादी की थी। दोनों इससे पहले गुपचुप रिलेशन में थे। दोनों की प्रेम कहानी को अंजाम तक पहुंचाने में निम्मी के हेयरड्रेसर और कॉमेडियन मुकरी ने अहम भूमिका निभाई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजा के पिता इस शादी के खिलाफ थे इसलिए शादी के बाद भी दोनों ने कई सालों तक अपने रिश्ते को छुपाया था। शादी के बाद इन्होंने एक बेटे को गोद लिया था जिसका नाम परवेज है।

निम्मी रजा के साथ मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित एक बंगले में रहती थीं। रजा ने निम्मी के साथ दो फिल्मों की प्लानिंग की थी। दोनों ही फिल्मों में उन्होंने निम्मी को बतौर हीरोइन कास्ट किया था। इनमें से ‘एक घूंघट के पट खोल’ थी जो मुहूर्त शॉट के बाद आगे नहीं बढ़ सकी।

वहीं, दूसरी फिल्म ‘एक अकेली’ थी जिसकी कुछ रील्स शूट हुई थीं लेकिन फिर फिल्म बंद हो गई। इस तरह निम्मी को लेकर कोई फिल्म बनाने की रजा की तमन्ना अधूरी रह गई। 2007 में रजा ने एक ऑपरेशन में अपनी आंखों की रोशनी खो दी जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

इसके बाद निम्मी ने अपना बंगला छोड़ दिया और जुहू में दूसरी जगह शिफ्ट हो गईं। उनका बेटा परवेज मैनचेस्टर में सैटल हो चुका था इसलिए निम्मी अकेले ही मुंबई में रह रही थीं। उनकी दोस्त निशी लगातार उनके हालचाल पूछने उनके घर आया करती थीं।

निशी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि एक्टिंग छोड़ने के बाद निम्मी को मेकअप करना बिल्कुल पसंद नहीं था तब भी वो बेहद खूबसूरत लगा करती थीं। बुढ़ापे में बालों को सिर्फ मेहंदी से रंगना उन्हें पसंद था।

महाराष्ट्र: बारामती से अजित पवार की पत्नी के चुनाव लड़ने पर शरद पवार और सुप्रिया सुले की प्रतिक्रिया

Who’s Sunetra Pawar: अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार एक राजनीतिक परिवार से आती हैं। उनके भाई पदमसिंह पाटिल वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और पूर्व मंत्री हैं।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 17 Feb 2024 12:06 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 17 Feb 2024 01:26 PM (IST)

महाराष्ट्र: बारामती से अजित पवार की पत्नी के चुनाव लड़ने पर शरद पवार और सुप्रिया सुले की प्रतिक्रिया
अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा ने बारामती में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

HighLights

  1. अजित पवार ने दिए बारामती सीट से पत्नी को उतारने के संकेत
  2. ऐसा हुआ तो भाभी-ननद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला
  3. बारामती सीट पर रहा है पवार परिवार का कब्जा

एजेंसी, बारामती (Baramati Lok Sabha Seat)। महाराष्ट्र में शरद पवार की पार्टी टूटने के बाद बारामती लोकसभा सीट के समीकरण भी बदलते नजर आ रहे हैं। यह सीट अब तक पवार परिवार का गढ़ रही और सुप्रिया सुले यहीं से चुनकर लोकसभा जाती रही हैं।

अब अजित पवार ने संकेत दिए हैं कि वे सुप्रिया सुले के खिलाफ बारामती लोकसभा सीट से अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार को टिकट दे सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो भाभी और ननद के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

सुप्रिया सुले ने 2009 से लगातार तीन बार बारामती से जीत दर्ज की है। इससे पहले वह 2006 से 2009 तक राज्यसभा सदस्य थीं।

सुप्रिया सुले की प्रतिक्रिया

यह लोकतंत्र है, यहां हर किसी को चुनाव लड़ने का अधिकार है, लेकिन यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और कष्टकारक है कि कल जिस तरह से संसदीय प्रक्रियाओं का मजाक उड़ाया गया, वह हम जैसे प्रतिबद्ध और समर्पित लोगों के लिए बहुत दर्दनाक था… मुझे आश्चर्य और निराशा है कि अजित पवार जैसा वरिष्ठ नेता ऐसा कुछ कह रहा है। – सुप्रिया सुले

वहीं, शरद पवार ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को चुनाव में खड़े होने का अधिकार है। अगर कोई उस अधिकार का प्रयोग कर रहा है तो इसके बारे में शिकायत करने का कोई कारण नहीं है। हमें अपना पक्ष लोगों के सामने रखना चाहिए। लोग जानते हैं कि हमने पिछले 55-60 वर्षों में क्या किया है।

naidunia_image

Who’s Sunetra Pawar: मिलिए अजित पवार की पत्नी से

  • अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार एक राजनीतिक परिवार से आती हैं। उनके भाई पदमसिंह पाटिल वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और पूर्व मंत्री हैं।
  • सुनेत्रा और अजित पवार के दो बेटे हैं- जय और पार्थ पवार। जय परिवार का बिजनेस संभालते हैं, वहीं पार्थ राजनीतिक महत्वाकांक्षा रखते हैं। उन्होंने मावल से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे।
  • बारामती के लोगों के लिए सुनेत्रा नया नाम नहीं है। वे इस क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में लगी रहती है। खास बात यह भी है कि अजित पवार के ताजा बयान से पहले ही उन्होंने क्षेत्र में प्रचार शुरू कर दिया है। उनकी तस्वीर वाला एक प्रचार वाहन क्षेत्र में घूम रहा है।
  • आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, सुनेत्रा पवार 2010 में स्थापित एक गैर सरकारी संगठन एनवायर्नमेंटल फोरम ऑफ इंडिया की संस्थापक हैं। वह भारत में इको-विलेज की अवधारणा को काम कर रही हैं।
  • सुनेत्रा पवार स्वदेशी और प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान विद्या प्रतिष्ठान के लिए ट्रस्टी के रूप में काम करती हैं। 2011 से फ्रांस में विश्व उद्यमिता मंच की थिंक टैंक सदस्य रही हैं।
  • ABOUT THE AUTHOR

    करियर की शुरुआत 2006 में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के हिंदी सांध्य दैनिक ‘प्रभात किरण’ से की। इसके बाद न्यूज टुडे और हिंदी डेली पत्रिका (राजस्थान पत्रिका समूह) में सेवाएं दीं। 2014 में naidunia.com से डिजिटल की

At this time in Indore: श्री श्रीविद्याधाम में सजेगा फूल बंगला, बास्केटबाल काम्प्लेक्स में होगा भगवती दीक्षा समारोह

At this time in Indore: इंदौर शहर में आज 18 फरवरी को विभिन्न संस्थाओं के कई कार्यक्रम होंगे। इन्हें पढ़कर बनाएं अपने दिन का प्लान।

By ramkrashna Mule

Publish Date: Solar, 18 Feb 2024 05:05 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 18 Feb 2024 05:05 AM (IST)

Today in Indore: श्री श्रीविद्याधाम में सजेगा फूल बंगला, बास्केटबाल काम्प्लेक्स में होगा भगवती दीक्षा समारोह

At this time in Indore: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के आयोजन 18 फरवरी को होंगे। इसमें चार युवा जैन भगवती दीक्षा लेंगे। इसके साथ ही गुरु मां आनंद मूर्ति की प्रवचनमाला का समापन होगा। इसके साथ ही तिलक नगर में कीर्तन महोत्सव का आयोजन और गुणीजन संगीत समारोह का आयोजन भी होगा।

– गुरु मां आनंद मूर्ति की चार दिनी प्रवचनमाला का समापन अभय प्रशाल रेसकोर्स रोड पर होगा। अंतिम दिन प्रवचन सुबह 8 से 10 बजे तक रामायण :अद्वैत वेदांत और भक्ति का समन्वय विषय पर होगा।

– चार जैन युवा बास्केटबाल परिसर में सुबह 8 बजे जैन भगवती दीक्षा लेंगे। इस घड़ी के साक्षी बनने के लिए सैकड़ों समाजजन आयोजन स्थल पर जुटेंगे। मुमुक्षु इस मौके पर साधु वेशभूषा धारण करेंगे। उन्हें नया नाम मिलेगा।

– भगवान राम का कीर्तन तन-मन को सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। इस ऊर्जा की अनुभूति अगर आप करना चाहते हैं तो अखिल भारतीय कीर्तन प्रसारक मंडल के कीर्तन महोत्सव में सुबह 9.30 बजे आप तिलक नगर में पहुंच जाएं। इसमें ग्वालियर, सातारा, बारामती, मुंबई के कीर्तनकार प्रस्तुति देंगे।

– श्री महालक्ष्मी उपासना मण्डळ द्वारा अच्युतानंद तीर्थ स्वामी का 71वां पुण्यतिथि उत्सव 20 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसमें रविवार सुबह 10.30 बजे सामूहिक श्रीसूक्त सहस्त्रावर्तनाभिषेक किया जाएगा। सोमवार को सुबह 9 बजे से श्री गुरु पादुका पूजन-अभिषेक, महाआरती व प्रसाद वितरण किया जाएगा। मंगलवार को सुबह 10 बजे श्री दुर्गा सप्तशती पाठात्मक हवन व पूर्णाहुति के साथ उत्सव का समापन होगा।

– दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विद्यासागर इंदौर का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 1 बजे से संतोष सभागृह में आयोजित किया जाएगा। इसमें मनोनीत अध्यक्ष सतीश जैन, कार्याध्यक्ष सुनील जैन, सचिव अरविंद जैन एवं कोषाध्यक्ष आरके जैन शपथ ग्रहण करेंगे।

– ख्यात संगीतकारों की सधी हुई प्रस्तुति सुनने का मौका आपको गुणीजन संगीत समारोह में मिलेगा। पंचम निषाद संगीत संस्थान द्वारा आयोजित समारोह में शाम 6.30 बजे साउथ तुकोगंज स्थित जाल आडिटोरियम में होगा। इसमें शास्त्रीय गायन गौतम काळे और अर्पणा केळकर का होगा।

– एयरपोर्ट रोड स्थित श्री श्रीविद्याधाम पर मंदिर का प्रकाशोत्सव माघ माह की गुप्त नवरात्र पर फूल बंगले में माता के दर्शन शाम 7 बजे होंगे। फूल बंगले में 13 किस्मों के 10 क्विंवट फूलों का उपयोग होगा। फूल बंगले का निर्माण वृंदावन के कलाकारों द्वारा किया जा रहा है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    1993 में नवभारत इंदौर में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में करियर शुरू किया। इसके बाद 1995 में दैनिक भास्कर में प्रूफ रीडर के तौर पर ज्वाइन किया। 1995 में ही सांध्य दैनिक अग्निबाण में भी पेजमेकर के रूप में सेवाएं दी।

Fifth Annual Indo-Bangla Movie Competition | पांचवां वार्षिक भारत-बांग्ला फिल्म महोत्सव: सिनेमा और कला के प्रेमियों के लिए अवसर, नई दिल्ली में आयोजित हो रहा है समारोह

14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

16 से 18 फरवरी, 2024 तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाला पांचवां वार्षिक भारत-बांग्ला फिल्म महोत्सव सिनेमा प्रेमियों और कला के समर्थकों के लिए एक बड़ा अवसर है। यह महोत्सव भारत और बांग्लादेश की जीवंत और विविध फिल्म संस्कृतियों का जश्न मनाता है, जिसमें दर्शकों को लुभाने के लिए फिल्मों का एक सावधानीपूर्वक चयन किया गया है।

महत्वपूर्ण विशेषताएं

  • प्रोभास कल्याणी प्रीति ट्रस्ट के सहयोग से पर्पल टच क्रिएटिव्स द्वारा आयोजित
  • क्षेत्रीय भाषा के फिल्म निर्माताओं की सांस्कृतिक परंपराओं और अनूठी कहानी कहने का प्रदर्शन
  • भारत और बांग्लादेश की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करने वाली फिल्में
  • राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री और नर्तकी श्रीमती ममता शंकर को आजीवन उपलब्धि पुरस्कार
  • प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं और कलाकारों की उपस्थिति, जिनमें गौतम घोष, चंचल चौधरी, कौशिक गांगुली, रीमा दास, स्वस्तिका मुखर्जी, शिबप्रसाद मुखर्जी, नंदिता रॉय, अभिजीत श्रीदास, तथागता भट्टाचार्जी, सुदेशना भट्टाचार्जी, प्रशांत सैकिया, जया अहसान, उर्मिला महंता और अन्य शामिल हैं।

महोत्सव में दिखाई जाने वाली फिल्में

अर्धांगिनी: लैंगिक रूढ़िवादिता के खिलाफ एक युवा विद्रोही महिला और एक रूढ़िवादी व्यक्ति की कहानी है।

पालन: महान फिल्म निर्माता मृणाल सेन को उनकी जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि पद्मा नादिर।

माझी: भारत और बांग्लादेश का संयुक्त निर्माण, विश्व प्रसिद्ध निर्देशक गौतम घोष द्वारा निर्देशित है।

देबी: एक बांग्लादेशी अलौकिक थ्रिलर फिल्म, हुमायूं अहमद के एक उपन्यास पर आधारित है।

रक्तबीज: 2014 के बर्दवान विस्फोट की सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक्शन थ्रिलर है।

आकारिक: एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है।

तोराज हसबैंड: एक बहुप्रतीक्षित असमिया फिल्म, रीमा दास द्वारा निर्देशित है।

गुवाहाटी डायरीज: रेखाचित्रों की एक श्रृंखला जो गुवाहाटी के स्थानीय लोगों पर केंद्रित है।

यह महोत्सव सिनेमाई उत्कृष्टता और सांस्कृतिक विविधता का उत्सव होने का वादा करता है। यह निश्चित रूप से फिल्म प्रेमियों, कलाकारों, लेखकों, पत्रकारों और अन्य लोगों को एक साथ लाएगा, जो फिल्मों और बातचीत पर सौहार्द को बढ़ावा देगा।

दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल ने साबित किया विश्वास मत, बोले- 2029 में हम भाजपा से देश को आजाद कराएंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 54 विधायकों के साथ शनिवार को दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत को हासिल कर लिया है। उनके 8 विधायक इस दौरान उपस्थित नहीं थे। उन्होंने कहा कि हमारे किसी भी विधायक ने हमारा साथ नहीं छोड़ा है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sat, 17 Feb 2024 03:54 PM (IST)

Up to date Date: Sat, 17 Feb 2024 03:54 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल ने साबित किया विश्वास मत, बोले- 2029 में हम भाजपा से देश को आजाद कराएंगे
दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 54 विधायकों के साथ शनिवार को दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत को हासिल कर लिया है। उनके 8 विधायक इस दौरान उपस्थित नहीं थे। उन्होंने कहा कि हमारे किसी भी विधायक ने हमारा साथ नहीं छोड़ा है। कुछ विधायकों की तबियत ठीक नहीं है और कुछ बाहर हैं, इसलिए वह नहीं आ पाए हैं।

केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी से भाजपा को सबसे ज्यादा डर है। वह हम पर इसलिए इतनी ज्यादा हमलावर है। भाजपा 2024 का चुनाव हो सकता है जीत जाए, लेकिन 2029 के चुनाव में हम उससे इस देश को आजाद कराएंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    अनुराग मिश्रा नईदुनिया डिजिटल में सब एडिटर के पद पर हैं। वह कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव है। अनुराग मिश्रा नईदुनिया में आने से पहले भास्कर हिंदी और दैन

Medical doctors Publish in MP: मध्य प्रदेश में सरकारी चिकित्सकों के चार हजार से ज्यादा पद खाली

Medical doctors Publish in MP: मध्य प्रदेश में चिकित्सा विशेषज्ञों के 3,618 पद, इनमें 2,404 पद खाली।

By amitkumar sharma

Publish Date: Solar, 18 Feb 2024 04:34 AM (IST)

Up to date Date: Solar, 18 Feb 2024 04:34 AM (IST)

Doctors Post in MP: मध्य प्रदेश में सरकारी चिकित्सकों के चार हजार से ज्यादा पद खाली
मध्य प्रदेश में डाक्टरों की कमी।

HighLights

  1. भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और इंदौर को छोड़ दें तो अन्य जिला अस्पतालों में हालात काफी खराब हैं।
  2. चिकित्सा अधिकारियों के 5,097 पदों में से लगभग 1,719 पद खाली हैं।
  3. एमडी मेडिसिन, स्त्री रोग विशेषज्ञ के साथ एनिस्थिसिया विशेषज्ञों की भारी कमी है।

Medical doctors Publish in MP: अमित शर्मा, भोपाल। तमाम वादों के बीच सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी को पूरा नहीं किया जा पा रहा है। प्रदेश में अब भी सरकारी चिकित्सकों के चार हजार से ज्यादा पद खाली हैं। जरूरत के महज 53 प्रतिशत चिकित्सक ही काम कर रहे हैं। कुल 47 प्रतिशत डाक्टरों की कमी अभी भी प्रदेश में बनी हुई है।

संख्या में बात करें तो सरकारी अस्पतालों में 8,715 चिकित्सकों की जरूरत है, जबकि करीब आधे यानी 4,592 चिकित्सक ही काम कर रहे हैं। इनमें भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की स्थिति ज्यादा खराब है। मध्य प्रदेश में चिकित्सा विशेषज्ञों के 3,618 पद हैं। इनमें से 66 प्रतिशत (2,404) पद खाली हैं।

वहीं चिकित्सा अधिकारियों के 5,097 पदों में से लगभग 1,719 पद खाली हैं। अगर राजधानी भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और इंदौर को छोड़ दें तो अन्य जिला अस्पतालों में हालात काफी खराब हैं। आसपास के जिलों में हालात यह है कि कही हड्डी रोग तो कही महिला रोग विशेषज्ञ ही नहीं हैं।

अन्य राज्यों की ओर रुख कर रहे युवा चिकित्सक

जेपी अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डा एसके सक्सेना के मुताबिक प्रदेश में प्रमोशन की स्पष्ट पालिसी नहीं है। अन्य राज्यों के मुकाबले यहां चिकित्सकों का वेतन भी कम है। इन्हीं वजहों से नए चिकित्सक मध्य प्रदेश में शासकीय सेवा देने के बजाय केंद्र, गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण के राज्यों में सेवा देना ज्यादा पसंद करते हैं।

naidunia_image

मेडिसिन और स्त्री रोग विशेषज्ञों की भारी कमी

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में एमडी मेडिसिन, स्त्री रोग विशेषज्ञ के साथ एनिस्थिसिया विशेषज्ञों की भारी कमी है। 70 फीसद सरकारी अस्पतालों में एनिस्थिसिया विशेषज्ञ नहीं हैं।

पद स्वीकृत कार्यरत रिक्त

निश्चेतना – 385 – 105 – 280

नाक कान गला – 86 – 77 – 09

मेडिसिन – 647 – 112 – 535

स्त्री रोग – 631 – 211 – 420

नेत्र रोग – 126 – 107 – 19

अस्थि रोग – 228 – 121 – 107

शिशु रोग विशेषज्ञ – 516 – 244 – 272

पैथोलाजिस्ट – 137 – 60 – 77

रेडियोलाजिस्ट – 98 – 35 – 63

शल्य चिकित्सक- 655 – 121 – 534

क्षय रोग विशेषज्ञ – 53 – 16 – 37

दंत रोग विशेषज्ञ – 53 – 5 – 45

कुल विशेषज्ञ – 3618 – 1214 – 2404

चिकित्सा अधिकारी – 5097 – 3378 – 1719

दंत चिकित्सक – 561 – 119 – 442

डाक्टरों की कमी दूर करने के लिए भर्तियां की जा रही हैं। अस्पतालों से जानकारी जुटाई जा रही है। – डा. सुदाम खाड़े, आयुक्त, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014

Rakul-Jackie got here to hunt Bappa’s blessings earlier than marriage, Sonam kapoor with husband additionally noticed | शादी से पहले बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे रकुल-जैकी: सोनम कपूर पति के साथ फैशन डिजाइनर कुणाल के इवेंट पर दिखीं

13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रकुल प्रीत और जैकी भगनानी 21 फरवरी को गोवा में शादी करने वाले हैं। ऐसे में आज ये कपल सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचा। सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई के प्रभादेवी एरिया में स्थित है। ये भारत के मशहूर मंदिरों में से एक है। अक्सर यहां फिल्म सेलिब्रिटीज, राजनेताओं को दर्शन करते देखा जाता है।

जहां रकुल प्रीत लाइट पिंक सलवार सूट पहने दिखीं। वहीं जैकी क्रीम कुर्ते और जींस में नजर आए। कपल ने दर्शन करके बाहर पैपराजी को पोज भी दिया।

रकुल प्रीत और जैकी भगनानी ने सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किए।

रकुल प्रीत और जैकी भगनानी ने सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किए।

2 सालों से रिलेशनशिप में हैं रकुल और जैकी
जैकी भगनानी और रकुल प्रीत पिछले 2 सालों से रिलेशनशिप में हैं। रकुल ने 2022 में अपने बर्थडे पर जैकी के साथ एक रोमांटिक फोटो पोस्ट कर अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था। उन्होंने जैकी को उस साल का ‘सबसे बड़ा गिफ्ट’ बताया था। अपनी लव स्टोरी के बारे में रकुल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो दोनों पड़ोसी थे, लेकिन कभी उनकी बातचीत नहीं हुई थी। फिर एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दोनों मिले। इस मुलाकात के बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई। कुछ समय की दोस्ती के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे।

शादी में होगी नो फोन पॉलिसी
कुछ समय पहले हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट ने खुलासा किया था कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अपनी शादी को प्राइवेट रखने की तैयारी में हैं। ऐसे में शादी में नो फोन पॉलिसी होगी। शादी की कोई तस्वीर लीक न हो, इसलिए शादी में आए गेस्ट अपने पास फोन नहीं रख पाएंगे।

सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ दिखीं
सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ हक्कसन रेस्टोरेंट में नजर आईं। डीनो मोरिया भी रेस्टोरेंट में स्पॉट किए गए। बता दें, ये रेस्टोरेंट मुंबई के बांद्रा वेस्ट में लोकेटेड है और चाइनीज खाने के लिए पॉपुलर है। इस रेस्टोरेंट में फैशन डिजाइनर कुणाल रावल का इवेंट था जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के सितारों को देखा गया।
फोटोज देखें..

सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ नजर आईं।

सोनम कपूर पति आनंद आहूजा के साथ नजर आईं।

डीनो मोरिया कैजुअल लुक में स्पॉट हुए।

डीनो मोरिया कैजुअल लुक में स्पॉट हुए।

अंशुला कपूर बॉयफ्रेंड के साथ दिखीं। अंशुला फिल्म मेकर बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं।

अंशुला कपूर बॉयफ्रेंड के साथ दिखीं। अंशुला फिल्म मेकर बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं।