माल्दोवा के राष्ट्रपति के कुत्ते ने आस्ट्रियाई राष्ट्रपति को काटा, हाथ पर पट्टी बांधकर बैठक में हुए शामिल

आस्ट्रियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन को कुत्ते ने काट लिया। राष्ट्रपति अलेक्जेंडर को काटने वाला कुत्ता कोई सामान्य कुत्ता नहीं है। वह माल्दोवा की राष्ट्रपति माइया संदू का कुत्ता है।

Publish Date: Fri, 17 Nov 2023 10:16 PM (IST)

Up to date Date: Fri, 17 Nov 2023 10:16 PM (IST)

माल्दोवा के राष्ट्रपति के कुत्ते ने आस्ट्रियाई राष्ट्रपति को काटा, हाथ पर पट्टी बांधकर बैठक में हुए शामिल
आस्ट्रियाई राष्ट्रपति को कुत्ते ने काटा।

एजेंसी, चिसीनाउ। आस्ट्रियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन को कुत्ते ने काट लिया। राष्ट्रपति अलेक्जेंडर को काटने वाला कुत्ता कोई सामान्य कुत्ता नहीं है। वह माल्दोवा की राष्ट्रपति माइया संदू का कुत्ता है। दरअसल, राष्ट्रपति अलेक्जेंडर गुरुवार को माल्दोवा की यात्रा पर आए थे। इसी दौरान उनके साथ यह हादसा हो गया।

माल्दोवा की मीडिया ने अनुसार कि आस्ट्रियाई राष्ट्रपति माल्दोवा की अपनी समकक्ष के साथ थे। वह दोनों ही राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में टहल रहे थे। इस दौरान अलेक्जेंडर को माइया संदू का कुत्ता दिखा। वह दूर से उनको घूर रहा था। उनको वह काफी प्यारा लगा। वह उस कुत्ते को सहलाने के लिए आगे बढ़े। उन्होंने उसकी पीठ पर सहलाना शुरू किया, तभी कुत्ते ने उनके हाथ पर काट लिया।

माल्दोवा की राष्ट्रपति ने मांगी माफी

संदू इस अलेक्जेंडर के साथ हुई इस घटना से काफी असहज हो गई। उन्होंने तुरंत अलेक्जेंडर से माफी मांग ली। उसके बाद माल्दोवा की संसद के अध्यक्ष के साथ अपनी अगली बैठक में अलेक्जेंडर हाथ पर पट्टी बांधकर शामिल हुए।

अलेक्जेंडर ने कुत्ते को किया माफ

अलेक्जेंडर ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने कुत्ते को माफ कर दिया है। कुत्ते के प्रति उनकी पूरी सहानुभूति है। कुत्ते को अलेक्जेंडर ने उपहार के रूप में एक खिलौना भी दिया है।

Ajay Devgn Shaitaan Teaser Video; R Madhavan Jyothika | Vikas Bahl | शैतान का टीजर रिलीज: माधवन के शैतानी खेल में उलझे अजय और ज्योतिका, 8 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अजय देवगन, माधवन और ज्योतिका स्टारर फिल्म ‘शैतान’ का टीजर रिलीज हो चुका है। इस सुपरनैचुरल हॉरर-थ्रिलर को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है। वहीं अजय देवगन ने खुद इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

माधवन की शैतानी हंसी से डरे अजय
फिल्म के टीजर की शुरुआत माधवन के वॉइस ओवर से होती है। वो कहते हैं, ‘कहते हैं कि ये दुनिया पूरी बहरी है.. पर सुनते सब मेरी हैं.. काले से भी काल मैं.. बहकाली का प्याला मैं.. तंत्र से लेकर श्लोक का.. मालिक हूं मैं 9 लोक का..।’ टीजर के अंत में माधवन अपनी शैतानी हंसी से अजय और ज्योतिका को डराते नजर आए।

फैमिली को डार्क मैजिक से बचाते दिखेंगे अजय
फिल्म का टीजर शेयर करते हुए अजय ने लिखा, ‘वो पूछेगा तुमसे.. एक खेल है, खेलोगे? पर उसके बहकावे में मत आना..।’ फिल्म में अजय अपने परिवार को डार्क मैजिक से बचाते हुए नजर आएंगे।

गुजराती फिल्म ‘वश’ का रीमेक है ‘शैतान’
‘शैतान’, पिछले साल फरवरी में रिलीज हुई गुजराती फिल्म ‘वश’ का रीमेक है। इस फिल्म की कहानी अच्छाई और बुराई के बीच हुई लड़ाई पर बेस्ड है। अजय पिछले साल जून में इस फिल्म से जुड़े थे। शुरुआत में उन्होंने इसे प्रोड्यूस करने का फैसला किया था पर बाद में वो इससे बतौर एक्टर भी जुड़ गए।

27 साल बाद बॉलीवुड कमबैक करेंगी साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका
इस फिल्म की साउथ की फेमस एक्ट्रेस ज्योतिका बॉलीवुड में 27 साल बाद कमबैक करेंगी। ज्योतिका ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1997 में बॉलीवुड फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ से की थी। इसके बाद वो साउथ चली गईं और कभी कोई और बॉलीवुड फिल्म नहीं की। हिंदी ऑडियंस उन्हें नागार्जुन स्टारर ‘मास: मेरी जंग वन मैन आर्मी’ और ‘मैडम गीता रानी’ जैसी फिल्मों के लिए पहचानती है।

Shoaib Bashir: मैं वीजा ऑफिस में नहीं बैठता, शोएब बशीर के विवाद पर रोहित शर्मा की दो टूक

Shoaib Bashir: हैदराबाद टेस्ट से एक दिन पहले रोहित शर्मा से प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले को लेकर सवाल किया गया। इस पर भारतीय कप्तान ने कहा कि मुझे उसके लिए बुरा लग रहा है।

Publish Date: Wed, 24 Jan 2024 07:17 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 24 Jan 2024 07:17 PM (IST)

Shoaib Bashir: मैं वीजा ऑफिस में नहीं बैठता, शोएब बशीर के विवाद पर रोहित शर्मा की दो टूक
रोहित शर्मा

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Shoaib Bashir: भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसका पहला मैच गुरुवार से हैदराबाद में खेला जाएगा। इस बीच मेहमान टीम को झटका लगा है। दरअसल, पाकिस्तान मूल के स्पिनर शोएब बशीर को टीम में चुना गया था, लेकिन वीजा नहीं मिलने के कारण अबूधाबी से अपने घर लौट गए। 20 वर्षीय शोएब अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। उन्होंने इंटरेशनल क्रिकेट में पर्दापण नहीं किया है। इस मामले में रोहित शर्मा का बयान भी सामने आया है।

रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा

हैदराबाद टेस्ट से एक दिन पहले रोहित शर्मा से प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले को लेकर सवाल किया गया। इस पर भारतीय कप्तान ने कहा कि मुझे उसके लिए बुरा लग रहा है। वह डेब्यू मैच खेलने भारत आ रहा था। यह किसी के लिए सरल नहीं है। अगर हममें से कोई इंग्लैंड जा रहा होता और उसे वीजा नहीं मिलता तो भी बहुत दुख होता। उन्होंने आगे कहा, ‘मैं वीजा ऑफिस में नहीं बैठता इसलिए ज्यादा बता नहीं सकता। मुझे उम्मीद है कि शोएब बशीर जल्द भारत आएगा और क्रिकेट खेलेगा।’

क्या है विदेशी खिलाड़ियों के लिए नियम?

पाकिस्तान मूल के रेहान अहमद को भारत का वीजा मिल गया है। ऐसे में रेहान को वीजा और शोएब बशीर को नहीं मिलने पर मुद्दा गरमा गया है। ऐसे में पाक मूल के विदेशी खिलाड़ियों को भारत के वीजा संबंधित नियम के बारे में बताते हैं।

पाकिस्तान मूल के यूके नागरिक को भारत का वीजा मिलने में 6 से 8 हफ्ते का समय लगता है। स्पेशल मामले में काम जल्दी हो जाता है। सभी दस्तावेज, बैंक डिटेल्स, यात्रा का विवरण, नोटरीकृत शपथ पत्र, माता-पिता की जानकारी और डॉक्टूमेंट की फोटो कॉपी सहित कागजी कार्रवाई होती है। यह सब एक टीम द्वारा सत्यापित किया जाएगा।

पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जैक लीच।

IND vs ENG Hyderabad Check Day-1: भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट आज से हैदराबाद में, स्पिनरों की होगी परीक्षा

IND vs ENG Hyderabad Check Day-1: कोच राहुल द्रविड़ साफ कर चुके हैं कि केएल राहुल अंतिम 11 का हिस्सा होंगे, लेकिन विकेटकीपिंग नहीं करेंगे।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 08:07 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 08:15 AM (IST)

IND vs ENG Hyderabad Test Day-1: भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट आज से हैदराबाद में, स्पिनरों की होगी परीक्षा
इंग्लैंड ने अपनी टीम में तीन स्पीनर शामिल किए हैं।

HighLights

  1. भारत – इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज
  2. पहला टेस्ट हैदराबाद में, स्पिनरों पर दांव
  3. पहले दो टेस्ट में नहीं खेलेंगे विराट कोहली

एजेंसी, हैदराबाद। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला से टेस्ट गुरुवार से हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में शुरू होगा। दोनों टीमों ने स्पिनरों पर दांव लगाया है। सवाल यही है कि क्या पहले ही दिन से टर्न मिलेगा। टॉस महत्वपूर्ण हो सकता है।

वहीं भारतीय टीम पहले दो टेस्ट में विराट कोहली नहीं हैं। कोच राहुल द्रविड़ साफ कर चुके हैं कि केएल राहुल अंतिम 11 का हिस्सा होंगे, लेकिन विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। यह जिम्मेदारी केएस भरत को सौंपी जा सकती है।

इंग्लैंड ने अपनी टीम में चार स्पिनरों और एक तेज गेंदबाज को शामिल किया है, जिसमें लंकाशायर के टॉम हार्टले अपना टेस्ट डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं –

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर) , बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड और जैक लीच

भारत (संभावित): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

IND vs ENG Full Schedule

  • पहले टेस्ट के लिए 29 जनवरी तक का समय तय किया गया है।
  • इसके बाद टीमें विशाखापत्तनम जाएंगी, जहां 2 से 6 फरवरी तक दूसरा टेस्ट खेला जाएगा।
  • इसके बाद एक ब्रेक होगा और 15 फरवरी से तीसरा टेस्ट खेला जाएगा।
  • तीसरा टेस्ट राजकोट में 19 फरवरी तक खेला जाएगा।
  • चौथा टेस्ट 23 से 28 फरवरी तक रांची में खेला जाएगा।
  • पांचवां टेस्ट धर्मशाला में 7 से 11 मार्च तक खेला जाएगा।
Ram White Idol: रामलला की सफेद मूर्ति की फोटो आई सामने, राम मंदिर में रखने को लेकर ट्रस्ट ने दिया जवाब

Ram Mandir Information: श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के लिए तीन मूर्तियां बनवाई थीं। इनमें से अरुण योगीराज की श्यामशिला को गुप्त वोटिंग के जरिए चुना गया था।

Publish Date: Wed, 24 Jan 2024 08:43 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 24 Jan 2024 08:43 PM (IST)

Ram White Idol: रामलला की सफेद मूर्ति की फोटो आई सामने, राम मंदिर में रखने को लेकर ट्रस्ट ने दिया जवाब
रामलला की सफेद मूर्ति।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के लिए तीन मूर्तियां बनवाई थीं। इनमें से अरुण योगीराज की श्यामशिला को गुप्त वोटिंग के जरिए चुना गया था। उसके बाद इसी मूर्ति को 22 जनवरी को विधिवत प्राण प्रतिष्ठा कर गर्भगृह में स्थापित कर दिया गया है।

अब लोगों के मन सवाल था कि शेष दोनों प्रतिमाओं का क्या होगा। दोनों ही प्रतिमाओं की फोटो भी इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इनमें एक को कर्नाटक की ही श्यामशिला से जीएल भट्ट ने बनाया है। दूसरी को राजस्थान के सत्यनारायण पांडेय ने सफेद संगमरमर से बनाया है।

तीनों प्रतिमाओं में यह है समानता

रामलला की तीनों प्रतिमाओं में एक समानता यह है कि इसके शीर्ष भाग में स्वास्तिक, ओम, चक्र, गदा बना हुआ है। तीनों प्रतिमा के पार्श्व भाग में बाईं ओर वाराह, नृसिंह, वामन, कूर्म, मत्स्य व दायीं ओर बुद्ध, कृष्ण, परशुराम, राम व कल्कि भगवान की तस्वीर बनी हुई है।

Rani Durgavati Tiger Reserve: गिद्धों के लिए बनेगा वलचर रेस्टोरेंट, लैब से टेस्टिंग के बाद परोसा जाएगा मांस

Vulture restaurant वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में गिद्धों के संरक्षण के लिए यह कार्य अप्रैल माह से शुरू होगा। जिन स्थानों पर यह मांस गिद्धों को परोसा जाएगा उन स्थानों को भी सुरक्षित किया जा रहा है। वर्तमान समय में टाइगर रिजर्व में सात प्रजाति के गिद्ध हैं।

Publish Date: Wed, 24 Jan 2024 06:01 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 24 Jan 2024 06:01 PM (IST)

Rani Durgavati Tiger Reserve: गिद्धों के लिए बनेगा वलचर रेस्टोरेंट, लैब से टेस्टिंग के बाद परोसा जाएगा मांस
वलचर रेस्टोरेंट में गिद्धों को परोसा जाएगा मांस

HighLights

  1. रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में बनेगा वलचर रेस्टोरेंट
  2. वलचर रेस्टोरेंट में गिद्धों को परोसा जाएगा मांस
  3. लैब से टेस्टिंग के बाद गिद्धों को परोसा जाएगा मांस

नईदुनिया प्रतिनिधि, दमोह। नौरादेही अभयारण्य को मिलाकर बनाए गए रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व को देश के सबसे बड़े टाईगर रिजर्व की पहचान मिली है। क्योंकि इसकी कुल लंबाई 2300 वर्ग किमी है और पांच साल में यहां बाघों की संख्या 19 पहुंच गई है। अब यहां भारत से विलुप्त हो रही गिद्धों की प्रजाति को बढ़ाने के लिए नया प्रयास शुरू हो रहा है। यहां वलचर रेस्टोरेंट बनाया जा रहा है आने वाले कुछ महीनों में इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जायेगा।

टाइगर रिजर्व के अंतर्गत तीन जिले पहले से शामिल हैं जिसमें सागर, नरसिंहपुर और दमोह जिला शामिल है। दमोह जिले के तेंदूखेड़ा और जबेरा जिसका जंगली भाग सामान्य वन क्षेत्र में आता था उसको मिलाकर टाइगर रिजर्व बनाया गया है जिसकी मंजूरी हो चुकी है, लेकिन अभी क्षेत्र हैंडओवर नहीं हुआ है।

यहां बनाये जायेंगे रेस्टोरेंट

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में गिद्ध रेस्टोरेंट के लिए तीन जगह चिन्हित की गई हैं। जिसमें नरसिंहपुर जिले के डोगरगांव में दो जगह जबकी तीसरा स्थान नौरादेही का मोहली होगा। यहां पर लगभग दो हेक्टेयर क्षेत्र को तार से घेरकर एक बाड़ा बनाया जायेगा। जिसमें मृत मवेशियों के मांस का परीक्षण करने के बाद गिद्धों को मांस परोसा जायेगा। जिसके बाद इन स्थानों पर गिद्धों की सख्या और बढ़ने लगेगी। कहा जाता है कि मांस को देखकर ही गिद्ध एकत्रित होते हैं यदि प्रयास सफल रहा तो टाइगर रिजर्व में गिद्धों की तादाद कुछ ही वर्षो में दोगनी या तीन गुनी हो सकती है।

यह है गिद्धों की स्थिति

कभी गिद्ध भारत की पहचान होते थे, लेकिन धीरे- धीरे इनकी संख्या घटने लगी और नौबत ये आ गई कि गिद्ध प्रजाति भारत से लुप्त होने की कगार पर पहुंच गई। बात मध्यप्रदेश की करें तो पूरे मप्र में गिद्ध दस हजार से ऊपर ही बचे हैं। ऐसी स्थिति में गिद्धों को बचाने के लिए वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में यह प्रयास उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा और उन्होंने इस अभियान को शुरू करने की मंजूरी दे दी। 2021 में यदि नोरादेही अभ्यारण में गिद्ध गणना की बात करे तो यहां मात्र 300 गिद्ध थे, लेकिन उसके बाद इस संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

यहां से आयेगा मांस

टाइगर रिजर्व में गिद्धों की प्रजाति बढ़ाने के लिए जो प्रयास शुरू हो रहे हैं उसके लिए बड़ी मात्रा में मवेशियों के मांस की जरूरत पड़ेगी। क्योंकि गिद्धों का मुख्य आहार मवेशियों का मांस है। इसलिए टाइगर रिजर्व के अधिकारी गौशालाओं से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं। वहां प्रतिदिन मवेशियों की मौत होती है जिनको गौशाला संचालक जमीन के नीचे दफना देते हैं। टाइगर रिजर्व के अधिकारी अब उन मवेशियों को दफनाने की जगह लैब भेजेंगे। मृत मवेशियों के मांस का पहले परीक्षण होगा यदि वह मांस सही निकला तो उसको उस रेस्टोरेंट में रखा जायेगा उसके बाद उस मांस को गिद्धों को परोसा जायेगा।

अप्रैल महीने में शुरू होगा कार्य

वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में गिद्धों के संरक्षण के लिए यह कार्य अप्रैल माह से शुरू होगा। जिन स्थानों पर यह मांस गिद्धों को परोसा जाएगा उन स्थानों को भी सुरक्षित किया जा रहा है। वर्तमान समय में टाइगर रिजर्व में सात प्रजाति के गिद्ध हैं। उसमें वह प्रजाति भी शामिल है जो लुप्त होने की कगार में है। टाइगर रिजर्व में पदस्थ अधिकारियों का मानना है कि यह प्रयास सफल होता है तो रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में भविष्य में गिद्धों की संख्या में काफ़ी बढ़ोतरी हो सकती।

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के डिप्टी डारेक्टर अब्दुल अंसारी ने बताया कि पूर्व में हमारे भारत में गिद्धों की संख्या काफी अधिक थी, लेकिन कुछ वर्ष पूर्व डाइको फिनाक नामक दवा आई थी। यह दवा मवेशियों को बुखार आने पर दी जाती थी, लेकिन जब मवेशियों की मौत हुई और उनके मांस को गिद्धों ने खाया तो उनकी मौत होती गई।

नौबत यह आ गई कि गिद्ध की प्रजाति लुप्त होने की कगार में पहुंच गई। जिनको बढ़ाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। जिसके लिए बलचर रेस्टोरेंट बनाकर गिद्धों की प्रजाति बढ़ाने का प्रयास शुरू हो रहे हैं। पूर्व में यही प्रयास नेपाल और महाराष्ट्र में किया गया था जो सफल रहा, इसलिए अब यही प्रयास वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में अप्रैल माह से शुरू किया जा रहा है।

IND vs ENG: इंग्लैंड टीम को लगा बड़ा झटका, हैरी ब्रुक टेस्ट सीरीज से हुए बाहर

Harry Brook: ईसीबी की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि हैरी ब्रूक भारत दौरे से व्यक्तिगत कारणों से तत्काल प्रभाव से स्वदेश लौटने के लिए तैयार हैं। बुक्र के परिवार ने सम्मानपूर्वक गोपनीयता रखने का अनुरोध किया है।

Publish Date: Solar, 21 Jan 2024 03:24 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 21 Jan 2024 03:24 PM (IST)

IND vs ENG: इंग्लैंड टीम को लगा बड़ा झटका, हैरी ब्रुक टेस्ट सीरीज से हुए बाहर
हैरी ब्रुक टेस्ट सीरीज से बाहर।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। IND vs ENG, Harry Brook: इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रुक व्यक्तिगत कारणों से भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे। ईसीबी ने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर इसकी जानकारी की। कहा कि हैरी निजी कारणों की वजह से देश वापस लौट रहे हैं। वह टेस्ट श्रृंखला खेलने भारत नहीं आएंगे। ईसीबी की ओर से हैरी ब्रुक के रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया है।

निजी कारणों से सीरीज से बाहर हुए हैरी ब्रुक

ईसीबी की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि हैरी ब्रूक भारत दौरे से व्यक्तिगत कारणों से तत्काल प्रभाव से स्वदेश लौटने के लिए तैयार हैं। बुक्र के परिवार ने सम्मानपूर्वक गोपनीयता रखने का अनुरोध किया है। हम चाहते हैं कि ब्रुक के परिवार के प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए। उनके निजी जीवन में दखल नहीं दिया जाए।

टेस्ट क्रिकेट का सितारा हैं हैरी ब्रुक

यह खबर इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका है। हैरी ब्रूक पिछले 18 महीनों में टेस्ट क्रिकेट के ब्रेकआउट खिलाड़ी रहे हैं। 12 टेस्ट मैचों में उनका एवरेज 62.16 है। उन्होंने 91.76 के स्ट्राइक रेट से 1,881 रन बनाए हैं। जिसमें 4 शतक शामिल हैं। हैरी को दिल्ली कैपिटल्स ने चार करोड़ रुपये देकर खरीदा है।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2024 का शेड्यूल

पहला टेस्ट- 25-29 जनवरी, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद

दूसरा टेस्ट- 2-6 फरवरी, डॉ. वाईएस राजशेखर क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापट्टनम

तीसरा टेस्ट- 15-19 फरवरी, सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट

चौथा टेस्ट- 23- 27 फरवरी, जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम, रांची

पांचवां टेस्ट- 7-11 मार्च, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला

टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह, अवेश खान।

इंग्लैंड टेस्ट टीम

बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, जैक लीच,ओपी पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, मार्क वुड।

राममय हुआ सोशल मीडिया, 1 करोड़ से अधिक यूजर्स ने किया पीएम मोदी प्राण प्रतिष्‍ठा तस्‍वीर को लाइक, सब बोले जय श्रीराम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई रामलला प्राण प्रतिष्ठा की तस्वीरों को एक करोड़ से अधिक यूजर्स ने लाइक किया है।इस पोस्ट में सात फोटोज शेयर की गई थी।

Publish Date: Tue, 23 Jan 2024 07:09 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 23 Jan 2024 07:10 PM (IST)

राममय हुआ सोशल मीडिया, 1 करोड़ से अधिक यूजर्स ने किया पीएम मोदी प्राण प्रतिष्‍ठा तस्‍वीर को लाइक, सब बोले जय श्रीराम
पीएम मोदी के पोस्ट को मिले एक करोड़ से अधिक लाइक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई रामलला प्राण प्रतिष्ठा की तस्वीरों को एक करोड़ से अधिक यूजर्स ने लाइक किया है। पीएम मोदी द्वारा यह पोस्ट सोमवार को की गई थी। इस पोस्ट में सात फोटोज शेयर की गई थी। पहली तस्वीर में प्रधानमंत्री श्रीरामलला की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर खड़े नजर आ रहे हैं।

एक करोड़ से अधिक लोगों ने किया लाइक

इस पोस्ट पर कैप्शन में लिखा कि अयोध्या से दिव्य क्षण। यह दिन भारतीय को याद रहेगा। प्रभु श्रीराम हम पर सदैव कृपा बनाए रखें। इस पोस्ट पर खबर लिखे जाने तक एक लाख 72 हजार यूजर्स कमेंट कर चुके थे। जबकि एक करोड़ से अधिक लोगों ने लाइक किया है। अधिकतर कमेंट जय श्रीराम और जय सिया राम के हैं।

सूरज अद्भुत आभा लेकर आया है- पीएम मोदी

अयोध्या रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सियावर रामचंद्र की जय और जय श्रीराम के नारों के साथ गूंज उठा। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 22 जनवरी का सूरज अद्भुत आभा लेकर आया है। यह नए कालचक्र का उद्गम है। हमारे रामलला अब टेंट में नहीं बल्कि दिव्य मंदिर में रहेगे। उन्होंने कहा, यह उत्सव का क्षण है और भारतीय समाज की परिपक्वता के बोध का क्षण है। हमारे लिए यह अवसर विनय का है। पीएम मोदी ने कहा कि हमें एक हजार सालों के लिए देश की नींव रखनी है। हमें मजबूत, भव्य और दिव्य भारत के निर्माण का संकल्प लेना है।

उन्होंने कहा कि गुलामी की मानसिकता को तोड़कर खड़ा होता राष्ट्र ऐसे ही नवइतिहास का सूजन करता है। हजार साल बाद भी लोग इस पल की चर्चा करेंगे। हम सब इस पल को घटित होते देख रहे हैं। इसे अद्भुत क्या हो सकता है। पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘राम आग नहीं ऊर्जा है। राम विवाद नहीं समाधान है। राम सिर्फ हमारे नहीं है, राम को सबके हैं। राम अनंतकाल हैं।’

Kangana Ranaut proclaims new launch date of Emergency | कंगना रनोट ने अनाउंस की इमरजेंसी की नई रिलीज डेट: जून में कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन के साथ होने वाला है क्लैश

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कंगना रनोट की फिल्म इमरजेंसी की रिलीज डेट अनाउंस हो चुकी है। ये फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। नई रिलीज डेट सामने आने से कार्तिक आर्यन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि उसी दिन उनकी भी फिल्म रिलीज होने वाली है।

कंगना रनोट ने 23 जनवरी को सोशल मीडिया पर फिल्म इमरजेंसी की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। फिल्म के पोस्टर के साथ उन्होंने लिखा है, भारत के सबसे अंधेरे वक्त की कहानी अनलॉक करिए। अनाउंस कर रही हूं इमरजेंसी 14 जून 2024 को। इतिहास की सबसे खुंखार और उग्र प्राइम मिनिस्टर इंदिरा गांधी के सिनेमाघरों में गरजने के साक्षी बनिए। 14 जून 2024 इमरजेंसी सिनेमाघरों में।

कार्तिक आर्यन जल्द ही कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म चंदू चैंपियन में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को 14 जून 2024 को ही रिलीज किया जाएगा। अब कंगना की फिल्म की नई रिलीज डेट से साफ है कि दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक साथ दस्तक देंगी। इस बॉक्स ऑफिस क्लैश से किसी एक फिल्म का नुकसान होने की संभावनाएं हैं।

पोस्टपोन हो चुकी है इमरजेंसी

कंगना रनोट स्टारर इस फिल्म को पहले 24 नवंबर 2023 को रिलीज किया जाने वाला था। हालांकि बाद में इसे पोस्टपोन कर दिया गया था। अब फिल्म को 14 जून 2024 के लिए शेड्यूल किया गया है।

फिल्म इमरजेंसी एक बायोग्राफिकल हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म है, जिसमें कंगना रनोट पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ले कर रही हैं। इस फिल्म को खुद कंगना ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी इमरजेंसी पर आधारित होगी। फिल्म में कंगना के साथ-साथ अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन अहम किरदारों में हैं।

जुलाई 2023 में अनाउंस हुई थी चंदू चैंपियन

कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म चंदू चैंपियन की अनाउंसमेंट जुलाई 2023 में हुई थी। इस फिल्म को कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं, जिसे उन्होंने साजिद नाडियाडवाला के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म एक सोल्जर की कहानी होने वाली है, जिससे कार्तिक का लुक भी सामने आ चुका है। ये फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Ram Mandir Pran Prathistha: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह, अयोध्या पहुंचीं ये खेल हस्तियां

Ram Mandir Sports activities Visitor: सचिन तेंदुलकर, रवींद्र जडेजा, वेंकटेश प्रसार और अनिल कुंबले अयोध्या पहुंच चुके हैं। इनके अलावा साइना नेहवाल, पीटी ऊषा और मिताली राज समेत कई स्पोर्ट्स हस्तियां राम मंदिर के उद्घाटन अवसर पर अयोध्या पहुंची हैं।

Publish Date: Mon, 22 Jan 2024 10:46 AM (IST)

Up to date Date: Mon, 22 Jan 2024 11:56 AM (IST)

Ram Mandir Pran Prathistha: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह, अयोध्या पहुंचीं ये खेल हस्तियां
Ram Mandir Sports activities Visitor

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Ram Mandir Sports activities Visitor: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के लिए कई खेल हस्तियां अयोध्या पहुंच चुकी है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली अयोध्या पहुंच चुके हैं। उनके काफिले का वीडियो भी सामने आया है। वहीं, सचिन तेंदुलकर, रवींद्र जडेजा, वेंकटेश प्रसार और अनिल कुंबले अयोध्या पहुंच चुके हैं। इनके अलावा साइना नेहवाल, पीटी ऊषा और मिताली राज समेत कई स्पोर्ट्स हस्तियां राम मंदिर के उद्घाटन अवसर पर अयोध्या पहुंची हैं।

सचिन तेंदुलकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या पहुंचे। उन्हें पारंपरिक कुर्ता पायजामा में देखा गया।

#WATCH | Cricket legend Sachin Tendulkar arrives on the Shri Ram Janmabhoomi Temple in Ayodhya to attend the Ram Temple Pran Pratishtha ceremony#RamMandirPranPrathistha pic.twitter.com/72BLcxUnmp

— ANI (@ANI) January 22, 2024

इस उत्सव का हिस्सा बनकर खुश हूं- मिताली राज

पूर्व क्रिकेटर मिताली राज ने कहा कि इस बड़े अवसर पर यहां आना एक आह्वान है। यह एक उत्सव है। हम सभी यहां आकर और उत्सव का हिस्सा बनकर खुश हैं।

हम सभी के लिए बड़ा दिन- साइना नेहवाल

शटलर साइना नेहवाल ने कहा कि यह हम सभी के लिए बड़ा दिन है। मैं भाग्यशाी हूं कि मुझे यहां आने का मौका मिला। हम यहां भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगे। मैं अपनी खुशी को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकती।

इसका हिस्सा बनकर धन्य हूं- पूर्व क्रिकेटर कुंबले

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले ने कहा कि यह एक शानदार अवसर है। इसका हिस्सा बनकर धन्य हूं। रामलला से आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूं।