Nuclear Bomb: क्या गाजा पट्टी पर परमाणु बम गिराएगा इजरायल, जानिए क्यों जताई जा रही यह आशंका

एलियाहू के इस बयान पर सीधे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जवाब दिया। उन्होंने अपने ही मंत्री को लताड़ लगाते हुए कहा कि ऐसी बातें वास्तविकता पर आधारित नहीं हैं।

Publish Date: Solar, 05 Nov 2023 03:14 PM (IST)

Up to date Date: Solar, 05 Nov 2023 03:14 PM (IST)

Nuclear Bomb: क्या गाजा पट्टी पर परमाणु बम गिराएगा इजरायल, जानिए क्यों जताई जा रही यह आशंका

HighLights

  1. जारी है इजरायल और हमास के बीच जंग
  2. दोनों तरफ मारे गए हैं हजारों निर्दोष नागरिक
  3. गाजा पट्टी में घुस चुकी है इजरायल की सेना

एजेंसी, तेल अवीव। इजरायल और हमास के बीच जंग को एक महीने से अधिक का समय हो गया है। इजरायल साफ कर चुका है कि जब तक हमास के आतंकियों का सफाया नहीं हो जाता, ऑपरेशन जारी रहेगा।

इस बीच, आशंका उठी है कि क्या इजरायल गाजा पट्टी पर परमाणु हमला कर सकता है? दरअसल, इजरायल के एक मंत्री ने रेडियो प्रोग्राम में यह बात कही है। हालांकि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इससे इन्कार किया है। पढ़िए पूरी बयानबाजी

इजरायल में हेरिटेज मिनिस्टर अमीचाई एलियाहू ने एक रेडियो इंटरव्यू में कहा कि हमास आतंकवादी समूह के साथ चल रहे युद्ध में इजरायल के लिए ‘संभावित विकल्पों में से एक गाजा पट्टी पर परमाणु बम गिराना भी है। एलियाहू इजरायल में ओत्जमा येहुदित पार्टी के सदस्य हैं।

बेंजामिन नेतन्याहू ने लगाई लताड़

एलियाहू के इस बयान पर सीधे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जवाब दिया। उन्होंने अपने ही मंत्री को लताड़ लगाते हुए कहा कि ऐसी बातें वास्तविकता पर आधारित नहीं हैं।

इजराइल के प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, ‘इजरायल और आईडीएफ (सेना) निर्दोष की पूरी कोशिश है कि जंग का असर आम लोगों पर न हो। हम आम लोगों की जिंदगी को बचाने की कोशिश करते हुए जंग जारी रहेंगे और जीत दर्ज करेंगे।’

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर हिंदी में देना है भाषण, ये रही स्टूडेंट्स के लिए शॉर्ट स्पीच

भारत में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। यह दिन आधिकारिक राजपत्रित अवकाश है। भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ, जिससे देश एक स्वतंत्र गणराज्य बना।

क्यों गणतंत्र दिवस कहा जाता है?

26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में चुना गया था। वर्ष 1929 में इसी दिन भारतीय स्वराज की घोषणा की गई थी, जो डोमिनियन के विपरीत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा घोषित किया गया था।

गणतंत्र दिवस के भाषण के दौरान इन बातों को विशेष रूप से कहें

प्रेम बिहारी नारायण रायजादा ने संविधान की मूल प्रति लिखी। यह पांडुलिपि हस्तलिखित प्रारूप में थी। संविधान लिखने में 6 महीने लगे। 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया था, तब इसमें कुल 395 लेख, 8 अनुसूचियां और 22 भाग थे।

संविधान निर्माण समिति में कुल 284 सदस्य थे। उन्होंने 24 नवंबर 1949 को संविधान पर हस्ताक्षर किए। इन सदस्यों में 15 महिलाएं थीं। संविधान की हस्तलिखित पांडुलिपि एक विशेष प्रकार के चर्मपत्र पर तैयार की गई थी। कहा जाता है कि यह एत हजार से अधिक सालों तक सुरक्षित रह सकता है। यह सूक्ष्मजीवों या दीमक से कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा। पांडुलिपि में पृष्ठों की संख्या 234 है, जिसका वजन कुल 13 किग्रा है।

गणतंत्र दिवस के लिए भाषण

1. हम सभी आज अपने देश के गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने के लिए यहां एकत्रित हैं। यह घटना हम में से प्रत्येक के लिए एक बहुत ही अद्भुत और प्रशंसनीय घटना है। इस घटना के दिन, हमें अपने देश को बढ़ाने और हम सभी का स्वागत करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए। हम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाते हैं, क्योंकि भारत का संविधान 1950 में इसी दिन लागू हुआ था। भारत एक बहुत ही लोकतांत्रिक और न्यायपूर्ण राष्ट्र है जहां प्रत्येक नागरिक को उस नेता को चुनने की अनुमति है जो राष्ट्र का नेतृत्व करने का हकदार है। हालांकि अब तक कई सुधार हुए हैं, लेकिन इसके साथ कुछ गिरावट भी आई है, जैसे कि बेरोजगारी, साक्षरता की कमी, प्रदूषण, गरीबी, और इसी तरह। आज हम इस देश के लोगों को एक साथ इस प्रकार के मुद्दों को हल करने का वादा कर सकते हैं ताकि यह देश दुनिया के सर्वश्रेष्ठ देशों में से एक बन सके। जय हिंद जय भारत

2. गणतंत्र दिवस हमें हमारे संघर्ष की याद दिलाता है, कैसे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने युवाओं की मदद से पूर्ण स्वराज की मांग को प्राप्त किया। स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कुछ उच्च सिद्धांतों और विचारों पर आधारित था, जैसे कि – अहिंसा, सहयोग, गैर-भेदभाव, आदि। इसी कारण से, सभी भारतीयों द्वारा गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाता है। यह भारत के संविधान में निहित पवित्र मूल्यों की भी याद दिलाता है, यह राष्ट्रीय गौरव का दिन है। गणतंत्र दिवस परेड पर भव्य सेना का प्रदर्शन हमें याद दिलाता है कि हमारी क्षेत्रीय संप्रभुता की सुरक्षा कई बलिदानों का परिणाम है।

3. गणतंत्र दिवस एक ऐसा दिन है जो पूरे देश में उत्साह से मनाया जाता है। यह हम भारतीयों के लिए संवैधानिक महत्व का है। यह हमारे संविधान के कार्यान्वयन का दिन है। यह हमारे लिए बहुत खास है क्योंकि देश की संवैधानिक प्रणाली इसके द्वारा शासित है। 26 जनवरी 1950 से, यह हर साल लगातार मनाया जाता रहा है। इससे पहले, देश में लंबे समय तक अंग्रेजों का शासन था। वर्षों की गुलामी के बाद, हमारा देश 15 अगस्त, 1947 को आखिरकार स्वतंत्र हो गया। तीन साल बाद, इसे पूरी तरह से लोकतांत्रिक देश का दर्जा भी मिला। देश में हमारा कानून चलता है। पहले, ब्रिटिश कानून काम करता था। भारतीय संविधान देश की संसद द्वारा इस दिन 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन पूरे करने के बाद पारित किया गया था। इसके बाद, भारत ने खुद को लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया। यह दिन हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों का केंद्र है। हमें दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नागरिक होने का गौरव प्राप्त है।

4. आदरणीय मुख्य अतिथि, शिक्षक और मेरे सभी प्रिय मित्रों, सबसे पहले, मैं आपको गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। आज हम 72 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। यह दिन हम सभी के लिए अपने राष्ट्र का सम्मान करने का दिन है। गणतंत्र का मतलब है कि देश के लोगों को देश के विकास के लिए अपने राजनीतिक नेताओं का चुनाव करने का अधिकार है। हम देश के नागरिक भी इसके विकास के लिए जिम्मेदार हैं। हमारा देश 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से मुक्त हो गया। लेकिन संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। इसलिए, हम हर साल उस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। भारत में विविधता में एकता दिखाने के लिए विभिन्न भारतीय राज्यों द्वारा भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक बड़ा प्रदर्शन भी किया जाता है। इस भाषण को समाप्त करने से पहले, मैं आपको गणतंत्र दिवस के बारे में अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का अवसर देने के लिए आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं, और मुझे एक भारतीय होने पर गर्व है जहां हमें सभी प्रकार की स्वतंत्रता है।

Umaria Information: रिसोर्ट में घुसा जंगली हाथी जमकर की तोड़फोड़, मैनेजर घायल

घटना के बाद घायल मैनेजर को जिला अस्पताल लाया गया है।जहां फिलहाल घायल का उपचार किया जा रहा है।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 10:44 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 10:44 PM (IST)

Umaria News: रिसोर्ट में घुसा जंगली हाथी जमकर की तोड़फोड़, मैनेजर घायल

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर रेंज के ग्राम बिरहुलिया में स्थित पलास कोठी रिसोर्ट में जंगली हाथियों ने हमला कर दिया। यह घटना शाम 7:00 बजे के बाद की है। इस घटना में किसी पर्यटक को तो कोई नुकसान नहीं पहुंचा लेकिन रिसोर्ट के मैनेजर को चोट आई है। बताया गया है कि पलास कोठी रिसोर्ट के मैनेजर बाल्मीकि द्विवेदी के ऊपर जंगली हाथी ने हमला किया है। इस घटना में मैनेजर के शरीर मे क़ई जगह चोटे बताई जा रही है।

अस्पताल में कराया भर्ती

घटना के बाद घायल मैनेजर को जिला अस्पताल लाया गया है।जहां फिलहाल घायल का उपचार किया जा रहा है। इस मामले में बताया जाता है कि रिसोर्ट के आसपास पिछले क़ई दिनों से जंगली हाथियों की मूवमेंट रही है। इसी दौरान गुरुवार की शाम जंगली हाथियों ने रिसोर्ट में घुसकर तोड़फोड़ मचा दी। इस बीच रिसोर्ट में क़ई नुकसान भी जंगली हाथियों ने किया है। गुरुवार की शाम करीब 7 बजे पुनः जंगली हाथी रिसोर्ट पहुंचे। इसी बीच रिसोर्ट मैनेजर श्री बाल्मीकि रिसोर्ट के बाहर आये थे,तभी हादसे का शिकार हो गए।

बने हुए हैं खतरा

वर्ष 2018 से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सक्रिय जंगली हाथी लगातार खतरा बने हुए हैं। बांधवगढ़ के जंगल में लगभग 60 जंगली हाथी सक्रिय हैं। यह जंगली हाथी अलग-अलग झुंड में अलग-अलग स्थान पर दिखाई देते हैं। मानपुर के अलावा पतौर, पनपथा, खतौली में भी जंगली हाथी दिखाई पड़ रहे हैं। जंगली हाथियों ने कई बार पर्यटकों के वाहनों पर भी हमला करने का प्रयास किया है। बांधवगढ़ के रिसोर्ट में जंगली हाथियों के घुसकर हमला करने की यह पहली घटना है।

Republic Day Needs 2024: 26 जनवरी को शायराना अंदाज में दें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, अपनों भेजें ये मैसेज

Republic Day 2024 Needs: 26 जनवरी की तारीख भारत के लिए बहुत अहम है। इस दिन को हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। 26 जनवरी को सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर ही भारत का संविधान लागू हुआ था।

Publish Date: Wed, 24 Jan 2024 07:46 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 09:49 PM (IST)

Republic Day Wishes 2024: 26 जनवरी को शायराना अंदाज में दें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, अपनों भेजें ये मैसेज
26 जनवरी को भेजें शुभकामनाएं संदेश।

Republic Day 2024 Needs: डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 26 जनवरी की तारीख भारत के लिए बहुत अहम है। इस दिन को हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। 26 जनवरी को सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर ही भारत का संविधान लागू हुआ था। इसको बनने में पूरे 2 साल 11 महीने व 18 दिन लग गए थे। इस दिन को बहुत ही खुशी और उत्साह से मनाया जाता है। स्कूल-कॉलेज में कई तरह के आयोजन होते हैं, जिसमें स्पीच व निबंध प्रतियोगिता विशेष रूप में होती ही है।

naidunia_image

1- जहां हर दिन एक उत्सव है,

हर दिल में जोश उमंग है,

ऐसा उज्जवल भविष्य लेकर,

सदा ही आगे बढ़ता है मेरा देश।

naidunia_image

2- तैरना है तो समंदर में तेरो,

नदी नालों में क्या रखा है,

प्यार करना हो तो वतन से करो,

बेवफ़ा लोगों में क्या रखा है,

आप सभी को गणराज्य दिन की शुभकामनाएं।

naidunia_image

3- झुक कर सलाम करें उनको,

जिनके हिस्से में ये मुकाम आया है,

खुशनशीब होता है वो खुन

जो देश के काम आता है…

गणतंत्र दिन की शुभकामना।

naidunia_image

4- देशभक्तों से ही देश की शान है

देशभक्तों से ही देश का मान है

हम उस देश के फूल हैं यारों

जिस देश का नाम हिंदुस्तान है

naidunia_image

5- मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए

बस अमन से भरा यह वतन चाहिए

जब तक जिन्दा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए

और जब मरुं तो तिरंगा कफन चाहिए

Israel Hamas Struggle: ‘बच्चों के लिए कब्रिस्तान बनता जा रहा है गाजा’, UN प्रमुख गुटेरेस बोले, हमारे 89 कर्मचारी भी मारे गए

Israel Hamas Struggle गाजा पट्टी के सबसे बड़े शहर गाजा सिटी में इजरायल की सेना घुस चुकी है और हमास के ठिकानों के खिलाफ तेज कार्रवाई कर रही है।

Publish Date: Wed, 08 Nov 2023 08:34 AM (IST)

Up to date Date: Wed, 08 Nov 2023 08:35 AM (IST)

Israel Hamas War: ‘बच्चों के लिए कब्रिस्तान बनता जा रहा है गाजा’, UN प्रमुख गुटेरेस बोले, हमारे 89 कर्मचारी भी मारे गए
गैलेंट ने कहा कि इस युद्ध अभियान के अंत में गाजा में हमास का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।

HighLights

  1. गाजा में मानवता का संकट है। हर गुजरते घंटे के साथ युद्ध विराम की आवश्यकता अधिक जरूरी होती जा रही है।
  2. गुटरेस ने कहा कि 89 कर्मचारियों की मौत से हम बेहद सदमे में हैं।
  3. हमारे सहयोगियों को बहुत याद किया जाएगा और उन्हें भुलाया नहीं जाएगा।

रॉयटर्स, यरुशलम। इजराइल और हमास के बीच युद्ध को एक माह हो चुका है और इस दौरान गाजा में अभी तक 10328 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। विकराल स्थिति के बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि गाजा “बच्चों के लिए कब्रिस्तान बनता जा रहा है”। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, गुटेरेस ने न्यूयॉर्क में संवाददाताओं से कहा, ” गाजा में मानवता का संकट है। हर गुजरते घंटे के साथ युद्ध विराम की आवश्यकता अधिक जरूरी होती जा रही है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि एक माह से जारी इजरायल-हमास युद्ध में फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए काम कर रहे संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (UNRWA) के 89 कर्मचारी भी मारे गए हैं। गुटरेस ने कहा कि 89 कर्मचारियों की मौत से हम बेहद सदमे में हैं। हमारे सहयोगियों को बहुत याद किया जाएगा और उन्हें भुलाया नहीं जाएगा।

इजरायल बोला, खत्म होगा हमास का अस्तित्व

इस बीच इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने धमकी दी है कि मौजूदा युद्ध समाप्त होने के बाद इजरायल गाजापट्टी में किसी भी स्थिति का जवाब देने के लिए कार्रवाई की पूर्ण स्वतंत्रता” बरकरार रखेगा। सीएनएन के हवाले से गैलेंट ने कहा कि इस युद्ध अभियान के अंत में गाजा में हमास का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। भविष्य में गाजा से इजरायल के लिए कोई सुरक्षा खतरा नहीं होगा।

naidunia_image

गाजा में अभी तक 10328 लोगों की मौत

गाजा पट्टी के सबसे बड़े शहर गाजा सिटी में इजरायल की सेना घुस चुकी है और हमास के ठिकानों के खिलाफ तेज कार्रवाई कर रही है। गाजा की सीमा पर भी इजरायल के टैंक तैनात हैं और वे गोलाबारी कर रहे हैं। इजरायली सेना की दक्षिणी कमान के प्रमुख मेजर जनरल यारोन ने कहा कि हम गाजा सिटी के बीच में जाकर हमास के ठिकानों को नष्ट कर रहे हैं। इस बीच गाजा का शिफा अस्पताल मरीजों से भरा हुआ है। थके-भूखे लोगों पानी के लिए भी तरस रहे हैं। हालात इस कदर बदतर हो गए हैं कि बिना एनेस्थीसिया के बच्चों की ब्रेन सर्जरी की जा रही है। अस्पतालों में चीखें गूंज रही है। घावों को धोने के लिए साफ पानी भी उपलब्ध नहीं है।

Karan Johar provides present hamper value lakhs, karan johar, espresso with karan, jhanvi kapoor, aditya roy kapoor, deepika padukone, ranveer singh, ananya pandey, khushi kapoor | लाखों का गिफ्ट हैंपर देते हैं करण जौहर: 1 लाख की ज्वेलरी से लेकर 95 हजार का फोन है शामिल, सोशल मीडिया पर किया खुलासा
  • Hindi Information
  • Leisure
  • Bollywood
  • Karan Johar Provides Present Hamper Value Lakhs, Karan Johar, Espresso With Karan, Jhanvi Kapoor, Aditya Roy Kapoor, Deepika Padukone, Ranveer Singh, Ananya Pandey, Khushi Kapoor

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

करण जौहर का टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ सुर्खियों में रहता है। इस साल के 8वें सीजन में फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों को देखा गया। करण जौहर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में करण ने रिवील किया कि इस साल के गिफ्ट हैंपर में उन्होंने मेहमानों को क्या तोहफे दिए हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

'कॉफी विद करण' शो का रैपिड फायर राउंड चर्चा में रहता है। इस सेगमेंट को जीतने पर सेलिब्रिटीज को एक गिफ्ट हैंपर मिलता है।

‘कॉफी विद करण’ शो का रैपिड फायर राउंड चर्चा में रहता है। इस सेगमेंट को जीतने पर सेलिब्रिटीज को एक गिफ्ट हैंपर मिलता है।

गिफ्ट हैंपर महंगे सामानों से भरा होता है
करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ का रैपिड फायर राउंड ऑडियंस को बेहद पसंद आता है। करण जौहर ने वीडियो की शुरुआत में बताया कि गिफ्ट हैंपर में बेहद खास और लग्जरी आइटम होते हैं। इस साल खासतौर पर इंडियन लग्जरी ब्रांड के प्रोडक्टस भी हैंपर में शामिल किए गए। आइए जानते हैं, इस साल के गिफ्ट हैंपर में क्या सामान थे:

1. तयानी ज्वेलरी की तरफ से नेकलेस और ईयरिंग (सेट की कीमत तकरीबन 1 लाख रुपए है।) 2. गो प्रो 11 कैमरा (कीमत लगभग 30 से 35 हजार रुपए) 3. सोनोस ब्रांड के स्पीकर (कीमत लगभग 35 हजार रुपए) 4. गूगल पिक्सेल 8 प्रो फोन (कीमत लगभग 95 हजार रुपए) 5. पारकोस ब्रांड के पर्फ्यूम (कीमत लगभग 10 हजार रुपए) 6. बॉडी मसाजर (कीमत लगभग 59 हजार रुपए) 7. बादाम शावर जेल 8. किचन कट्लरी 9. फ्लेवर्ड टी-बैग्स 10. चॉकलेट, ब्राउनी, शहद 11. करण जौहर शो का खास कॉफी मग

इस साल KWK के चौथे एपिसोड में करीना कपूर खान और आलिया भट्ट एक-साथ आए थे।

इस साल KWK के चौथे एपिसोड में करीना कपूर खान और आलिया भट्ट एक-साथ आए थे।

करण जौहर के शो के इस 8वें सीजन में ये सेलेब्स आए थे:
एपिसोड 1 : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
एपिसोड 2 : सनी देओल और बॉबी देओल
एपिसोड 3 : सारा अली खान और अनन्या पांडे
एपिसोड 4 : करीना कपूर खान और आलिया भट्ट
एपिसोड 5 : सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन
एपिसोड 6 : काजोल और रानी मुखर्जी
एपिसोड 7 : विक्की कौशल और कियारा आडवाणी
एपिसोड 8 : आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर
एपिसोड 9 : अजय देवगन और रोहित शेट्टी
एपिसोड 10 : शर्मिला टैगोर और सैफ अली खान
एपिसोड 11 : जान्हवी कपूर और खुशी कपूर
एपिसोड 12 : जीनत अमान और नीतू कपूर
एपिसोड 13 : सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स – ओरी, तन्मय भट्ट, कुशा कपिला, दानिश और सुमुखी सुरेश

इस साल KWK के 9वें एपिसोड में अजय देवगन और रोहित शेट्टी नजर आए थे।

इस साल KWK के 9वें एपिसोड में अजय देवगन और रोहित शेट्टी नजर आए थे।

करण जौहर के आने वाले प्रोजेक्ट्स
करण जौहर ने पिछले साल बतौर डायरेक्टर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बनाई थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मेन लीड में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई भी की थी।

वहीं इस साल करण और आलिया मिलकर ‘जिगरा’ फिल्म प्रोड्यूस करते नजर आएंगे। इस फिल्म में आलिया भट्ट एक्शन अवतार में दिखेंगी। भाई-बहन के मजबूत बॉन्ड पर बेस्ड ये फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा खबरों की मानें तो करण और सलमान खान एक-साथ ‘द बुल’ में काम करते नजर आएंगे।

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का संबोधन, बोलीं- अमृत काल के प्रारंभिक वर्षों में देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर संबोधन दे रही हैं। उन्होंने कहा कि देश अमृत काल के प्रारंभिक वर्षों में है। यह परिवर्तन का समय है। हमें देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का सुनहरा अवसर दिया है।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 07:19 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 07:31 PM (IST)

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का संबोधन, बोलीं- अमृत काल के प्रारंभिक वर्षों में देश
राष्ट्रपति का संबोधन।

एएनआई, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर संबोधन दे रही हैं। उन्होंने कहा कि देश अमृत काल के प्रारंभिक वर्षों में है। यह परिवर्तन का समय है। हमें देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का सुनहरा अवसर दिया है। हर किसी का योगदान हमारे लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए नागरिक महत्वपूर्ण होंगे।

उन्होंने कहा कि कल वह दिन है जब हम संविधान के प्रारंभ होने का जश्न मनाएंगे। इसकी प्रस्तावना “हम, भारत के लोग” शब्दों से शुरू होती है। भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था पश्चिमी लोकतंत्र की अवधारणा से कहीं अधिक पुरानी है। यही कारण है कि भारत को “लोकतंत्र की जननी” कहा जाता है।

भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा देखी

उन्होंने कहा कि इस सप्ताह की शुरुआत में, हमने अयोध्या में निर्मित गौरवशाली नए मंदिर में भगवान श्री राम की मूर्ति की ऐतिहासिक ‘प्राण प्रतिष्ठा’ देखी। जब इस घटना को व्यापक परिप्रेक्ष्य से देखा जाएगा, तो भविष्य के इतिहासकार इसे भारत की अपनी सभ्यतागत विरासत की निरंतर दोबारा खोज में एक मील का पत्थर मानेंगे। उचित न्यायिक प्रक्रिया और देश की सर्वोच्च अदालत के फैसले के बाद मंदिर का निर्माण शुरू हुआ। अब यह एक भव्य इमारत के रूप में खड़ा है, जो न केवल लोगों के विश्वास की अभिव्यक्ति देता है, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया में लोगों के भारी विश्वास का प्रमाण भी है।

Pakistan: भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले पूर्व लश्कर कमांडर अकरम गाजी की हत्या

Pakistan Information: गाजी के बारे में कहा जाता है कि वह 2018 से 2020 तक लश्कर में भर्ती सेल का हेड रहा। वह भारत विरोधी भाषण देकर युवाओं को भड़काता था।

Publish Date: Fri, 10 Nov 2023 09:10 AM (IST)

Up to date Date: Fri, 10 Nov 2023 09:14 AM (IST)

Pakistan: भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले पूर्व लश्कर कमांडर अकरम गाजी की हत्या
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर में अकरम खान उर्फ अकरम गाजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

HighLights

  1. पाकिस्तान में भी सुरक्षित नहीं भारत के दुश्मन
  2. अब अकरम गाजी की खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हत्या
  3. 2018-20 तक गाजी लश्कर से जुड़ा था

एजेंसी, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले लश्कर के पूर्व कमांडर अकरम खान को गोली मार दी गई है। अज्ञात हमलावरों ने इस साजिश को अंजाम दिया।

अकरम खान को पाकिस्तान में लोग अकरम गाजी के नाम से भी जानते हैं। यह घटनाक्रम गुरुवार है जब अरकम गाजी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर में आया था।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के हवाले यह दावा किया गया है। गाजी के बारे में कहा जाता है कि वह 2018 से 2020 तक लश्कर में भर्ती सेल का हेड रहा। वह भारत विरोधी भाषण देकर युवाओं को भड़काता था।

कश्मीर में आतंकी हमले करने के लिए युवाओं को तैयार करने में भी उसकी भूमिका रही है।

भारत विरोधी अब पाकिस्तान में भी महफूज नहीं

भारत के दुश्मन अब पाकिस्तान में भी सुरक्षित नहीं है। एक-एक कर सामने आ रही घटनाएं तो इसी ओर इशारा करती हैं।

इसी साल अक्टूबर में पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लतीफ पाकिस्तान के गुजरांवाला शहर का रहने वाला था और भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक था। शाहिद ही 2 016 में पठानकोट एयरबेस में घुसने वाले चार आतंकवादियों का हैंडलर था।

इससे पहले सितंबर में अज्ञात बंदूकधारियों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के रावलकोट में अल-कुदुस मस्जिद के अंदर लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष आतंकवादी कमांडर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आतंकवादी की पहचान रियाज अहमद उर्फ ​​अबू कासिम के रूप में हुई थी।

You will need to be pure at coronary heart, Shahrukh khan, jawan film, spoke about values, atlee director, hair and make-up, seems to be within the movie | ‘दिल से पाक-साफ होना जरूरी है’: SRK ने कहा- लोगों के प्रति और खुद के ऊपर संदेह ना रखें
  • Hindi Information
  • Leisure
  • Bollywood
  • It Is Vital To Be Pure At Coronary heart, Shahrukh Khan, Jawan Film, Spoke About Values, Atlee Director, Hair And Make-up, Seems to be In The Movie

41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पिछला साल शाहरुख खान के लिए यकीनन शानदार साबित हुआ। जहां जनवरी में रिलीज हुई फिल्म पठान ने जबरदस्त कमाई की। वहीं सितंबर में रिलीज हुई फिल्म जवान ने भी छप्पर फाड़ कमाई की। इन दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1000 करोड़ के पार पहुंचा था। साल के आखिर महीने में शाहरुख की डंकी भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया।

2023 में शाहरुख खान की सिर्फ 2 फिल्मों ने तकरीबन 2196 करोड़ का कलेक्शन किया था।

2023 में शाहरुख खान की सिर्फ 2 फिल्मों ने तकरीबन 2196 करोड़ का कलेक्शन किया था।

इस साल शाहरुख खान बेटी सुहाना की फिल्म में कैमियो करते दिखेंगे। ये एक जासूसी-थ्रिलर फिल्म होगी। सुजॉय घोष के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सुहाना जासूस का किरदार निभाती नजर आएंगी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान ने अपनी फिल्म जवान के बारे में कुछ दिलचस्प बातें शेयर की।

सवाल- जवान फिल्म के बारे में कुछ बताएं? यह फिल्म आपके लिए क्या मायने रखती है?
जवाब-
जवान फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है। इस फिल्म की कहानी बहुत अच्छी तरह से बुनी गई थी। फिल्म का म्यूजिक और मैसेज भी काफी सटीक था। जवान फिल्म में सभी कलाकारों ने बखूबी अपना रोल निभाया। लेकिन फिल्म सिर्फ तकनीकी बारीकियों से कहीं ज्यादा है, यह एक ऐसी कहानी है जो वाकई आपके दिल पर असर करती है। यह अपनी-सी लगती है और इसमें एक भावनात्मक जुड़ाव है जो इंसानी जज्बातों के साथ गहराई से जुड़ती है।

शाहरुख खान वाइफ गौरी और छोटे बेटे अबराम के साथ।

शाहरुख खान वाइफ गौरी और छोटे बेटे अबराम के साथ।

सवाल- फिल्म में आप अलग-अलग लुक्स जैसे कि- यंग, बूढ़े और गंजे में नजर आए। इस अनुभव के बारे में कुछ बताइए।
जवाब-
इतने सारे अलग-अलग लुक्स को शामिल करना एक अनोखी पहल थी, और हमने सोचा कि ये सभी खूबियां दिलचस्पी जगाएंगी। इस कहानी ने हमें लुक्स के साथ प्रयोग करने का मौका दिया। यह मेरे लिए पहली बार था, और ये फिल्म का एक रोमांचक हिस्सा भी था। हर लुक कहानी को आगे बढ़ाने में मददगार था। सच कहूं तो हम लोगों ने गंजा लुक इसलिए चुना था, क्योंकि मैं 2 घंटे तक बालों और मेकअप में बैठने को लेकर बहुत आलसी था।

सवाल- आप दिल से और जिंदगी में जवान कैसे बने रहते हैं ?
जवाब- दिल से जवान, दिल से खुश रहने का एकमात्र तरीका दिल से पाक-साफ होना है। ऐसा करने का एकमात्र रास्ता ये है कि आप लोगों के प्रति और अपने काम को लेकर संदेह न रखें। अपने आसपास के लोगों की हमेशा रिस्पेक्ट करें। अपने परिवार और दोस्तों से प्यार करें और दयालु बनें। मेरा मानना है कि दिल से जवान बने रहने के लिए बस थोड़ी-सी कोशिश की जरूरत होती है।

सवाल- डायरेक्टर एटली के साथ काम करने का अपना अनुभव बताइए
जवाब- एटली के साथ साझेदारी करना सिर्फ एक स्क्रिप्ट पर काम करने के बारे में नहीं था। दरअसल ये किरदारों और कहानी कहने की आपसी खोज थी। एटली के नजरिए की स्पष्टता और चीजों को समझने की उनकी काबिलियत वाकई काबिले तारीफ है। मैं उनके डायरेक्शन की सराहना करता हूं। वो विशाल, साहसी, जिंदगी से भी बड़े हैं- वो एटली हैं!

ICC Awards 2023: विराट कोहली वनडे में बने किंग, जीता आईसीसी मेन्स ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब

ICC Awards 2023: विराट कोहली को आईसीसी मेन्स ओडीआई क्रिकेट ऑफ द ईयर चुना गया है। विराट ने इस पुरस्कार की रेस में शुभमन गिल, मोहम्मद शमी और डेरिल मिचेल को पीछे कर दिया।

Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 06:28 PM (IST)

Up to date Date: Thu, 25 Jan 2024 06:28 PM (IST)

ICC Awards 2023: विराट कोहली वनडे में बने किंग, जीता आईसीसी मेन्स ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब
विराट कोहली।

खेल डेस्क, नई दिल्ली। Virat Kohli, ICC Awards 2023: इंटरनेशनल क्रिकेट परिषद साल 2023 के अवॉर्ड्स का एलान कर रहा है। भारत के बल्लेबाज विराट कोहली को आईसीसी मेन्स ओडीआई क्रिकेट ऑफ द ईयर चुना गया है। विराट ने इस पुरस्कार की रेस में शुभमन गिल, मोहम्मद शमी और डेरिल मिचेल को पीछे कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस मेन्स आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 चुने गए। यह आईसीसी का सबसे बड़ा सम्मान है।

चौथी बार विराट ने जीता खिताब

विराट कोहली चौथी बार ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर बने हैं। उन्होंने इससे पहले 2012, 2017 और 2018 में यह अवॉर्ड जीता था। विराट सबसे ज्यादा बार यह खिताब जीतने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को पछाड़ दिया है। जिन्होंने तीन बार इस खिताब पर कब्जा किया था।

पैट कमिंस ने ICC मेन्स क्रिकेटर ऑफ द ईयर की दौड़ में विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और ट्रेविस हेड को पछाड़ दिया। पैट की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। दोनों ही खिताब टीम इंडिया को हराकर जीता था। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने साल 2023 में 422 रन और 59 विकेट लिए हैं।

उस्मान ख्वाजा टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। उस्मान ने इस अवॉर्ड की दौड़ में आर आश्विन, जो रूट और ट्रेविस हेड को पीछे कर दिया। उस्मान ICC मेन्स टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने वाले 6वें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं। उनसे पहले रिकी पोटिंग (2006), माइकल क्लार्क (2013), मिचेल जॉनसन (2014), स्टीव स्मिथ (2015) और पैट कमिंस (2019) ने ये पुरस्कार जीता था।